Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: हवालात में फांसी-दुष्कर्म के आरोपित ने नामली थाने में दी जान, बेटी ने कराया था केस दर्ज, जांच शुरू 

April 16, 2026

रतलाम: अभ्यास इंस्टिट्यूट के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 12वीं में लहराया परचम….सफल विद्यार्थियों का सम्मान किया गया

April 16, 2026

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित…सेंट स्टीफेंस स्कूल की छात्रा सृष्टि सिलावट ने कक्षा 12वीं में प्रदेश मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया

April 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: एक ही दिन में लूट की दो वारदाते-दोपहर में महिला से जेवर लुटे तो रात में बाइक सवार के साथ मारपीट कर हुई लूट की वारदात
रतलाम

रतलाम: एक ही दिन में लूट की दो वारदाते-दोपहर में महिला से जेवर लुटे तो रात में बाइक सवार के साथ मारपीट कर हुई लूट की वारदात

EditorBy EditorSeptember 7, 2023Updated:September 7, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: एक ही दिन में लूट की दो वारदाते-दोपहर में महिला से जेवर लुटे तो रात में बाइक सवार के साथ मारपीट कर हुई लूट की वारदात
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
सांकेतिक इमेज

रतलाम, 7 सितम्बर( खबरबाबा.कॉम)। जिले में एक ही दिन में बदमाशो ने लूट की दो वारदातों को अंजाम दे दिया। दोपहर में जहाँ अज्ञात बदमाश महिला से जेवर लुटकर भाग गए तो रात में बाइक सवार के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार लुटेरों ने स्टेशन रोड थाना अंतर्गत फोरलेन पर सालाखेड़ी चौराहे के आगे बाइक सवार युवक को मारपीट कर लूट लिया। लुटेरे उसका फोन, 1500 रुपये, कान में पहनी सोने की बाली आदि लूट कर ले गए। वहीं उसकी बाइक में भी तोड़पोड़ की गई। लुटेरे वारदात कर भाग निकले।

घटना 4 सितम्बर की है । देवेंद्रसिंह सिसौदिया निवासी ग्राम धराड़ ने पुलिस में  रिपोर्ट की है कि वह रतलाम के स्टेडिमय मार्केट में स्थित एक मोबाइल फोन दुकान पर काम करता है। चार सितंबर की रात करीब साढ़े दस बजे वह दुकान से घर जाने के लिए बाइक पर निकला था। उसने महू रोड जाकर एक पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाया। इसके बाद वह धराड़ स्थित घर जा रहा था। तभी रात 11 बजे नेशनल ढाबे के पास पीछे से बाइक पर तीन बदमाश आए और ओवर टेक किया। कुछ दूर आगे जाने के बाद बदमाश उसके पास आए तथा उसकी बाइक की चाबी निकालकर पूछा कि कहां रहता है। वहीं एक बदमाश ने उसकी बाइक को लात मारकर उसे गिरा दिया। वह बाइक सहित नीचे गिर गया।

तभी एक बदमाश ने उसे पकड़ा तथा दूसरे बादमाश ने जेब से मोबाइल फोन, 1500 रुपये, आधार कार्ड की फोटोकापी तथा कान से सोने की बाली निकालकर छीन ली।इस दौरान एक बदमाश ने उसकी बाइक पर लात मारकर मास्क व मीटर तोड़ दिया और थप्पड़ व मुक्कों से उसके साथ मारपीट की। बदमाश उसे लूट कर भाग गए। उसने घर जाकर परिजन को घटना की जानकारी दी तथा पांच सितंबर को रिपोर्ट कराई। पुलिस द्वारा  प्रकरण दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

वृद्ध महिला के साथ भी लूट की वारदात

4सितम्बर के दिन ही बिलपांक थाना क्षेत्र में बदमाशो ने वृद्ध महिला के साथ भी लूट की वारदात को अंजाम दिया। अमृत बाई पति रतन सिंह डाँगी निवासी ग्राम दंतोड़िया थाना बिलपाक उम्र 65 वर्ष के साथ 4 सितम्बर की शाम 5:30 से 6:00 बजे के बीच लूट हुई है  । वह अपने खेत पर फसल देखने गई थी वहां से वापस पैदल घर लौट रही थी। तभी मोटरसाइकिल पर दो युवक उनके पास आए । एक ने उनका मुंह दबाया तथा दूसरे ने उनके कान में पहने 10 से 12 ग्राम के सोने के सुलिये झपटे और हाथ में पहना 30 ग्राम का सोने का टड्डा उतारा। जिनकी कीमत करीब 2 लाख रूपए से अधिक है । झपटने से उनके दोनों कान घायल हो गए और खून निकलने लगा वही उनके हाथ में पहना सोने का डंडा भी छीन लिया गया। इसके बाद लुटेरे वहां से भाग निकले। जानकारी मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और बिलपाक अस्पताल ले गए जहां उनके दोनों कान में तीन-तीन टांके आए। बिलपांक थाने पर रिपोर्ट दर्ज की है।

सुराग हाथ लगे , जल्द होगा खुलासा:एसपी

लूट की दोनों वारदातों में पुलिस आरोपियों की तालाश कर रही है। पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे है। पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ़्तारी का प्रयास कर रही है। जल्द ही दोनों मामलो का खुलासा कर दिया जाएगा।

-राहुल लोढा, एसपी रतलाम

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: 200 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक दिलीप मकवाना की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ली
Next Article भोपाल: मुख्यमंत्री निवास में हुआ पत्रकार समागम: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों के लिए की कई घोषणाएं
Editor

Related Posts

रतलाम: हवालात में फांसी-दुष्कर्म के आरोपित ने नामली थाने में दी जान, बेटी ने कराया था केस दर्ज, जांच शुरू 

April 16, 2026

रतलाम: अभ्यास इंस्टिट्यूट के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 12वीं में लहराया परचम….सफल विद्यार्थियों का सम्मान किया गया

April 16, 2026

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित…सेंट स्टीफेंस स्कूल की छात्रा सृष्टि सिलावट ने कक्षा 12वीं में प्रदेश मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया

April 15, 2026

रतलाम: बिलपांक थाना अंतर्गत धराड़ में रात में विवाद, बाइक की रफ्तार पर टोका तो चाकूबाजी और पत्थरबाजी… पुलिस फोर्स पहुंचा

April 15, 2026

रतलाम : रात के सन्नाटे में जंगल में पेड़ के नीचे बैठा मिला विदेशी युवक, जांच के लिए नामली थाने ले गए… ट्रेन से उतरकर रास्ता भटकने की आशंका

April 14, 2026

भारतीय सिंधु सभा रतलाम का मेधावी छात्र सम्मान समारोह सम्पन्न,समाज के बालक एवं बालिकाओं के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई

April 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: हवालात में फांसी-दुष्कर्म के आरोपित ने नामली थाने में दी जान, बेटी ने कराया था केस दर्ज, जांच शुरू 

By EditorApril 16, 2026

रतलाम, 16 अप्रैल (खबरबाबा.कॉम)। जिले के नामली थाना परिसर में उस समय हड़कंप मच गया,…

रतलाम: अभ्यास इंस्टिट्यूट के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 12वीं में लहराया परचम….सफल विद्यार्थियों का सम्मान किया गया

April 16, 2026

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित…सेंट स्टीफेंस स्कूल की छात्रा सृष्टि सिलावट ने कक्षा 12वीं में प्रदेश मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया

April 15, 2026
Top Trending

रतलाम: हवालात में फांसी-दुष्कर्म के आरोपित ने नामली थाने में दी जान, बेटी ने कराया था केस दर्ज, जांच शुरू 

By EditorApril 16, 2026

रतलाम, 16 अप्रैल (खबरबाबा.कॉम)। जिले के नामली थाना परिसर में उस समय…

रतलाम: अभ्यास इंस्टिट्यूट के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 12वीं में लहराया परचम….सफल विद्यार्थियों का सम्मान किया गया

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। एमपी बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में…

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित…सेंट स्टीफेंस स्कूल की छात्रा सृष्टि सिलावट ने कक्षा 12वीं में प्रदेश मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया

By EditorApril 15, 2026

रतलाम, 15 अप्रैल (खबरबाबा.कॉम)। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं एवं…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.