रतलाम 3 अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। 7 वें वेतनमान के साथ जैसे ही पहला वेतन निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों के खाते में गया तो उनकी खुशी का ठिकाना ना रहा और नगर निगम कमचारी यूनियन अध्यक्ष दिनेश सोलंकी के नेतृत्व में महापौर डॉ0 सुनीता यार्दे, निगम आयुक्त एस.के. सिंह सहित पुरी परिषद का आभार माना।
इस तरह 7 वां वेतनमान देने में रतलाम नगर निगम प्रदेश में अव्वल बनी। निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों को 7 वां वेतनमान दिलाने में पुरी परिषद व निगम आयुक्त का पूर्ण सहयोग मिलने पर निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों ने यूनियन अध्यक्ष श्री सोलंकी व यूनियन पदाधिकारियों के साथ महापौर डॉ0 सुनीता यार्दे, निगम आयुक्त श्री एस.के. सिंह, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती यास्मीन शैरानी, महापौर परिषद सदस्य मंगल लोढ़ा, सूरजसिंह जाट, श्रीमती मनीशा शर्मा, श्रीमती रेखा जौहरी का पुष्पहार व पुष्पगुच्छ से स्वागत कर पुरी परिषद का आभार माना व सभी को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया।
इस अवसर पर विनियमितिकरण से वंचित रहे 20 कर्मचारियों को विनिमियतिकरण का लाभ देते हुए विनियमितिकरण के आदेश महापौर डॉ0 सुनीता यार्दे, महापौर परिषद सदस्य एवं निगम आयुक्त एस.के. सिंह द्वारा दिये गये।
आयोजित स्वागत कार्यक्रम में निगम सचिव जसवंत जोशी, यूनियन पदाधिकारी राजेन्द्रसिंह, राजेन्द्र शर्मा, चन्द्रसिंह पवांर, कुलदीप भट्ट, मो0 इलियास खान के अलावा बी.एल. चावरे, राजेन्द्र पुरोहित, अनिल खरे, अनिल जोशी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।
Trending
- रतलाम: करणीसेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर पर एक और FIR, बांछड़ा समाज की शिकायत पर एट्रोसिटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज
- रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर,अब बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं…अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र
- रतलाम: नामली में सनसनीखेज वारदात-चचेरी बहनों को बहला-फुसलाकर फैक्ट्री में बंद किया, तीन युवकों ने किया दुष्कर्म,एक पीड़िता नाबालिग,प्रकरण दर्ज
- रतलाम पुलिस की साइबर फ्रॉड पर बड़ी कार्रवाई,16 ई-एफआईआर दर्ज, 19.58 लाख रुपए रिफंड कराए,18 आरोपी गिरफ्तार
- रतलाम-इंदौर फोरलेन पर बस ट्रक में घुसी, 3 से 4 यात्री घायल,ओवरटेक बना हादसे की वजह… फोरलेन की एक साइड लगा जाम
- रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 का आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ,14 टीमें में ले रही भाग,पेवेलियन में 1500 खेल प्रेमियों के बैठने की व्यवस्था
- रतलाम: गोठड़ा माताजी की भविष्यवाणी-जानिए मौसम से लेकर बोवनी, बाजार, बुवाई, बीमारी, प्राकृतिक आपदा और राजनीति पर क्या दिए संकेत
- इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई: बस स्टैंड पर 7 हजार की रिश्वत लेते एएसआई रंगे हाथों गिरफ्तार
