रतलाम: दिल्ली विधानसभा चुनाव मे प्रचंड जीत का जश्न मना, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व में हुई आतिशबाजी… मंत्री चेतन काश्यप के कार्यालय पर भी मिठाई खिलाकर आतिशबाजी हुई
रतलाम 09 फरवरी(खबरबाबा.काम)। दिल्ली विधानसभा चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत का जश्न रतलाम मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह एवं उल्लास से मनाया। भाजपा के जिला कार्यालय से जुलूस के रूप मे कार्यकर्ता निकले और डालु मोदी बाजार चौराहा पहुंचकर जमकर आतिशबाजी की। सबने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाइयां भी दी।

