रतलाम,5अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से स्व. कुशभाऊ ठाकरे की स्मृति में आयोजित रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 में रोमांच अपने चरम पर है। अब तक प्रतियोगिता में कुल 8 अर्धशतक लगाए जा चुके हैं, जिससे मुकाबले और भी रोचक बन गए हैं।
आयोजन समिति के संयोजक विकास कोठारी, यतेंद्र भारद्वाज एवं सचिव जयेश राठौर ने बताया कि प्रतिदिन रतलाम शहर के प्रतिष्ठित के आतिथ्य में मैचों की शुरुआत राष्ट्रीय गान के साथ की जा रही है।
मैचों में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, समाजसेवी गौरव अजमेरा, हितेश सुराना, पत्रकार सुजीत उपाध्याय, यश शर्मा, सौरभ कोठारी सहित रेलवे कर्मचारी परिषद के शिवलहरी शर्मा (संगठन महामंत्री), पुष्पेंद्र पाराशर (मंडल मंत्री), मुकेश मीना (मंडल अध्यक्ष), प्रशांत पांडे (सहायक महामंत्री) एवं अनिल उपाध्याय (DRUCC सदस्य) उपस्थित रहे।
मैच विवरण
1. इंडियन गोल्ड vs हिंद टाइटंस में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडियन गोल्ड ने 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 107 रन बनाए।जवाब में हिंद टाइटंस ने 8.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।अनुज – 22 रन, प्रतीक टांक – 32 रन।मैन ऑफ द मैच अनुज सकला।
2. यूएसएन फाल्कन vs इंडियन गोल्ड।यूएसएन फाल्कन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 7 विकेट पर 107 रन बनाए।जवाब में इंडियन गोल्ड की सलामी जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया।अंकित डांगी – 42 रन,अब्दुल आजम – 64 रन (8 छक्के)।इंडियन गोल्ड ने मात्र 5.4 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली।मैन ऑफ द मैच-अब्दुल आजम रहे।
3. सूर्या वॉरियर्स vs रॉयल चैलेंजर रतलाम।
सूर्या वॉरियर्स ने 127 रन बनाए।जवाब में रॉयल चैलेंजर रतलाम ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की।मैन ऑफ द मैच-नानु आलोट रहे।
4. एनएनजी धम्मू vs शेरानी सुपर किंग्सकड़े मुकाबले में शेरानी सुपर किंग्स ने अंतिम ओवर में जीत हासिल की।मैन ऑफ द मैच- बल्लेबाज हाढ़े।
समिति के प्रदीप उपाध्याय, गौरव जाट, देवशंकर पांडे, दिनेश पोरवाल, मनीष शर्मा, संजय शर्मा, राहुल जाधव, प्रिंस बना, बाबू बंजारा, अविनाश शर्मा, प्रशांत व्यास एवं चेतन शर्मा का विशेष सहयोग रहा।कमेंट्री योगेंद्र जादोन एवं कवि चंचल शर्मा द्वारा की गई, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी दिग्विजय सिंह ने संभाली।