रतलाम, 31अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। प्रदेश में जी.एस.टी के अतिरिक्त स्थानीय नगर निगम द्वारा भी मनोरंजन कर लगाने के विरोध में 5 अक्टूबर से बंद प्रदेश के सिनेमाघर 26 दिन बाद 2 नवम्बर से खुलेंगे।
शहर के सिनेमाघर संचालकों के अनुसार जीएसटी के अलावा स्थानीय नगरीय निकायों द्वारा आरोपित मनोरंजन कर के विरोध में सेन्ट्रल सर्किट सिने एसोसिएशन, फिल्म प्रोड्युसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया लिमिटेड, मल्टीप्लैक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया एंव समस्त सिनेमा प्रदर्शकों द्वारा संयुक्त रूप से 5 अक्तूबर से प्रदेश के समस्त सिनेमाघर बंद रखने का आव्हान किया गया था।हालांकि आचार संहिता लगने के बाद सिनेमाघर संचालकों ने हड़ताल स्थगित करने का फैसला किया था। लेकिन इसके बाद भी नई फिल्में नहीं मिलने के कारण सिनेमाघर शुरू नहीं हो पाए थे। अब उच्च स्तर पर हुई चर्चा के बाद सिनेमाघर संचालकों को फिल्म मिलने का रास्ता साफ हो गया है, जिसके बाद अब शुक्रवार से शहर के सिनेमाघरों में भी फिल्में रिलीज हो सकेगी। दीपावली के त्यौहार पर दर्शक गायत्री मल्टीप्लेक्स सहित शहर के अन्य सिनेमाघरों में नई फिल्मों का लुफ्त उठा सकेंगे।
Trending
- रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी
- रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता
- रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
- रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
- रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
