Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की
रतलाम

रतलाम: कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की

EditorBy EditorApril 9, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर नए स्वरूप में विकसित होगा,कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के साथ बैठक की
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम 9 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। राज्य शासन द्वारा रतलाम जिले में कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर बिलपाक को नए स्वरूप में विकसित करने संबंधी कार्य योजना तैयार की गई है।
इस संबंध में कैबिनेट मंत्री एवं सूक्ष्म ,लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री चैतन्य काश्यप, विधायक रतलाम ग्रामीण श मथुरालाल डामोर, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान इंजीनियर ने रतलाम शहर के कालिका माता मंदिर परिसर और विरुपाक्ष महादेव मंदिर बिलपांक को नए स्वरूप में विकसित करने हेतु नक्शा एवं आमजन को आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तार से प्रेजेंटेशन दिया। कार्य योजना के अनुसार रतलाम शहर के झाली तालाब के आसपास सुंदर डेकोरेशन लाइटिंग एवं दुर्गा माता के 9 स्वरूपों की आकर्षक झांकी तैयार की जाएगी।
आने जाने वाले लोगों के लिए सुलभ रूप में दर्शन व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, फूड् जोन, बैठने की व्यवस्था, लाइटिंग व्यवस्था, झाली तालाब का सौंदर्यकरण, बाउंड्री वॉल, श्रद्धालुओं के लिए गरबा स्थल की व्यवस्था, पेड़ पौधों को आकर्षक रूप से सुसज्जित करने, आदि के संबंध में विस्तार से चर्चा कर कार्ययोजना बनाई गई। कालिका माता मंदिर लोक का निर्माण होने के बाद परिसर अपने नए स्वरूप में निखरेगा।
कालिका माता मंदिर परिसर में मेला लगने के उचित स्थान की व्यवस्था, दुकानों की व्यवस्था आदि के संबंध में भी कार्य योजना तैयार की गई। विरुपाक्ष महादेव मंदिर बिलपांक के मंदिर में मुख्य मंदिर तथा आसपास के चारों मंदिर का आवश्यक सुधार कार्य करते हुए नवीनीकृत किया जाएगा। मंदिर के आसपास परकोटा बनेगा। आमजन की सुविधा अनुसार मंदिर के दर्शन लिए आवागमन की व्यवस्था, पार्किंग की व्यवस्था, आसपास की सभी सड़कों से आवागमन की व्यवस्था आदि की कार्य योजना बनाई गई।
दांतोडिया रोड से ग्राम मऊ फंटा तक का डेढ़ किलोमीटर का मार्ग पीडब्ल्यूडी के सहयोग से बनाने के संबंध में चर्चा की गई। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने विकास कार्य संबंधित क्षेत्र के अतिक्रमण की स्थिति आबादी की स्थिति, निजी भूमि की स्थिति, शासकीय भूमि की स्थिति एवं कार्य में होने वाले व्यय का आकलन संबंधित अधिकारियो एंव इंजिनीयर को 14 अप्रैल तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान बिलपांक के समाजसेवी अशोक पाटीदार, एसडीएम रतलाम ग्रामीण विवेक सोनकर, तहसीलदार आशीष उपाध्याय, परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण अरुण कुमार पाठक , सब इंजीनियर पुरातत्व विभाग इंदौर अंकित चौहान , मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग से राजकुमार रघुवंशी, आर्किटेक्ट सागर जगवानी, कार्यपालिका यंत्री मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग मनीष डहरिया उपस्थित थे।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम:पीएनजी गैस कनेक्शन देने को लेकर हुई बैठक,शहर में लगभग 30 प्रतिशत जगह में भूमिगत नेचुरल गैस पाइपलाइन का नेटवर्क उपलब्ध
Next Article इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई- उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 हजार की मांग पर लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई
Editor

Related Posts

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026

रतलाम: जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने खंगालीं पुरानी पंजीयां, 1956-57 के नक्शों से लेकर नामांतरण रिकॉर्ड तक बारीकी से देखा… तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, 70 साल पुराने नक्शों और पंजीयों को सुरक्षित रखने के निर्देश

August 31, 2026

रतलाम में सड़क हादसों में मौतें 28.57 प्रतिशत बढ़ीं, डीआईजी निमिष अग्रवाल द्वारा हाईवे से जुड़े 6 थानों को नोटिस..जुलाई तक 171 लोगों की जान गई, हादसे भी 21.53 प्रतिशत बढ़े..

August 31, 2026

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक्शन-टीएल बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी एवं पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

August 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अवैध मादक…

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर और जिले में लगातार बढ़ रही चोरी…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.