Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: अतिदोहित विकासखण्डों आलोट,जावरा, पिपलौदा, रतलाम सैलाना, बाजना में पेयजल परिरक्षण अधिनियम लागू

April 10, 2026

इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई- उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 हजार की मांग पर लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

April 10, 2026

रतलाम: कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की

April 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: वर्ष 1956-57 में दर्ज शासकीय भूमि को लेकर कलेक्टर ने की रिपोर्ट तलब, इन भूमियों के स्वीकृत और अस्वीकृत नामांतरण की भी जानकारी मांगी
रतलाम

रतलाम: वर्ष 1956-57 में दर्ज शासकीय भूमि को लेकर कलेक्टर ने की रिपोर्ट तलब, इन भूमियों के स्वीकृत और अस्वीकृत नामांतरण की भी जानकारी मांगी

EditorBy EditorApril 15, 2024Updated:April 15, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: वर्ष 1956-57 में दर्ज शासकीय भूमि को लेकर कलेक्टर ने की रिपोर्ट तलब, इन भूमियों के स्वीकृत और अस्वीकृत नामांतरण की भी जानकारी मांगी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम,15अप्रैल(खबरबाबा.काम)। कलेक्टर राजेश बाथम ने वर्ष 1956- 57 के रिकॉर्ड में दर्ज शासकीय भूमियों को लेकर तहसीलदार के माध्यम से सभी पटवारियों से रिपोर्ट मांगी है। इन भूमियों के निजी मद में चढ़ने और स्वीकृत एवं अस्वीकृत नामांतरण को लेकर भी पूरी जानकारी तलब की गई है।

प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 1956-57 के रिकॉर्ड में जो भूमि शासकीय रूप से दर्ज है उनमें से कई निजी नाम पर दर्ज हो चुकी है। इन भूमियों के विक्रय पत्र के नामांतरण को लेकर कई शिकायतें जनसुनवाई में हो चुकी है।  अब कलेक्टर राजेश बाथम ने 1956-57 में दर्ज शासकीय भूमि को लेकर पूरी जानकारी मांगी है।

प्रशासनिक सूत्र बताते हैं कि 1956-57 में जो भूमि शासकीय एवं अनुसूचित जनजाति के नाम पर दर्ज थी उनके सर्वे नंबर सहित 1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2024 तक स्वीकृत नामांतरण की जानकारी मांगी गई है।

इसके अलावा इन भूमियों के अस्वीकृत नामांतरण को लेकर भी पूरी जानकारी चाही गई है।

तहसीलदार के माध्यम से पटवारी से यह भी पूछा गया है कि 1956-57 के रिकॉर्ड में ग्रामवार कितनी शासकीय भूमि थी। कितनी अनुसूचित जनजाति के नाम पर दर्ज थी, और अब कितनी शेष है।

इनमें से कितनी भूमि निजी नाम पर दर्ज हुई है, कितनी बार विक्रय हुई है तथा उनकी वर्तमान स्थिति क्या है यह भी जानकारी चाही गई है‌। इस अवधी में यदि शासन ने इन जमीनों पर कोई पट्टा आवंटन किया है तो उसकी भी जानकारी चाही गई है।

नामांतरण में 1956-57 के रिकॉर्ड की अनिवार्यता

पिछले 3 सालों से जमीनों के नामांतरण में वर्ष 1956- 57 के राजस्व रिकॉर्ड की अनिवार्यता कर दी गई है। तत्कालीन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने इस संबंध में निर्देश जारी किए थे कि यदि कोई जमीन 1956- 57 के रिकॉर्ड में शासकीय रूप में दर्ज है और उसके निजी नाम से दर्ज होने को लेकर कोई विधिवत दस्तावेज उपलब्ध नहीं है, तो उनका नामांकन नहीं किया जाए। इसके बाद से जमीनों के नामांतरण में 1956 – 57 के रिकॉर्ड को अनिवार्य कर दिया गया है। इस नियम के बाद से कई जमीनों के नामांतरण रुके हुए हैं। हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ मामलों में नामांतरण हुए भी है लेकिन वह किस आधार पर किए है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। इस नियम को हटवाने के लिए जिले के जनप्रतिनिधि से लेकर जमीनों के कारोबार से जुड़े कई लोग भोपाल तक भी आवाज उठा चुके हैं। अब रतलाम कलेक्टर द्वारा इस मामले को लेकर मांगी गई रिपोर्ट के बाद नामांतरण में 1956-57 के रिकॉर्ड की अनिवार्यता के नियम को लेकर प्रापर्टी बाजार में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

Post Views: 1
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: महाराजा श्री रतन सिंहजी बलिदान दिवस समारोह कल, नगर निगम तिराहे पर होगा आयोजन
Next Article रतलाम: रील बनाने के दौरान विवाद, बारात में आए व्यक्ति ने चाकू मारा, युवक की मौत
Editor

Related Posts

रतलाम: अतिदोहित विकासखण्डों आलोट,जावरा, पिपलौदा, रतलाम सैलाना, बाजना में पेयजल परिरक्षण अधिनियम लागू

April 10, 2026

रतलाम: कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की

April 9, 2026

रतलाम:पीएनजी गैस कनेक्शन देने को लेकर हुई बैठक,शहर में लगभग 30 प्रतिशत जगह में भूमिगत नेचुरल गैस पाइपलाइन का नेटवर्क उपलब्ध

April 9, 2026

रतलाम : देशभक्ति के सुरों से गूंजा दो बत्ती चौराहा, पुलिस बैंड ने बांधा समां…एक से बढ़कर शानदार प्रस्तुति दी

April 9, 2026

रतलाम: विश्व शांति और बंधुत्व के लिए हजारों लोगों ने एक साथ किया नवकार महामंत्र का जाप…जीतो रतलाम चैप्टर ने मनाया विश्व नवकार महामंत्र दिवस

April 9, 2026

आलोट में पांच दिन पूर्व हुई चोरी का खुलासा-बेटे ने ही चोरी किए माँ-बहन के गहने, 3 लाख के आभूषण बरामद, रतलाम के काटजू नगर में किराए से रहता है आरोपी

April 9, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: अतिदोहित विकासखण्डों आलोट,जावरा, पिपलौदा, रतलाम सैलाना, बाजना में पेयजल परिरक्षण अधिनियम लागू

By EditorApril 10, 2026

रतलाम, 10 अप्रैल (खबरबाबा.कॉम)। जिले में गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए प्रशासन ने सख्त…

इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई- उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 हजार की मांग पर लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

April 10, 2026

रतलाम: कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की

April 9, 2026
Top Trending

रतलाम: अतिदोहित विकासखण्डों आलोट,जावरा, पिपलौदा, रतलाम सैलाना, बाजना में पेयजल परिरक्षण अधिनियम लागू

By EditorApril 10, 2026

रतलाम, 10 अप्रैल (खबरबाबा.कॉम)। जिले में गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए…

इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई- उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 हजार की मांग पर लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

By EditorApril 10, 2026

इंदौर, 10 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए लोकायुक्त…

रतलाम: कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की

By EditorApril 9, 2026

रतलाम 9 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। राज्य शासन द्वारा रतलाम जिले में कालिका माता…

Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.