रतलाम,13 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। रतलाम साइबर सेल टीम ने म्यूल अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर और Operation MATRIX (Mule Account Tracking, Removal Investigation Exercise) के तहत कार्रवाई की गई। एसपी अमित कुमार और एएसपी विवेक कुमार के निर्देशन में जांच के दौरान एक फेडरल बैंक का खाता संदिग्ध पाया गया, जो रतलाम निवासी प्रथम मित्तल (23 वर्ष) के नाम पर था।
जांच में सामने आया कि 25 मार्च 2026 को खाते में 47,75,301की संदिग्ध राशि जमा हुई।खाता म्यूल अकाउंट के रूप में उपयोग किया जा रहा था
म्यूल अकाउंट क्या होता है?
म्यूल अकाउंट ऐसे बैंक खाते होते हैं जिनका इस्तेमाल अपराधी ऑनलाइन ठगी की रकम को छिपाने और ट्रांसफर करने के लिए करते हैं।
मल्टी-स्टेट फ्रॉड से कनेक्शन
यह मामला तमिलनाडु के कोयंबटूर निवासी के.सी. श्रीधर की शिकायत से जुड़ा है।शिकायत Internet Banking Fraud / Digital Arrest Scam की है। कुल ठगी: 67,75,301 लाख की है।जांच में पता चला कि ठगी की रकम का हिस्सा रतलाम के इस खाते में ट्रांसफर हुआ।इससे साफ हुआ कि यह नेटवर्क मल्टी-स्टेट साइबर फ्रॉड से जुड़ा हुआ है।
पुलिस कार्रवाई
पूछताछ में मुख्य आरोपी प्रथम मित्तल ने बताया कि उसने अपने साथियों हेमंत रायक और शुभम रेडा के कहने पर कमीशन के लालच में खाता खुलवाया था।
तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना माणकचौक में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 318(4) के तहत केस दर्ज किया है। तीनों को गिरफ्तार किया गया।