रतलाम,8अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश–छत्तीसगढ़ केंद्रीय श्री गुरु सिंह सभा के केंद्रीय उपाध्यक्ष श्री गुरनाम सिंह डंग (68) का मंगलवार रात निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से शहर में शोक की लहर फैल गई।
बुधवार दोपहर बड़बड़ रोड स्थित उनके निवास से अंतिम यात्रा निकाली गई, जो भक्तन की बावड़ी मुक्तिधाम पहुंची, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र अंकित डंग एवं गगनदीप सिंह डंग तथा भाई सतपाल सिंह डंग ने मुखाग्नि दी।
अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी, वरिष्ठ अधिवक्ता कैलाश व्यास, गुरुद्वारा श्री रामदास दरबार के कश्मीर सिंह, समिति उपाध्यक्ष हरजीत चावला, सहित वीरेंद्र बाफगांवकर, सतीश पुरोहित, पारस सकलेचा, विशाल शर्मा, विजय सिंह चौहान, गोविंद काकानी, अरुण त्रिपाठी, देवेंद्र वाधवा, भगत सिंह भदोरिया, राकेश देसाई, मुकेश जैन, मणिलाल जैन, मनोहर पोरवाल, विप्लव जैन, राकेश पोरवाल आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री डंग पिछले 16 वर्षों से समिति के अध्यक्ष पद पर कार्यरत थे। उनके नेतृत्व में संस्था ने कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं और शिक्षा व समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके कार्यों से संस्था के साथ-साथ रतलाम शहर का नाम भी गौरवान्वित हुआ।