
रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
रतलाम,15 मार्च(खबरबाबा. कॉम)।जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से रतलाम पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना रिंगनोद पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 165 ग्राम एमडी ड्रग्स (MD Drugs) सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 17.30 लाख का सामान जप्त किया है।

