रतलाम,16 मई(खबरबाबा. कॉम)।जिले में लंबित अपराधों के त्वरित निराकरण एवं विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे उदघोषित और इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु एसपी अमित कुमार द्वारा “ऑपरेशन क्लीन” अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत साइबर सेल एवं जिला पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
एसपी अमित कुमार के निर्देशन एवं एएसपी विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में गठित संयुक्त टीम ने मुखबिर सूचना, तकनीकी विश्लेषण एवं साइबर इनपुट के आधार पर पिछले एक सप्ताह में विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 03 इनामी एवं वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
1. थाना सैलाना का फरार आरोपी गिरफ्तार
थाना सैलाना के धारा 318 बीएनएस के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी पुष्कर सिंह पिता प्रबलसिंह चौधरी, निवासी फतेहपुर सीकरी (उत्तरप्रदेश) को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।
2. छह वर्ष से फरार आरोपी मुंबई से गिरफ्तार
थाना स्टेशन रोड रतलाम के धारा 420, 409 भारतीय दंड संहिता एवं धारा 6(1) मध्यप्रदेश निवेशकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2000 के तहत दर्ज प्रकरण में लगभग 06 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी रूपेश गंधारे पिता रामभाऊ गंधारे उम्र 47 वर्ष, निवासी थाना रबाले, नवी मुंबई (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की लंबे समय से तलाश की जा रही थी।
2 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम के धारा 34(2) आबकारी एक्ट में फरार 2हजार के इनामी आरोपी प्रिंस टाक उर्फ विपुल पिता बसंतीलाल निवासी ग्राम सेजावता, थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम को संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।
इनकी सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक जीवन बारिया, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक हिम्मत सिंह, आरक्षक विपुल भावसार, आरक्षक मयंक व्यास, आरक्षक राहुल पाटीदार, आरक्षक मोरसिंह एवं आरक्षक तुषार सिसोदिया की सराहनीय भूमिका रही।