रतलाम,27अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।श्री योगीन्द्र सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस महाविद्यालय, रतलाम के प्रबंधन विभाग के 5 व्याख्याताओं ने ‘प्रुडेंस इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस-2026 (ICLASM 2026)’ में सहभागिता कर संस्थान का गौरव बढ़ाया। यह कॉन्फ्रेंस Quantum University, रुड़की (उत्तराखंड) द्वारा हाइब्रिड मोड में आयोजित की गई थी।
कॉन्फ्रेंस में महाविद्यालय की ओर से प्रो. रश्मि चौहान (प्रबंधन विभाग प्रभारी), प्रो. शैलेश शाह, प्रो. मनीषा राठौर, प्रो. अंशिता शर्मा एवं प्रो. प्रियंका पाठक ने भाग लिया और अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए।
इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश के शिक्षाविदों एवं विशेषज्ञ वक्ताओं ने भी भाग लिया। प्रमुख वक्ताओं में Dr. Michael Baron, Dr. Muthmainah, Dr. Chris Sotiropoulos तथा Dr. Suresh Kumar Pandey शामिल रहे।
महाविद्यालय के शिक्षकों को इस मंच पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिला, जो अत्यंत ज्ञानवर्धक रहा। इस सम्मेलन में सहभागिता हेतु संपूर्ण मार्गदर्शन संस्थान के निदेशक डॉ. लोकेन्द्र विक्रम सिंह द्वारा प्रदान किया गया।
सम्मेलन के पश्चात प्रबंधन संकाय के शिक्षकों ने वाइस चेयरमैन वरदान शर्मा एवं उमेश शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सक्रिय भागीदारी जारी रखी जाएगी, जिससे शिक्षकों का निरंतर ज्ञानवर्धन होता रहे।यह जानकारी संस्था के वाइस चेयरमैन उमेश शर्मा द्वारा दी गई।