रतलाम,29सितम्बर(खबरबाबा.काम)। रतलाम स्वच्छता अभियान समिति द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषित
स्वछता पखवाड़े के अंतर्गत रविवार सुबह स्वच्छता सन्देश साइकिल रैली निकली जाएगी।
समिति के अध्यक्ष अनोखीलाल कटारिया ने जानकारी देते हुए बताया की स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत जागरूकता के लिए समिति द्वारा रविवार 30 सितम्बर 2018 को प्रात: 8:30 बजे
गणेश मार्केट चांदनी चौक से स्वच्छता सन्देश साइकिल रैली निकली जाएगी जिसमे मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती सुनीता यार्दे, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी एवं नगर निगम आयुक्त
एस. के. सिंह रहेंगे।
श्री कटारिया ने बताया की उक्त रैली में नगर के सभी पार्षद सम्मिलित होंगे एवं नगर के स्कुल बोधि इंटरनेशनल स्कूल, गुजरती स्कूल न्यू रोड,संस्क्रति एकेडमी, ज्योति कान्वैंट, नाहर पब्लिक स्कूल, संत मीरा कान्वेंट स्कूल, समता शिक्षा निकेतन,जैन हा.से.स्कूल सगोद रोड, स्मृति बाल मंदिर,शासकिय उच्चतर माध्यमिक स्कूल क्र.1 माणकचौक, जैन कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल काटजू नगर, आजाद कान्वेंट स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर काटजू नगर एवं उत्कृष्ट विद्यालय सागोद रोड स्कूल का सम्पूर्ण स्टाफ एवं विद्यार्थी विशेष रूप से सम्मिलित होंगे, साथ ही अन्य सभी विद्यालयों एवं सामाजिक संस्थाओ के गणमान्य सदस्य एवं विधार्थी सम्मिलित होंगे।
रैली चांदनी चौक से प्रारम्भ होकर चोमुखीपुल ,नाहर पूरा,डालूमोदी बाज़ार ,घास बाज़ार ,महाराणा प्रताप चौक ,लोकेन्द्र टॉकीज ,न्यू रोड ,दो बती ,कालाघोडा ,छत्रीपुल ,नगर निगम ,रानी जी का मंदिर ,शहर सराय गणेश देवरी,चांदनी चौक ,बजाज खाना पर पूर्ण होगी।
समिति के राधावल्लभ खंडेलवाल, संजय चपडोद, अनिल कटारिया (रामगढ) ,हर्षित लुनावत, निलेश सेलोत, विनोद मूणत, दीपेन्द्र कोठारी, राजेंद्र पोरवाल आदि ने रैली को सफल बनाने की अपील की है।
Trending
- रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
- रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
