Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: विश्व शांति और बंधुत्व के लिए हजारों लोगों ने एक साथ किया नवकार महामंत्र का जाप…जीतो रतलाम चैप्टर ने मनाया विश्व नवकार महामंत्र दिवस

April 9, 2026

आलोट में पांच दिन पूर्व हुई चोरी का खुलासा-बेटे ने ही चोरी किए माँ-बहन के गहने, 3 लाख के आभूषण बरामद, रतलाम के काटजू नगर में किराए से रहता है आरोपी

April 9, 2026

रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 में रोमांच चरम पर-42 मैचों में 8586 रन, 600 चौके और 700 छक्के,20 अर्धशतक

April 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home»रतलाम»आलोट में पांच दिन पूर्व हुई चोरी का खुलासा-बेटे ने ही चोरी किए माँ-बहन के गहने, 3 लाख के आभूषण बरामद, रतलाम के काटजू नगर में किराए से रहता है आरोपी
रतलाम

आलोट में पांच दिन पूर्व हुई चोरी का खुलासा-बेटे ने ही चोरी किए माँ-बहन के गहने, 3 लाख के आभूषण बरामद, रतलाम के काटजू नगर में किराए से रहता है आरोपी

EditorBy EditorApril 9, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
आलोट में पांच दिन पूर्व हुई चोरी का खुलासा-बेटे ने ही चोरी किए माँ-बहन के गहने, 3 लाख के आभूषण बरामद, रतलाम के काटजू नगर में किराए से रहता है आरोपी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 9 अप्रैल (खबरबाबा.कॉम)। जिले के आलोट क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी की बात यह रही कि चोरी किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि फरियादी के बेटे ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 3 लाख रुपए मूल्य के सोने के आभूषण बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 3 अप्रैल की रात ग्राम पिपलिया सिसोदिया में कन्हैयालाल पाटीदार के घर से उसकी माँ और बहन के सोने के गहने चोरी हो गए थे। मामले की रिपोर्ट 6 अप्रैल को थाना आलोट में दर्ज की गई थी।
जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, जिसमें सामने आया कि घटना वाली रात फरियादी का भाई राहुल पाटीदार गांव में देखा गया था, जो पिछले चार वर्षों से रतलाम में रह रहा है। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया।
आरोपी की निशानदेही पर रतलाम के काटजू नगर स्थित किराये के मकान से चोरी गए आभूषण बरामद किए गए। बरामद सामान में सोने के 2 मंगलसूत्र और एक जोड़ी झुमकी शामिल है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में थाना आलोट पुलिस टीम द्वारा की गई।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम, उप निरीक्षक आर.सी. खड़िया, प्रधान आरक्षक अमित भावसार, आरक्षक अंकित काला और दीपक पाटीदार की सराहनीय भूमिका रही।
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 में रोमांच चरम पर-42 मैचों में 8586 रन, 600 चौके और 700 छक्के,20 अर्धशतक
Next Article रतलाम: विश्व शांति और बंधुत्व के लिए हजारों लोगों ने एक साथ किया नवकार महामंत्र का जाप…जीतो रतलाम चैप्टर ने मनाया विश्व नवकार महामंत्र दिवस
Editor

Related Posts

रतलाम: विश्व शांति और बंधुत्व के लिए हजारों लोगों ने एक साथ किया नवकार महामंत्र का जाप…जीतो रतलाम चैप्टर ने मनाया विश्व नवकार महामंत्र दिवस

April 9, 2026

रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 में रोमांच चरम पर-42 मैचों में 8586 रन, 600 चौके और 700 छक्के,20 अर्धशतक

April 9, 2026

रतलाम: माणकचौक पुलिस की कार्रवाई-पान की दुकान पर दबिश प्रतिबंधित ई-सिगरेट जप्त, आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज

April 9, 2026

रतलाम: शिक्षा व समाज सेवा के स्तंभ श्री गुरनाम सिंह डंग का निधन, भक्तन की बावड़ी मुक्तिधामपर हुआ अंतिम संस्कार

April 8, 2026

रतलाम-इंदौर फोरलेन पर रत्नागिरी के पास हादसा, स्लीपर बस आगे चल‌रहे ट्रक में घुसी, 5 यात्री घायल

April 8, 2026

रतलाम: जीतो रतलाम चेप्टर कल 9 अप्रैल को मनाएगा विश्व नवकार महामंत्र दिवस,120 देशों में एक साथ होगा जाप…. रतलाम में हनुमान रुण्डी पर आयोजन

April 8, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: विश्व शांति और बंधुत्व के लिए हजारों लोगों ने एक साथ किया नवकार महामंत्र का जाप…जीतो रतलाम चैप्टर ने मनाया विश्व नवकार महामंत्र दिवस

By EditorApril 9, 2026

रतलाम, 9 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गोनाइजेशन (जीतो) के रतलाम चैप्टर द्वारा आयोजित विश्व…

आलोट में पांच दिन पूर्व हुई चोरी का खुलासा-बेटे ने ही चोरी किए माँ-बहन के गहने, 3 लाख के आभूषण बरामद, रतलाम के काटजू नगर में किराए से रहता है आरोपी

April 9, 2026

रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 में रोमांच चरम पर-42 मैचों में 8586 रन, 600 चौके और 700 छक्के,20 अर्धशतक

April 9, 2026
Top Trending

रतलाम: विश्व शांति और बंधुत्व के लिए हजारों लोगों ने एक साथ किया नवकार महामंत्र का जाप…जीतो रतलाम चैप्टर ने मनाया विश्व नवकार महामंत्र दिवस

By EditorApril 9, 2026

रतलाम, 9 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गोनाइजेशन (जीतो) के रतलाम चैप्टर…

आलोट में पांच दिन पूर्व हुई चोरी का खुलासा-बेटे ने ही चोरी किए माँ-बहन के गहने, 3 लाख के आभूषण बरामद, रतलाम के काटजू नगर में किराए से रहता है आरोपी

By EditorApril 9, 2026

रतलाम, 9 अप्रैल (खबरबाबा.कॉम)। जिले के आलोट क्षेत्र में हुई चोरी की…

रतलाम चैंपियन लीग (RCL) सीजन-4 में रोमांच चरम पर-42 मैचों में 8586 रन, 600 चौके और 700 छक्के,20 अर्धशतक

By EditorApril 9, 2026

रतलाम,9अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी की स्मृति में, पूर्व गृहमंत्री हिम्मत…

Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.