रतलाम,13दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। रतलाम के दो युवकों के साथ बिलपांक थाना क्षेत्र के कोयला घाटी के समीप उन्हें रोककर बदमाश उनके कब्जे से मोबाइल और नगदी लूटकर ले गए।
बिलपांक थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार माणक चौक निवासी हेमंत पिता यशवंत अपने साथी मुकेश के साथ कोयला घाटी क्षेत्र से अपना काम पूरा करके लौट रहे थे ।तभी रास्ते में तीन बदमाशों ने उनका रास्ता रोका उनके साथ मारपीट की और उसके बाद उनके पास से 3 मोबाइल और 3 हजार की नकदी लूटकर ले गए ।बदमाशों ने उनके साथ मारपीट भी की। पीड़ित हेमंत ने बिलपांक थाने पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 394 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.