Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: तीन दोस्तो के साथ हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा-दोस्त ही निकले मास्टर माइंड, साथियों के साथ मिलकर दिलाया वारदात को अंजाम
रतलाम

रतलाम: तीन दोस्तो के साथ हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा-दोस्त ही निकले मास्टर माइंड, साथियों के साथ मिलकर दिलाया वारदात को अंजाम

EditorBy EditorDecember 28, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: तीन दोस्तो के साथ हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा-दोस्त ही निकले मास्टर माइंड, साथियों के साथ मिलकर दिलाया वारदात को अंजाम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम: तीन दोस्तो के साथ हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा-दोस्त ही निकले मास्टर माइंड, साथियों के साथ मिलकर दिलाया वारदात को अंजाम

रतलाम, 28दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। 2 दिन पूर्व शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ी पर ट्रैकिंग करने गए तीन दोस्तों के साथ सुबह 5:30 बजे हुई लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जिन तीन दोस्तों के साथ वारदात हुई, उसी में से दो दोस्त वारदात के मास्टरमाइंड निकले। जिन्होंने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिलाया‌
पुलिस के अनुसार फरियादी कार्तिक, सेंकल सेन तथा अनीश द्वारा थाना शिवगढ़ पर रिपोर्ट कर बताया कि वह 26 दिसंबर को तीनों दोस्त गिरवर माताजी मंदिर स्कूटी से घुमने आए थे। इस दौरान सुबह करीब 5.30 बजे गिरवर माताजी के पहाड के नीचे तीन अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा मारपीट कर लूटपाट कि गई तथा किमती सोने का कडा, सोने कि अंगुठी, चांदी की चैन, चांदी की अंगुठी, चांदी का लॉकेट व मोबाईल छीनकर ले गए है। थाना सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा घटना कि तस्दीक की गई और प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण कि गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार द्वारा घटना की पताराशी कर मशरूका बरामदगी करने के निर्देश प्रदान किए। एएसपी राकेश खाखा और अनु.अधिकारी पुलिस रतलाम ग्रामीण किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में पृथक पृथक टीम गठीत की गई। टीम द्वारा फरियादी तीनों दोस्तों से घटना के बारे में पृथक पृथक पूछताछ की गई। पूछताछ में फरियादियों के बयान संदेहास्पद होने से शंका होने से सभी से विस्तृत पूछताछ की गई इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र के माध्यम से भी जानकारी एकत्र की गई।
जांच में यह तथ्य सामने आए उक्त घटना में फरियादी सेंकल सेन ही घटना का मास्टरमाइंड है। जिसने अपने दोस्त अनीश के माध्यम से तीन अन्य दोस्त यश पंडित, प्रांजल कौशल, कुणाल व एक नाबालिंग को साथ लेकर घटना को अंजाम दिया। सेंकल सेन द्वारा ही अपने साथीयों कि मदद से दोस्त व स्वयं के साथ लूट की घटना करवाई गई। संदेह न हो उसके लिये मारपीट भी कि गई। पुलिस के द्वारा हिकमत अमली से पुछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया।
आरोपियों से लूट का मश्रुका सोने का कडा, सोने की अंगुठी, चांदी की चैन, चांदी की अंगुठी, चांदी का लॉकेट व नगदी तथा घटना में प्रयुक्त हथियार व वाहन को मेमो, के आधार पर जप्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

1. सेंकल पिता संतराम सेन 18 वर्ष निवासी ओल्ड रेलवे कॉलोनी रतलाम
2.अनिश पिता अनिल कुमार 18 वर्ष निवासी न्यूग्लोबल सिटी रतलाम
3 प्रांजल पिता दिपक कौशल उम्र 18 वर्ष निवासी रेल नगर रतलाम
4. कुणाल पिता प्रज्वल पाण्डे 18 वर्ष ओल्ड रेलबे कॉलोनी
5. यश पिता दीपक पण्डित उम्र 19 वर्ष निवासी रेल नगर
6. 17 वर्षीय नाबालिक

इनकी रही सराहनीय भमिका

उपरोक्त कार्यंवाही में थाना प्रभारी शिवगढ निरी. अर्जुन सेमलिया, उनि.आर.सी. खडिया, प्रधान आर.गबरु खडिया, प्रआर जितेंद्र, म. प्र आर अनीता राठौर, आर.रवि चन्देल, आर. रमेश सोलंकी,आर. मनीष, आर. शैलेन्द्रपांचाल, आर.,राकेश मोहनिया, आर नितेश नलवाया, आर जितेंद्र प्रसाद, म.आर. पुष्पा निनामा, आर. नरेंद्रसिंह पावरा(थाना आई ए रतलाम), आर. राजेश प्रजापति (थाना आई ए रतलाम), सायबर सेल से प्र आर मनमोहन शर्मा, आर विपुल भावसार की सराहनीय भूमिका रही।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: पार्श्व गायक मो. रफी के 101वें जन्मदिवस पर ‘तुम मुझे यूं भुला ना पाओगे’ का हुआ आयोजन, 3 घंटे से ज्यादा चला गीत-संगीत की प्रस्तुति का दौर-विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ कार्यों के लिए 7 शख्सियतों का किया सम्मान
Next Article रतलाम: ताल पुलिस ने 24 किलो अवैध गांजे के साथ 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Editor

Related Posts

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026

October 15, 2026

October 15, 2026

October 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

By EditorOctober 16, 2026

रतलाम 16 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम रिंगनोद में आयोजित जन…

October 16, 2026

October 16, 2026
Top Trending

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

By EditorOctober 16, 2026

रतलाम 16 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम रिंगनोद…

By EditorOctober 16, 2026

By EditorOctober 16, 2026
banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.