Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई- उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 हजार की मांग पर लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

April 10, 2026

रतलाम: कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की

April 9, 2026

रतलाम:पीएनजी गैस कनेक्शन देने को लेकर हुई बैठक,शहर में लगभग 30 प्रतिशत जगह में भूमिगत नेचुरल गैस पाइपलाइन का नेटवर्क उपलब्ध

April 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में पुलिस को मिली बड़ी सफलता-फर्जी ट्रेडिंग एप से 5 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो युवतियों सहित 6 आरोपी गिरफ्तार… कई प्रदेशों में ठगी का जाल
रतलाम

रतलाम: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में पुलिस को मिली बड़ी सफलता-फर्जी ट्रेडिंग एप से 5 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो युवतियों सहित 6 आरोपी गिरफ्तार… कई प्रदेशों में ठगी का जाल

EditorBy EditorMarch 8, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में पुलिस को मिली बड़ी सफलता-फर्जी ट्रेडिंग एप से 5 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो युवतियों सहित 6 आरोपी गिरफ्तार… कई प्रदेशों में ठगी का जाल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में पुलिस को मिली बड़ी सफलता-फर्जी ट्रेडिंग एप से 5 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो युवतियों सहित 6 आरोपी गिरफ्तार… कई प्रदेशों में ठगी का जाल

रतलाम,8मार्च(खबरबाबा.काम)। एसपी अमित कुमार के निर्देशन में रतलाम पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग एप के माध्यम से 5 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंट्रोलर की तलाश कर रही है। ठगी का शिकार होने वालों में रतलाम और प्रदेश के कई शहरों सहित अन्य प्रदेशों के लोग भी शामिल है।
एसपी अमित कुमार ने आज इस पूरे मामले का खुलासा किया। दरअसल 4 मार्च को आलोट क्षेत्र के ग्राम रणायरा निवासी निजी स्कूल में शिक्षक पुष्कर पिता रामेश्वर पाटीदार 36 वर्ष ने पुलिस में फर्ज़ी मेटा ट्रेंडिंग एप के माध्यम से इन्वेस्टमेंट कर कर 7 लाख से अधिक रुपए की धोखाधड़ी करने की शिकायत आलोट थाने पर की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अमित कुमार ने साइबर सेल एवं पुलिस टीम बनाकर पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए थे। जांच में जो सामने आया उसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए।

6 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में सोनम पिता अशोक परदेसी 32 साल निवासी भोपाल, आरती पिता महेश 24 साल निवासी इटारसी, दिनेश पिता तेज प्रताप 30 साल निवासी इंदौर, राजपूत शंकर 23 साल निवासी इंदौर और पूरे मामले के मास्टरमाइंड फिरोज पिता सनावर 35 साल निवासी देवास एवं मोइन खान पिता अंसारी 21 साल निवासी देवास को गिरफ्तार किया है।

1 लाख लोगों का डेटा चुराया और फिर की ठगी

एसपी अमित कुमार ने बताया कि आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर जब पूछताछ की गई तो इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी फिरोज और मोइन गिरोह के सरगना है। सोनम और उसकी मौसी की लड़की आरती एक शेयर ट्रेडिंग कंपनी में काम करते थे। कंपनी बंद होने के पास इन दोनों युवतियों ने वहां से करीब 1 लाख लोगों का डाटा कॉपी कर लिया। फिरोज और मोइन ने दोनों को अपने साथ मिलाया और मेटा ट्रेड्स 5 प्रो के नाम से 55 हजार में डेवलपर से एक ऐप खरीदा। आरोपियों ने सोनम और आरती द्वारा दिए गए डाटा के अनुसार लोगों को फोन लगाकर उन्हें इन्वेस्टमेंट का झांसा दिया और फिशिंग का डिमैट अकाउंट खुलवाए गए। आरोपियों ने ट्रेडिंग एप की लिंक व्हाट्सएप पर भेज कर धोखाधड़ी पूर्वक शेयर खरीदवाकर लोगों से खातों में पैसे डलवाए गए।

गरीबों को लालच देकर खातो की व्यवस्था की

आरोपियों द्वारा गरीब खाताधारकों को लालच देकर उनके खातों में पैसे का लेनदेन करवाया गया। एसपी अमित कुमार ने बताया कि अभी तक 25 ऐसे खाताधारकों की जानकारी पुलिस को मिली है।अभी और जांच जारी है।

मनचाहे अनुसार घटाई-बढ़ाई गई वैल्यू

एसपी अमित कुमार ने बताया कि आरोपियों ने शुरू में पैसे कमाने का लालच लोगों को दिया। आरोपी सर्वर ऐप को कंट्रोल करने वाले आरोपियों के साथ मिलकर शेयर की वैल्यू अपने मनचाहे अनुसार बढ़ाते और घटाते थे। यदि कोई इन्वेस्टर लाभ के पैसे निकालने की बात करता तो उसके शेयर की वैल्यू सर्वर एप के माध्यम से कम कर शेयर को होल्ड रखने या अधिक पैसे इन्वेस्ट करने की बात कही जाती थी। जिस कस्टमर द्वारा पैसे निकालने का दबाव बनाया जाता उसकी आईडी ऐप्स से हटाकर मोबाइल को बंद कर दिया जाता। फरियादी पुष्कर के साथ भी आरोपियों ने ऐसा ही किया था।

5 करोड़ से अधिक की ठगी

एसपी अमित कुमार ने बताया कि आरोपियों से हुई पूछताछ में अभी तक 5 करोड़ से अधिक का ट्रांजैक्शन सामने आया है। रतलाम और आसपास के जिलों सहित बिहार ,झारखंड एवं अन्य प्रदेश के लोगों को भी आरोपियों ने ठगी का शिकार बनाया है। पुलिस अब इस मामले में सॉफ्टवेयर डेवलपर, सर्वर एप कंट्रोल करने वाले व्यक्ति, फिशिंग करने वाला आरोपी और जिन लोगों के खातों में धोखाधड़ी के पैसे गए उनकी तलाश कर रही है। इस मामले में अभी और खुलासे की संभावना है।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

निरीक्षक शंकर सिंह चौहान,एसआई मनोज पाटीदार, साइबर सेल की टीम से लक्ष्मी नारायण, मनमोहन शर्मा, हिम्मत सिंह गोड, विपुल भावसार,राहुल पाटीदार, बाबूलाल मालवीय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Post Views: 1
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: बढ़े हुए संपत्ति कर के विरोध में कांग्रेस ने किया धरना-प्रर्दशन, दिया ज्ञापन जमकर की नारेबाजी
Next Article रतलाम:5 करोड़ की चोरी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, चोरी के आभूषण जब्त
Editor

Related Posts

रतलाम: कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की

April 9, 2026

रतलाम:पीएनजी गैस कनेक्शन देने को लेकर हुई बैठक,शहर में लगभग 30 प्रतिशत जगह में भूमिगत नेचुरल गैस पाइपलाइन का नेटवर्क उपलब्ध

April 9, 2026

रतलाम : देशभक्ति के सुरों से गूंजा दो बत्ती चौराहा, पुलिस बैंड ने बांधा समां…एक से बढ़कर शानदार प्रस्तुति दी

April 9, 2026

रतलाम: विश्व शांति और बंधुत्व के लिए हजारों लोगों ने एक साथ किया नवकार महामंत्र का जाप…जीतो रतलाम चैप्टर ने मनाया विश्व नवकार महामंत्र दिवस

April 9, 2026

आलोट में पांच दिन पूर्व हुई चोरी का खुलासा-बेटे ने ही चोरी किए माँ-बहन के गहने, 3 लाख के आभूषण बरामद, रतलाम के काटजू नगर में किराए से रहता है आरोपी

April 9, 2026

रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 में रोमांच चरम पर-42 मैचों में 8586 रन, 600 चौके और 700 छक्के,20 अर्धशतक

April 9, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई- उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 हजार की मांग पर लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

By EditorApril 10, 2026

इंदौर, 10 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए लोकायुक्त इंदौर की टीम…

रतलाम: कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की

April 9, 2026

रतलाम:पीएनजी गैस कनेक्शन देने को लेकर हुई बैठक,शहर में लगभग 30 प्रतिशत जगह में भूमिगत नेचुरल गैस पाइपलाइन का नेटवर्क उपलब्ध

April 9, 2026
Top Trending

इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई- उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 हजार की मांग पर लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

By EditorApril 10, 2026

इंदौर, 10 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए लोकायुक्त…

रतलाम: कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की

By EditorApril 9, 2026

रतलाम 9 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। राज्य शासन द्वारा रतलाम जिले में कालिका माता…

रतलाम:पीएनजी गैस कनेक्शन देने को लेकर हुई बैठक,शहर में लगभग 30 प्रतिशत जगह में भूमिगत नेचुरल गैस पाइपलाइन का नेटवर्क उपलब्ध

By EditorApril 9, 2026

रतलाम 9 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। पीएनजी नेटवर्क बढाने तथा अधिकाधिक उपभोक्ताओं को पीएनजी…

Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.