रतलाम,3अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। जिला भाजयुमो अध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष विप्लव जैन को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश महामंत्री जैसे अहम पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति गुरुवार देर रात प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर द्वारा प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा के साथ की गई।

