Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR

March 10, 2026

रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

March 10, 2026

रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा

March 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
  • रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
  • रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
  • रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
  • रतलाम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन का हुआ आयोजन
  • रतलाम: फिर चला नगर निगम की जेसीबी का पंजा, लक्कड़पीठा क्षेत्र में कार्रवाई- 18 मीटर चौड़ा फोरलेन बनेगा
  • रतलाम: जमीन विवाद में भाई की हत्या, तीन आरोपियों को आजीवन कारावास, 15 हजार रुपये जुर्माना
  • रतलाम: हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, डेढ़ घंटे में पाया गया काबू… लाखों का नुक़सान,शार्ट सर्किट से आग की आशंका
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Wednesday, March 11
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»Uncategorized

जिले के पांचो विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण,11 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे से होगा मतगणना कार्य

By SamagraDecember 10, 2018 Uncategorized No Comments4 Mins Read

रतलाम 10 दिसंबर (खबरबाबा. काम) ।विधानसभा निर्वाचन 2018 के तहत रतलाम जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए रतलाम जिला मुख्यालय स्थित शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में  11 दिसम्बर को मतगणना का कार्य होगा। पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना कार्य 8 कक्षों में  संपन्न किया जाएगा।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान के मार्गदर्शन में मतगणना कार्य की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मतगणना कार्य प्रातः 8 बजे से प्रारम्भ होगा। मतगणना स्थल पर मतगणना कार्य एवं सुरक्षा व्यवस्था संबंधित सभी दायित्व पूर्ण किए जा चुके हैं। इस कार्य के लिए नियोजित कर्मचारियों को व्यवस्थित एवं गंभीरता पूर्वक प्रशिक्षण प्रदान कर अपने दायित्वों से अवगत कराया जा चुका है। सोमवार को मतगणना कार्य के लिए नियोजित कर्मचारियों को महाविद्यालय में विधानसभावार मतगणना के लिए निर्धारित किए गए कक्षों में मतगणना के लिए निर्धारित टेबल पर बिठाकर मतगणना के दायित्वों से अवगत कराया गया। इसके साथ ही स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक ईवीएम को लाने एवं ले जाने के लिए नियोजित कर्मचारियों को उनके दायित्व से भली-भांति अवगत कराया गया है।
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 14 टेबल लगेगी
जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना का कार्य 14-14 टेबल पर निर्धारित कक्षों में होगा। 219 – रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लिए दो कक्ष निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक कक्ष में 7-7 गणना टेबलें होगी।220 – रतलाम विधानसभा क्षेत्र के लिए एक कक्ष निर्धारित है, जिसमें 14 गणना टेबल लगाई जाएंगी। 221 – सैलाना विधानसभा क्षेत्र के लिए दो कक्ष निर्धारित है, जिनमें 7-7 टेबलें लगाई जाएगी। 222 – जावरा विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्धारित एक कक्ष में 14 टेबल लगाई जाएगी।223 – आलोट विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्धारित दो कक्षों में 7-7 टेबल लगाई जाएगी। प्रत्येक मतगणना टेबल पर मतगणना पर्यवेक्षक,मतगणना सहायक एवं माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त रहेगा।
मतगणना स्थल के बाहर की व्यवस्था निर्धारित
मतगणना स्थल के बाहर सुरक्षा सम्बन्धित व्यवस्थाओं को जिला पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी ने निर्धारित कर पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। मतगणना दिवस पर नगर निगम तिराहा,महाराजा रतनसिंह प्रतिमा, अमरेश्वर मंदिर से आरोग्यम हॉस्पिटल तक समस्त प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे। कॉलेज में तीन प्रवेश द्वार है जिनमें से प्रवेश द्वार क्रमांक 1 एवं 2,आवागमन के लिए पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे। प्रवेश द्वार क्रमांक 3 से प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, मतगणना में लगे अधिकारी, कर्मचारी,प्रत्याशी, उनके प्रतिनिधि, मीडियाकर्मी के चार पहिया एवं दो पहिया वाहन प्रवेश कर सकेंगे तथा अन्य सभी आमजनों के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।
गेट क्रमांक 3 से होगा प्रवेश
पार्किंग की दृष्टि से कॉलेज ग्राउण्ड को तीन हिस्सों में बांटा गया है। प्रवेश द्वार से एंट्री के उपरान्त बाएं तरफ प्रथम भाग में प्रत्याशी, उनके प्रतिनिधि एवं मीडियाकर्मियों के चार पहिया व दो पहिया वाहन पार्क किए जा सकेंगे। मध्य भाग में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मतगणना में लगे अधिकारी, कर्मचारियों के वाहन पार्क किए जा सकेंगे। ग्राउण्ड के तीसरे भाग में मतगणना के उपरान्त प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। छतरी पुल के पास से एनसीसी आफिस वाला रास्ता समस्त प्रकार के वाहनों एवं पैदल आवागमन के लिए प्रतिबन्धित रहेगा। नगर सुधार किराये से मोचीपुरा, पुराना कलेक्टर कार्यालय की तरफ वाहन का आवागमन होगा। इसी प्रकार छतरी पुल से नाहरपुरा की ओर जाने वाले वाहन नगर निगम तिराहा, महाराजा रतनसिंह प्रतिमा के पास से पैलेस रोड़,महलवाड़ा, डालुमोदी बाजार, सूरज पौल,मोचीपुरा, खिड़की दरवाजा की तरफ वाहनों का आवागमन हो सकेगा। जनता लांड्री, पूर्णेश्वर मंदिर से किरण टाकिज तरफ सभी प्रकार के वाहन, नाहरपुरा तिराहा से अण्डा गली, शहर सराय, लोकेन्द्र टाकिज, सैलाना बस स्टेण्ड की तरफ सभी प्रकार के वाहन आवागमन कर सकेंगे। लोकेन्द्र टाकिज से शासकीय अस्पताल तक हल्के वाहन आ जा सकेंगे। इसी प्रकार आरोग्यम हास्पिटल से सिविल हास्पिटल की तरफ हल्के वाहन आवागमन कर सकेंगे।

Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात

रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.