Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

October 16, 2026

October 16, 2026

October 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » देवास: दीपावली की रात फिरौती के लिए 04 वर्षीय बालक का किया अपहरण, उज्जैन रेंज एडीजी उमेश जोगा के मार्गदर्शन में देवास पुलिस ने चंद घंटों में अपहृत बालक को सकुशल किया बरामद.. रिश्तेदार ही निकला आरोपी,दो आरोपी गिरफ्तार
रतलाम

देवास: दीपावली की रात फिरौती के लिए 04 वर्षीय बालक का किया अपहरण, उज्जैन रेंज एडीजी उमेश जोगा के मार्गदर्शन में देवास पुलिस ने चंद घंटों में अपहृत बालक को सकुशल किया बरामद.. रिश्तेदार ही निकला आरोपी,दो आरोपी गिरफ्तार

EditorBy EditorNovember 1, 2024No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
देवास: दीपावली की रात फिरौती के लिए 04 वर्षीय बालक का किया अपहरण, उज्जैन रेंज एडीजी उमेश जोगा के मार्गदर्शन में देवास पुलिस ने चंद घंटों में अपहृत बालक को सकुशल किया बरामद.. रिश्तेदार ही निकला आरोपी,दो आरोपी गिरफ्तार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

देवास: दीपावली की रात फिरौती के लिए 04 वर्षीय बालक का किया अपहरण, उज्जैन रेंज एडीजी उमेश जोगा के मार्गदर्शन में देवास पुलिस ने चंद घंटों में अपहृत बालक को सकुशल किया बरामद.. रिश्तेदार ही निकला आरोपी,दो आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन/देवास, 1नवम्बर(खबरबाबा.काम)। दीपावली की रात देवास में फिरौती के लिए चार वर्षीय बालक का अपहरण कर लिया गया। उज्जैन एडीजी उमेश जोगा के मार्गदर्शन में देवास पुलिस ने तत्काल एक्टिव होते हुए चंद घंटे में ही देर रात बालक को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कियाहै। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी फरियादी का करीबी रिश्तेदार है।

31 अक्टूबर दीपावली को रात करीब 09:00 बजे थाना प्रभारी टोकंखुर्द को एक चार वर्षीय बालक के अपहरण की सूचना प्राप्त हुई। मामले की सूचना तत्काल एडीजी उज्जैन रेंज उमेश जोगा और देवास एसपी को दी गई। दीपावली होने के कारण पुलिस फोर्स ड्यूटी पर तैनात था ,ऐसे में एडीजी उज्जैन रेंज उमेश जोगा के मार्गदर्शन में उपलब्ध पुलिस फोर्स की मदद से तत्काल बालक की तलाश शुरू की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन थानों की टीम लगाई गई।

टीम ने ग्राम कुमारिया बनवीर, थाना पिपलरावां पहुंचकर आरोपी धर्मेन्द्र सिंह पिता रायसिंह , निवासी कुमारिया बनवीर को रात 01:40 बजे गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी फरियादी का करीबी रिश्तेदार है।

आरोपी ने बताया कि उसने 10 लाख रुपये फिरौती की मांग के लिए अपहृत बालक को दयाराम कंजर निवासी कंजर डेरा पिपलरावां के घर छुपाकर रखा था।

आरोपी की निशानदेही पर बालक को दयाराम के घर से रात 02:20 बजे सकुशल बरामद कर लिया गया।
इसके बाद दयाराम पिता सत्यनिया सिसोदिया, उम्र 60 वर्ष, निवासी कंजर डेरा पिपलरावां को रात 02:45 बजे गिरफ्तार किया गया।

मात्र 05 घंटे 45 मिनट के भीतर इस अति संवेदनशील मामले में देवास पुलिस ने अपहृत बालक को सकुशल बरामद किया और मुख्य आरोपियों धर्मेन्द्र सिंह राजपूत एवं दयाराम कंजर को गिरफ्तार कर लिया। एडीजी उमेश जोगा ने  बालक को सकुशल बरामद करने पर पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

 

 

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleउज्जैन: दीपावली की पूजन के बाद उज्जैन में पैदल भ्रमण पर निकले सीएम डॉ. मोहन यादव,नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं दी… लोगों के साथ फोटो खिंचवाए, चरखी चलाकर गन्ने का रस निकाला
Next Article रतलाम: बेखौफ बदमाश- सरेराह लोडिंग वाहन को रोककर मारपीट और तोड़फोड़, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 6 युवकों के खिलाफ किया प्रकरण दर्ज
Editor

Related Posts

October 16, 2026

October 16, 2026

October 15, 2026

October 15, 2026

October 15, 2026

October 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

By EditorOctober 16, 2026

October 16, 2026

October 15, 2026
Top Trending

By EditorOctober 16, 2026

By EditorOctober 16, 2026

By EditorOctober 15, 2026
banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.