रतलाम: हत्या-पुलिया के नीचे पाइप के अंदर मिली लाश, पत्थरों से कुचला…. मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जूटी, डॉग स्क्वॉड भी पहुंचा
रतलाम,21जनवरी(खबरबाबा.काम)। शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार सुबह एक लाश बरामद की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामला हत्या का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलवाया गया है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह सूचना मिली कि राजापुरा माताजी के पास केलकच्छ रोड पर एक पुलिया के नीचे पाइप में शव पड़ा हुआ है। सूचना पर एसपी अमित कुमार के निर्देश पर एएसपी राकेश खाखा,ग्रामीण एसडीओपी किशोर पाटनवाला और शिवगढ़ पुलिस मौके पर पहुंचे।


