Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: निगम में बंधक प्लॉट बेचने का मामला,कालोनाइजर को 3 साल की सजा, 22 हजार का जुर्माना

April 3, 2026

रतलाम चैंपियन लीग: हिन्द टाइटन, जवाहर टाइगर और सूर्या वारियर्स की शानदार जीत,अगले दौर के लिए बढ़ा रोमांच

April 2, 2026

रतलाम: पंकज बिलाला बने दिगंबर जैन युवा महासभा के जिला अध्यक्ष, सौरभ भंडारी एवं रूपेश जैन बने राष्ट्रीय जैन जागृति जनगणना अभियान के जिला संयोजक और प्रभारी

April 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home»रतलाम»रतलाम: सोशल मीडिया पर लिखा था- ‘अब तो हम करेंगे शहर में अपराध’, पुलिस ने खिला दी जेल की हवा… एसपी अमित कुमार के निर्देश पर हो रही साइबर पेट्रोलिंग…. आज से न्यू ईयर तक रतलाम पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, एसपी स्वयं उतरेंगे मैदान में… जानिए किस तरह रहेगी व्यवस्थाएं, 7 लोगों को धारदार हथियार के साथ पकड़ा
रतलाम

रतलाम: सोशल मीडिया पर लिखा था- ‘अब तो हम करेंगे शहर में अपराध’, पुलिस ने खिला दी जेल की हवा… एसपी अमित कुमार के निर्देश पर हो रही साइबर पेट्रोलिंग…. आज से न्यू ईयर तक रतलाम पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, एसपी स्वयं उतरेंगे मैदान में… जानिए किस तरह रहेगी व्यवस्थाएं, 7 लोगों को धारदार हथियार के साथ पकड़ा

EditorBy EditorDecember 26, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
रतलाम: सोशल मीडिया पर लिखा था- ‘अब तो हम करेंगे शहर में अपराध’, पुलिस ने खिला दी जेल की हवा… एसपी अमित कुमार के निर्देश पर हो रही साइबर पेट्रोलिंग…. आज से न्यू ईयर तक रतलाम पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, एसपी स्वयं उतरेंगे मैदान में… जानिए किस तरह रहेगी व्यवस्थाएं, 7 लोगों को धारदार हथियार के साथ पकड़ा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

रतलाम,26दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर जिले में साइबर पेट्रोलिंग की जा रही है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट्स लिखने वालों के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। हाल ही में पुलिस ने ऐसे ही एक मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है। आज से न्यू ईयर तक रतलाम पुलिस का पूरे जिले में चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा। एसपी अमित कुमार स्वयं भी फिल्ड में उतरकर कार्रवाई करेंगे। इधर पुलिस ने पिछले 3 दिनों में 7 लोगों को धारदार हथियार के साथ भी गिरफ्तार किया है।
एसपी अमित कुमार ने गुरुवार को मीडिया से चर्चा में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान, हाल ही में की गई कार्रवाई और न्यू ईयर पर कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं से अवगत कराया।

पुलिस की साइबर पेट्रोलिंग

एसपी अमित कुमार के निर्देश पर पूरे जिले में पुलिस द्वारा साइबर पेट्रोलिंग कर सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट्स करने वालों के खिलाफ पुलिस एक्शन ले रही है। हाल ही में तीन युवकों द्वारा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा था कि-‘अब तो हम करेंगे शहर में अपराध’। साइबर पेट्रोलिंग टीम ने पोस्ट करने वाले तीन में से दो युवकों को तलाशा। एसपी के निर्देश पर युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है। एसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।

आज से पुलिस का विषय चेकिंग अभियान

एसपी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा गुरुवार से न्यू ईयर तक पूरे जिले में विषय चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। एसपी स्वयं प्रतिदिन शाम को 6:00 से रात 10 बजे तक फील्ड में उतरकर कार्रवाई करेंगें। सभी थाना प्रभारियों को भी पूरे जिले में नाकाबंदी कर चेकिंग के निर्देश जारी किए गए हैं। रात के अलावा सुबह भी हथियारबंद पुलिस चेकिंग अभियान करेगी। इसके अलावा बैंक, एटीएम, धर्मशाला, होटल आदि की भी पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग की जाएगी।

3 दिन में 7 लोगों को धारदार हथियार के साथ पकड़ा

शहर में पिछले कुछ दिनों में हुई चाकू बाजी की घटनाओं को भी एसपी अमित कुमार ने गंभीरता से लिया है। एसपी द्वारा सभी थाना प्रभारी को चेकिंग कर गुंडे, बदमाशों, असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।
पिछले तीन दिन की चेकिंग में ही पुलिस ने 7 लोगों को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इनमें स्टेशन रोड पुलिस द्वारा रेहान पिता जब्बार को चाकू लेकर घूमते पकड़ा गया। आई थाना पुलिस द्वारा लखन पिता चरण दास को चाकू लेकर घूमते पकड़ा गया। मानक चौक पुलिस द्वारा अनिल पिता कालूराम को चाकू लेकर घूमते पकड़ा गया। डीडी नगर थाना पुलिस द्वारा समीर उर्फ मार्बल को तलवार के साथ पकड़ा गया। डीडी नगर पुलिस द्वारा ही आर्शिल पिता अब्दुल को तलवार के साथ पकड़ा गया। माणकचौक पुलिस द्वारा जीतू पिता रमेश चंद को चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। इसी तरह मानक चौक पुलिस द्वारा ऋतिक पिता उदय सिंह को भी चाकू के साथ पकड़ा गया।

न्यू ईयर पर सख्त रहेगी पुलिस व्यवस्था

एसपी अमित कुमार ने बताया कि न्यू ईयर पर कानून व्यवस्था को लेकर रतलाम पुलिस पूरी तरह एक्टिव है। जगह- जगह चेकिंग पॉइंट लगाए जाएंगे। तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। ढाबों और होटल पर शराब नहीं पीने दी जाएगी। हुड़दंग करने का वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। पूरे शहर में जेल वाहन घूमेगा।
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: नाहर ग्लोबल स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘मल्हार 2024’ में छात्रों की शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा मन… मुख्य अतिथि एसपी अमित कुमार ने कहा -स्कूल शिक्षा के साथ व्यक्तित्व विकास का मंच भी
Next Article रतलाम: जानलेवा हमले के 7 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,5 की तलाश…3 आरोपियों के खिलाफ पुलिस करेगी जिलाबदर की कार्रवाई
Editor

Related Posts

रतलाम: निगम में बंधक प्लॉट बेचने का मामला,कालोनाइजर को 3 साल की सजा, 22 हजार का जुर्माना

April 3, 2026

रतलाम चैंपियन लीग: हिन्द टाइटन, जवाहर टाइगर और सूर्या वारियर्स की शानदार जीत,अगले दौर के लिए बढ़ा रोमांच

April 2, 2026

रतलाम: पंकज बिलाला बने दिगंबर जैन युवा महासभा के जिला अध्यक्ष, सौरभ भंडारी एवं रूपेश जैन बने राष्ट्रीय जैन जागृति जनगणना अभियान के जिला संयोजक और प्रभारी

April 2, 2026

रतलाम: 5 साल पुराने तिहरे हत्याकांड में बड़ा फैसला, 6 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा, कुएं में मिले थे रस्सी से बंधे हुए 3 शव

April 2, 2026

रतलाम: संघसृजन का भव्य नाट्यविष्कार ”युगप्रवर्तक डॉक्टर हेडगेवार’ का महानाट्य मंचन सफलतापूर्ण संपन्न

April 1, 2026

रतलाम पुलिस द्वारा सायबर सिक्योरिटी एडवाइजरी जारी, “APK” मोबाइल एप्लीकेशन फ्रॉड से रहे सावधान…गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर apk फाइल से हो सकती है धोखाधड़ी

April 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: निगम में बंधक प्लॉट बेचने का मामला,कालोनाइजर को 3 साल की सजा, 22 हजार का जुर्माना

By EditorApril 3, 2026

रतलाम चैंपियन लीग: हिन्द टाइटन, जवाहर टाइगर और सूर्या वारियर्स की शानदार जीत,अगले दौर के लिए बढ़ा रोमांच

April 2, 2026

रतलाम: पंकज बिलाला बने दिगंबर जैन युवा महासभा के जिला अध्यक्ष, सौरभ भंडारी एवं रूपेश जैन बने राष्ट्रीय जैन जागृति जनगणना अभियान के जिला संयोजक और प्रभारी

April 2, 2026
Top Trending

रतलाम: निगम में बंधक प्लॉट बेचने का मामला,कालोनाइजर को 3 साल की सजा, 22 हजार का जुर्माना

By EditorApril 3, 2026

रतलाम चैंपियन लीग: हिन्द टाइटन, जवाहर टाइगर और सूर्या वारियर्स की शानदार जीत,अगले दौर के लिए बढ़ा रोमांच

By EditorApril 2, 2026

रतलाम: पंकज बिलाला बने दिगंबर जैन युवा महासभा के जिला अध्यक्ष, सौरभ भंडारी एवं रूपेश जैन बने राष्ट्रीय जैन जागृति जनगणना अभियान के जिला संयोजक और प्रभारी

By EditorApril 2, 2026

Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.