रतलाम,8अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। चुनाव में कोई भी असामाजिक तत्व गड़बड़ी न कर पाए ,इसके लिए ऐसे तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करना शुरू कर दी गई है।
एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि राजस्थान की सीमा से सटे प्रतापगढ़, बांसवाड़ा व झालावाड़ में पुलिस 15 चेक पोस्ट व चौकियां शुरू कर रही है। यहां से जिले में प्रवेश करने वाले हर वाहन की पुलिस जांच करेगी। वहीं संदिग्ध नजर आने पर उनकी जांच कर कार्रवाई करेगी।
एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि चुनावी तैयारियों के चलते अब तक 1200 लाइसेंसी शस्त्र जमा करा लिए गए है। जिले में कुल 3808 शस्त्र लाइसेंसी है। शेष शस्त्र व लाइसेंस अगले एक सप्ताह में संबंधित थानों पर जमा कराने की कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी। जिले में करीब 8 हजार लोगों पर पुलिस की नजर है, जिनमें से 3100 बदमाशों को बांड ओवर कर लिया है।
चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस ने सुरक्षा बलों की 25 कंपनियों की मांग की है, जो कि 15 से रतलाम में आना शुरू हो जाएगी। इनके आने के बाद फ्लैग मार्च भी निकाला जाएगा। जिले में 3531 वारंटियों पर कार्रवाई पुलिस ने की। इनमें स्थाई, गिरफ्तारी व फरार वारंटी शामिल है। 1830 चिन्हित लोगों की गिरफ्तारी शेष है, जिनके लिए थाना स्तर पर टीमें गठित की है। इसके अलावा वाहन चेकिंग एवं अवैध शराब के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।
Trending
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
- रतलाम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन का हुआ आयोजन
- रतलाम: फिर चला नगर निगम की जेसीबी का पंजा, लक्कड़पीठा क्षेत्र में कार्रवाई- 18 मीटर चौड़ा फोरलेन बनेगा
- रतलाम: जमीन विवाद में भाई की हत्या, तीन आरोपियों को आजीवन कारावास, 15 हजार रुपये जुर्माना
- रतलाम: हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, डेढ़ घंटे में पाया गया काबू… लाखों का नुक़सान,शार्ट सर्किट से आग की आशंका
