रतलाम,22अगस्त(खबरबाबा.काम)। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में रतलाम जिला प्रदेश में नंबर एक पर आ गया है। ग्रामीण हितग्राहियों के आवास निर्माण को लेकर जिला पंचायत को सभी छह जनपद में अगस्त 2018 तक 4445 आवास बनाने का लक्ष्य दिया गया था, जो तय समय से पहले पूरा कर लिया गया है। बुधवार शाम रतलाम के नंबर वन होने की जानकारी जिला प्रशासन के अधिकारियों को मिली।
लक्ष्य को पाने के लिए जिला व जनपद पंचायत का आवास से जुड़ा अमला अवकाश के दिन भी काम को पूरा करता नजर आया। शाम को अधिकारियों ने विभाग के पोर्टल पर लक्ष्य पूरा होने से जुड़ी जानकारी अपलोड की, तो कुछ समय बाद रतलाम के नंबर एक पर होने की सूचना रतलाम पहुंच गई। जिला व जनपद के अमले द्वारा बेहतर काम कर रतलाम को नंबर एक के मुकाम पर पहुंचाने पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने खुशी जाहिर की। जनपदों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
एेसा था लक्ष्य
जिला पंचायत रतलाम वर्ष 2018-19 में 12395 आवास बनाने का लक्ष्य दिया गया था, जबकि वर्ष 2018 अगस्त तक 4445 आवास बनाने थे। इस काम को अंजाम देने के लिए कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के मार्गदर्शन में जिपं सीईओ सोमेश मिश्रा ने पूरी टीम को लगा रखा था, जिसके चलते समय से दस दिन पहले टीम ने यह लक्ष्य पूरा कर लिया। इतना ही नहीं टीम ने लक्ष्य से अधिक आवास बनाए है।
Trending
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
- रतलाम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन का हुआ आयोजन
- रतलाम: फिर चला नगर निगम की जेसीबी का पंजा, लक्कड़पीठा क्षेत्र में कार्रवाई- 18 मीटर चौड़ा फोरलेन बनेगा
- रतलाम: जमीन विवाद में भाई की हत्या, तीन आरोपियों को आजीवन कारावास, 15 हजार रुपये जुर्माना
