Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की

April 9, 2026

रतलाम:पीएनजी गैस कनेक्शन देने को लेकर हुई बैठक,शहर में लगभग 30 प्रतिशत जगह में भूमिगत नेचुरल गैस पाइपलाइन का नेटवर्क उपलब्ध

April 9, 2026

रतलाम : देशभक्ति के सुरों से गूंजा दो बत्ती चौराहा, पुलिस बैंड ने बांधा समां…एक से बढ़कर शानदार प्रस्तुति दी

April 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: पुलिस की बड़ी सफलता-24 घंटे के अंदर किया लाखों की चोरी का पर्दाफाश, घर का कर्मचारी ही निकला मास्टर माइंड… तीन आरोपी गिरफ्तार, सोना,चांदी और नगदी सहित 65 लाख रुपए का सामान बरामद… जानिए पुलिस ने किस तरह किया मामले का पर्दाफाश और वारदात को अंजाम देने के बाद चोर कहां गए, क्या किया…
रतलाम

रतलाम: पुलिस की बड़ी सफलता-24 घंटे के अंदर किया लाखों की चोरी का पर्दाफाश, घर का कर्मचारी ही निकला मास्टर माइंड… तीन आरोपी गिरफ्तार, सोना,चांदी और नगदी सहित 65 लाख रुपए का सामान बरामद… जानिए पुलिस ने किस तरह किया मामले का पर्दाफाश और वारदात को अंजाम देने के बाद चोर कहां गए, क्या किया…

EditorBy EditorJanuary 20, 2025Updated:January 20, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: पुलिस की बड़ी सफलता-24 घंटे के अंदर किया लाखों की चोरी का पर्दाफाश, घर का कर्मचारी ही निकला मास्टर माइंड… तीन आरोपी गिरफ्तार, सोना,चांदी और नगदी सहित 65 लाख रुपए का सामान बरामद… जानिए पुलिस ने किस तरह किया मामले का पर्दाफाश और वारदात को अंजाम देने के बाद चोर कहां गए, क्या किया…
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता-24 घंटे के अंदर किया लाखों की चोरी का पर्दाफाश, घर का कर्मचारी ही निकला मास्टर माइंड… तीन आरोपी गिरफ्तार, सोना,चांदी और नगदी सहित 65 लाख रुपए का सामान बरामद…

रतलाम,20जनवरी(खबरबाबा.काम)। दीनदयाल नगर क्षेत्र में शादी के घर से लाखों रुपए की चोरी के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं चोरी का सारा सामान भी बरामद कर लिया है। चोरों से बरामद सामान का मूल्य 65 लाख रुपए के लगभग है। घर का कर्मचारी ही वारदात का मास्टरमाइंड निकला।
सोमवार को एसपी अमित कुमार ने पुलिस कंट्रोल रूम पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस ने वारदात के मास्टरमाइंड एक कर्मचारी सहित उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है।

यह था मामला

शहर सराय स्थित नाकोड़ा ड्रेसेस के संचालक सुनील मूणत दीनदयालनगर में रहते है। घर पर शादी का आयोजन है। सुनील के बेटे की शादी का कार्यक्रम सागौद रोड चंपा विहार पर था।
शनिवार रात को महिला संगीत में पूरा परिवार गार्डन पर था और मोहल्ले के रहवासी भी गार्डन में आए थे इसी का फायदा बदमाशों ने उठाया। बदमाश घर के बाहर से ही ऊपरी मंजिल पर चढ़े और रसोई घर के दरवाजे की खिड़की का कांच तोडक़र अंदर से चिटकनी खोलकर अंदर घुसे। कीमती सामान खंगालने के लिए बदमाशों ने आलमारी को तोडक़र सोना-चांदी सहित नगदी पर हाथ साफ कर गए। चोरी का पता उस समय चला जब परिजन देर रात को घर पहुंचे।

बदमाश घर से करीब 400 ग्राम सोने की चार डल्ली, चांदी की छह सिली, सोने चांदी की जेवरात और 12 लाख रुपए नगद चोरी कर ले गए थे।

एसपी मौके पर पहुंचे, 7 टीमें बनाई, 500 से अधिक कैमरे खंगाले और पकड़े गए आरोपी

चोरी 50 लाख रुपए से अधिक की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार ने रात में ही पुलिस टीमों को एक्टिव कर दिया था। अगले दिन सुबह एसपी अमित कुमार स्वयं घटनास्थल पहुंचे और आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए।

एसपी ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एएसपी राकेश खाखा और सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में डीडी नगर पुलिस, साइबर सेल, सीसीटीवी और फिंगरप्रिंट शाखा के साथ अलग-अलग 7 टीमें बनाई। घटनास्थल से लेकर अलग-अलग जगहों के 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले और आरोपियों का पता लगाया।
तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र के आधार पर पुलिस ने संदेही अनिल पिता रतन डामोर 20 वर्ष निवासी शिवगढ़ और अमृतलाल पिता भूरालाल 19 वर्ष निवासी शिवगढ़ को इंदौर से हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथी पवन पिता गौतम डोडियार निवासी बाजना की मदद से चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार किया गया।

घर का कर्मचारी पवन निकला मास्टर माइंड

एसपी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी पवन पिता गौतम फरियादी सुनील मूणत के यहां कर्मचारी है। घर और दुकान दोनों का काम यह संभालता है। आरोपी पवन को घर के बारे में पूरी जानकारी थी। पिछले 4 महीने से वह रैकी कर रहा था। पवन ने ही आरोपी अनिल और अमृतलाल को चोरी की योजना बनाकर वारदात के लिए बुलाया था। उसे पता था कि घर में काफी पैसा और सोना है। रात करीब 11 बजे पवन परिवार के साथ मैरिज गार्डन में था और उसकी योजना अनुसार अन्य दोनों आरोपी ने घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

वारदात के बाद बडौदा और वहां से इंदौर पहुंचे, आईफोन खरीदा

एसपी अमित कुमार ने बताया कि चोरी की वारदात के बाद अनिल और अमृतलाल ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर उज्जैन जाने का टिकट लिया। लेकिन गलती से दूसरी ट्रेन में बैठकर दोनों बड़ौदा पहुंच गए। दोनों वापस रतलाम आए और इंदौर चले गए। इंदौर में दोनों आरोपियों ने चोरी के रूपयों से आईफोन खरीदा। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को इंदौर से ही गिरफ्तार किया है।

यह सामान हुआ बरामद

पुलिस ने आरोपियों से सोने की 4 डली, चांदी की 6 सिली, सोने चांदी की जेवरात, आरोपियों द्वारा खरीदे गए दो आईफोन और 10 लाख 50 हजार नगद बरामद किए हैं। बरामद सामान का मूल्य 65 लाख रुपए के लगभग है।
एसपी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को विशेष पुरस्कार के लिए उज्जैन रेंज एडीजी उमेश जोगा के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों को अनुशंसा की गई है।

मुख्य भूमिका

निरीक्षक रविंद्र दंडोतिया थाना प्रभारी डी डी नगर, उनि अनुराग यादव चौकी प्रभारी हाट रोड, उनि अमित शर्मा, उनि राजा तिवारी प्रभारी सायबर सेल, प्रआर हिम्मत सिंह गौड, प्रआर दिलीप रावत, प्रआर नारायण जादौन, आर विपुल भावसार, आर मयंक व्यास, आर अभिषेक पाठक, आर पवन जाट, आर पारस चावला, आर दीपक, आर धीरज की मुख्य भूमिका रही।

सराहनीय भूमिका

उ.नि शांतिलाल चौहान, सराहनीय भूमिका- उ नि शांतिलाल चौहान, उ नि मुकेश सस्तिया, उ नि देवीलाल पाटीदार, स उ नि दिनेश कुमार मावी, सउनि (रे) देवेंद्र ठाकुर, प्रआर (रे) शांतिलाल डिंडोर, प्र आर अंकलेश्वर पाटीदार, प्र आर मनीष कुमार ओझा, प्र आर नीलेश पाठक, आर देवेंद्र डोडिया, आर (रे) मनोज सोनगरा, आर दीपक वसुनिया, आर अवधेश प्रताप सिंह, आर मकन सिंह परमार, आर संदीप कुमावत, आर टीकम सिंह चुंडावत, आर आशिक मंसूरी, आर रोशन राठौर की सराहनीय भूमिका रही।
Post Views: 1
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभोपाल: क्रीड़ा भारती की ओर से देश का गौरव बढ़ाने वाले छह खिलाड़ियों की माताओं को दिया गया जिजामाता सम्मान…सरकार्यवाह श्री होसबले ने कहा-निश्चय की महामेरू थीं जिजामाता, उनके नाम से सम्मान देश की हर माता का सम्मान है, मुख्यमंत्री और केंद्रीय खेल मंत्री भी हुए शामिल
Next Article रतलाम: पोथी पूजन यात्रा के साथ हुआ चार दिवसीय नानी बाई का मायरा कथा का शुभारंभ
Editor

Related Posts

रतलाम: कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की

April 9, 2026

रतलाम:पीएनजी गैस कनेक्शन देने को लेकर हुई बैठक,शहर में लगभग 30 प्रतिशत जगह में भूमिगत नेचुरल गैस पाइपलाइन का नेटवर्क उपलब्ध

April 9, 2026

रतलाम : देशभक्ति के सुरों से गूंजा दो बत्ती चौराहा, पुलिस बैंड ने बांधा समां…एक से बढ़कर शानदार प्रस्तुति दी

April 9, 2026

रतलाम: विश्व शांति और बंधुत्व के लिए हजारों लोगों ने एक साथ किया नवकार महामंत्र का जाप…जीतो रतलाम चैप्टर ने मनाया विश्व नवकार महामंत्र दिवस

April 9, 2026

आलोट में पांच दिन पूर्व हुई चोरी का खुलासा-बेटे ने ही चोरी किए माँ-बहन के गहने, 3 लाख के आभूषण बरामद, रतलाम के काटजू नगर में किराए से रहता है आरोपी

April 9, 2026

रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 में रोमांच चरम पर-42 मैचों में 8586 रन, 600 चौके और 700 छक्के,20 अर्धशतक

April 9, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की

By EditorApril 9, 2026

रतलाम 9 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। राज्य शासन द्वारा रतलाम जिले में कालिका माता मंदिर लोक और…

रतलाम:पीएनजी गैस कनेक्शन देने को लेकर हुई बैठक,शहर में लगभग 30 प्रतिशत जगह में भूमिगत नेचुरल गैस पाइपलाइन का नेटवर्क उपलब्ध

April 9, 2026

रतलाम : देशभक्ति के सुरों से गूंजा दो बत्ती चौराहा, पुलिस बैंड ने बांधा समां…एक से बढ़कर शानदार प्रस्तुति दी

April 9, 2026
Top Trending

रतलाम: कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की

By EditorApril 9, 2026

रतलाम 9 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। राज्य शासन द्वारा रतलाम जिले में कालिका माता…

रतलाम:पीएनजी गैस कनेक्शन देने को लेकर हुई बैठक,शहर में लगभग 30 प्रतिशत जगह में भूमिगत नेचुरल गैस पाइपलाइन का नेटवर्क उपलब्ध

By EditorApril 9, 2026

रतलाम 9 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। पीएनजी नेटवर्क बढाने तथा अधिकाधिक उपभोक्ताओं को पीएनजी…

रतलाम : देशभक्ति के सुरों से गूंजा दो बत्ती चौराहा, पुलिस बैंड ने बांधा समां…एक से बढ़कर शानदार प्रस्तुति दी

By EditorApril 9, 2026

रतलाम,9 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। रतलाम शहर का हृदय स्थल दो बत्ती चौराहा गुरुवार…

Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.