Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा “गुणवत्ता संचलन” विषय पर एक दिवसीय विशेष वर्ग का आयोजन, चयनित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया

April 12, 2026

रतलाम: महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर जागरूकता‌ कार्यक्रम का आयोजन…मुख्य वक्ता, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिभा दीक्षित ने दी स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

April 12, 2026

रतलाम चैंपियंस लीग (RCL) सीजन-4 का भव्य समापन: खतम इलेवन बनी चैंपियन, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय रहे मौजूद

April 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर जागरूकता‌ कार्यक्रम का आयोजन…मुख्य वक्ता, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिभा दीक्षित ने दी स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां
रतलाम

रतलाम: महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर जागरूकता‌ कार्यक्रम का आयोजन…मुख्य वक्ता, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिभा दीक्षित ने दी स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

EditorBy EditorApril 12, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर जागरूकता‌ कार्यक्रम का आयोजन…मुख्य वक्ता, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिभा दीक्षित ने दी स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 12 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।आधुनिक जीवनशैली का असर अब सीधे महिलाओं के स्वास्थ्य पर दिखाई देने लगा है। कम उम्र में मासिक धर्म की शुरुआत, हार्मोनल असंतुलन, PCOD/PCOS और बढ़ते बांझपन के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं, जो चिंता का विषय बनते जा रहे हैं।
शहर के पावर हाउस रोड स्थित रतलाम प्रेस क्लब भवन में महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम रतलाम जीतो लेडीज विंग के बैनर तले आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

कम उम्र में पीरियड: बढ़ती चिंता

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिभा दीक्षित ने बताया कि पहले जहां पीरियड की सामान्य उम्र 13–14 वर्ष मानी जाती थी, अब यह घटकर 9–11 वर्ष हो गई है, जो एक गंभीर संकेत है।

उन्होंने इसके प्रमुख कारण बताए:

-जंक और प्रोसेस्ड फूड का अधिक सेवन
-मोटापा और शारीरिक गतिविधि की कमी
-अत्यधिक स्क्रीन टाइम
-मानसिक तनाव
-प्लास्टिक और केमिकल्स का बढ़ता उपयोग
इसका प्रभाव केवल शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक संतुलन पर भी पड़ता है। इससे मूड स्विंग, व्यवहार में बदलाव और भविष्य में हार्मोनल बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

PCOD/PCOS: लाइफस्टाइल से जुड़ी बड़ी बीमारी

डॉ. दीक्षित ने बताया कि असंतुलित दिनचर्या जैसे देर रात तक जागना, गलत खान-पान और तनाव—महिलाओं में PCOD/PCOS के मामलों को तेजी से बढ़ा रही है।

मुख्य लक्षण

-अनियमित पीरियड
-वजन बढ़ना
-चेहरे पर मुंहासे
-बाल झड़ना
-अनचाहे बाल उगना
उन्होंने कहा कि समय पर पहचान और सही जीवनशैली अपनाकर इस बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है।

बांझपन: अब आम होती समस्या

कार्यक्रम में बताया गया कि बांझपन (Infertility) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यह केवल महिलाओं की नहीं, बल्कि दंपत्ति दोनों की समस्या है।

प्रमुख कारण

-देर से शादी और प्रेग्नेंसी प्लानिंग
-तनावपूर्ण जीवनशैली
-मोटापा
-हार्मोनल असंतुलन
-अनियमित पीरियड

कब सतर्क हों?

डॉ. प्रतिभा दीक्षित के अनुसार इन स्थितियों में तुरंत जांच और डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।एक वर्ष प्रयास के बाद भी गर्भधारण न हो,पीरियड्स बहुत अनियमित हों,PCOD या थायरॉयड की समस्या हो।

उपचार के विकल्प

– समय पर जांच और चिकित्सकीय सलाह
-लाइफस्टाइल में सुधार
-आवश्यकता अनुसार दवाइयां
-उन्नत तकनीक जैसे IVF
उन्होंने कहा कि समय पर पहचान से अधिकांश मामलों में उपचार संभव है, लेकिन देरी समस्या को जटिल बना देती है।

जागरूकता ही बचाव

डाइटीशियन निशी दीक्षित ने महिलाओं को अपने शरीर के संकेत समझने और लक्षणों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत जीतो लेडीज विंग की अध्यक्ष संध्या गांधी ने किया। संचालन खुशबू पूंजावत एवं शैला हरकावत ने किया। विशेष सहयोग सुरभि लूनिया का रहा तथा आभार प्रदर्शन सेक्रेटरी उषा भंडारी ने किया।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम चैंपियंस लीग (RCL) सीजन-4 का भव्य समापन: खतम इलेवन बनी चैंपियन, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय रहे मौजूद
Next Article रतलाम: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा “गुणवत्ता संचलन” विषय पर एक दिवसीय विशेष वर्ग का आयोजन, चयनित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया
Editor

Related Posts

रतलाम: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा “गुणवत्ता संचलन” विषय पर एक दिवसीय विशेष वर्ग का आयोजन, चयनित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया

April 12, 2026

रतलाम चैंपियंस लीग (RCL) सीजन-4 का भव्य समापन: खतम इलेवन बनी चैंपियन, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय रहे मौजूद

April 12, 2026

रतलाम आए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पत्रकारों से चर्चा में कहा- बंगाल नहीं जाऊंगा, बोले-38 फर्जी केस, गिरफ्तारी का खतरा…. जानिए क्यों कहा-“नहीं तो मेरे फोटो पर भी माला लग गई होती”

April 12, 2026

रतलाम:प्लेटफार्म नंबर 4 पर दिल-दहलाने वाला हादसा-चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गई युवक की जान, CCTV में कैद घटना

April 11, 2026

रतलाम: ढोढर चौकी पुलिस की कार्रवाई- अवैध देशी पिस्टल व दो जिंदा राउंड सहित आरोपी गिरफ्तार

April 11, 2026

RCL फाइनल आज: खतम इलेवन और फाइनेंस सर्किल के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत…मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे

April 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा “गुणवत्ता संचलन” विषय पर एक दिवसीय विशेष वर्ग का आयोजन, चयनित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया

By EditorApril 12, 2026

रतलाम: महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर जागरूकता‌ कार्यक्रम का आयोजन…मुख्य वक्ता, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिभा दीक्षित ने दी स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

April 12, 2026

रतलाम चैंपियंस लीग (RCL) सीजन-4 का भव्य समापन: खतम इलेवन बनी चैंपियन, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय रहे मौजूद

April 12, 2026
Top Trending

रतलाम: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा “गुणवत्ता संचलन” विषय पर एक दिवसीय विशेष वर्ग का आयोजन, चयनित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया

By EditorApril 12, 2026

रतलाम: महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर जागरूकता‌ कार्यक्रम का आयोजन…मुख्य वक्ता, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतिभा दीक्षित ने दी स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

By EditorApril 12, 2026

रतलाम, 12 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।आधुनिक जीवनशैली का असर अब सीधे महिलाओं के स्वास्थ्य…

रतलाम चैंपियंस लीग (RCL) सीजन-4 का भव्य समापन: खतम इलेवन बनी चैंपियन, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय रहे मौजूद

By EditorApril 12, 2026

रतलाम,12अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। रतलाम चैंपियंस लीग (RCL) सीजन-4 वर्ष 2026 का भव्य सुपर…

Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.