रतलाम(खबरबाबा.काम)।शहर के सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल के कक्षा 12 वी के छात्र उदय मेहता ने , सीबीएसई, के घोषित परिणाम में 96% प्राप्त कर,जिले की मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त किया है.
उदय पत्रकार अजित मेहता के बेटे है. उदय की सफलता पर परिजनों,स्कूल की प्राचार्या सिस्टर निधि,अध्यापको और दिशा कोचिंग के आशीष गांधी ने, बधाई देकर उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया ।
कॉमर्स संकाय के छात्र उदय ने इंग्लिश में 89,इकोनॉमिक्स में 99,मैथ्स में 96,बिज़नेस स्टडी में 98, एकाउंट्स में 97, अंक प्राप्त कर लगभग 96 % अंक प्राप्त किये । परीक्षा परिणाम आते ही परिवार जनों और इष्टमित्रों में खुशी की लहर छा गयी ,और बधाईयां शुरू हो गई ।
उदय ने चर्चा में बताया कि, पढ़ाई करते हुए ,कभी पोजीशन क्या बनेगी ,इस पर विचार नही किया,सिर्फ पढ़ाई की, और अपना 100% देने की कोशिश की,आज जो परिणाम आया है,इसके पीछे गुरु का आशीर्वाद,दादा दादी, पापा और विशेष रूप से मम्मी और रात में पढ़ाई करते हुए दोस्तो का विशेष सहयोग है। स्कूल के अलावा कोचिंग पर आशीष गांधी सर का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा,भविष्य में सी.ए. और लॉ के करने की इच्छा है,जिसके लिए तैयारी शुरू कर दी है ।

Trending
- रतलाम: शराब दुकान पर ताला लगाने का मामला-जिला पंचायत उपाध्यक्ष पर FIR के विरोध में शिवगढ़ थाने का घेराव, प्रकरण वापस लेने की मांग
- रतलाम: घोड़े पर सवार होकर जनसुनवाई में पहुंचा आवेदक, अनोखे अंदाज़ में उठाई गोचर भूमि पर अतिक्रमण की समस्या
- रतलाम:रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान-MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में दर्ज कराया अपना नाम
- रतलाम: स्टेशन रोड थाना अंतर्गत पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना,सूने घर से नकदी-ज्वेलरी ले गए बदमाश
- रतलाम सायबर सेल की बड़ी कामयाबी: 9 माह में 92.56 लाख ठगी राशि पीड़ितों को लौटाई
- रतलाम में 20 से 27 मार्च तक लगेगा ‘बुक बैंक’, निशुल्क किताब एक्सचेंज की सुविधा
- रतलाम: खेत में मिले नाबालिग बालिका के शव के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, खेत में ले जाकर जबरदस्ती की,विरोध करने पर गला घोंटकर हत्या, 4 नाबालिग आरोपी अभिरक्षा में
- रतलाम: पुलिस ने किया 12 घंटे में हत्याकांड का खुलासा, ट्रक चालकों से मारपीट मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार
