भोपाल, 3अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भले ही अभी न हुआ, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं की रैलियों और रोड शो का दौर शुरू हो गया है।कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रोड शो कर रहे हैं, तो पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्षअमित शाह भोपाल के जंबूरी मैदान से कार्यकर्ता महाकुंभ के जरिए चुनावी बिगुल फूंक चुके हैं।
सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जन आशीर्वाद यात्रा के ज़रिए प्रचार का पहला चरण लगभग पूरा कर ही चुके हैं, लेकिन चुनाव की संभावित तारीखों के मद्देनज़र अब बागडोर पार्टियों के केंद्रीय नेतृत्व ने अपने हाथ में ले ली है।बीजेपी के मुताबिक 6 अक्टूबर से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मध्य प्रदेश प्रवास पर आ रहे हैं। बीजेपी के मुताबिक अमित शाह इंदौर, उज्जैन, सागर, भोपाल, होशंगाबाद, ग्वालियर, चंबल, शहडोल, रीवा और जबलपुर संभाग में प्रवास पर रहेंगे।
दिल्ली से अमित शाह के दौरे की सूची प्रदेश बीजेपी को मिल चुकी है, जिसके मुताबिक अमित शाह 6 अक्टूबर को इंदौर और उज्जैन संभाग, 9 अक्टूबर को ग्वालियर और चंबल संभाग, 14 अक्टूबर को सागर, भोपाल और होशंगाबाद संभाग के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।इसके बाद वो 15 अक्टूबर को रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग के कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
राहुल गांधी भी करेंगे जबलपुर का दौरा
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सतना और रीवा में रोड शो और रैली कर विंध्य का दो दिवसीय दौरा कर चुके हैं।अब वो 6 अक्टूबर को मुरैना और जबलपुर का दौरा कर सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस को राहुल गांधी का जो कार्यक्रम मिला है, उसके मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष 6 अक्टूबर को विशेष विमान से ग्वालियर पहुंचेंगे और वहां से हेलिकॉप्टर के ज़रिए मुरैना जाएंगे।मुरैना में एकता परिषद के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वो जबलपुर जाएंगे।यहां राहुल गांधी पहले ग्वारी घाट में नर्मदा पूजन करेंगे और फिर रोड शो निकालेंगे।
6 को जावरा आ सकते है भाजपा अध्यक्ष
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 6 अक्टूबर को अपने संभाग दौरे के अवसर पर जिले के जावरा में भी आ सकते हैं ।सूत्रों के अनुसार जावरा में शाह के दौरे को देखते हुए अभी भाजपा के संभागीय संगठन के पदाधिकारी एवं विधायकों की बैठक भी चल रही है। सूत्रों के अनुसार बैठक में भाजपा के प्रदेश महामंत्री बंशीलाल गुर्जर ,संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी ,भाजपा जिला अध्यक्ष कान सिंह चौहान ,जावरा विधायक राजेंद्र पांडे ,जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद है ।
Trending
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
