Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026

रतलाम: जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने खंगालीं पुरानी पंजीयां, 1956-57 के नक्शों से लेकर नामांतरण रिकॉर्ड तक बारीकी से देखा… तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, 70 साल पुराने नक्शों और पंजीयों को सुरक्षित रखने के निर्देश

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: आईजी राकेश गुप्ता ने दिए अपराध नियंत्रण के निर्देश…कानून व्यवस्था की समीक्षा, पुलिस सामुदायिक भवन ‘निकुंज’ का किया शुभारंभ
रतलाम

रतलाम: आईजी राकेश गुप्ता ने दिए अपराध नियंत्रण के निर्देश…कानून व्यवस्था की समीक्षा, पुलिस सामुदायिक भवन ‘निकुंज’ का किया शुभारंभ

EditorBy EditorJune 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: आईजी राकेश गुप्ता ने दिए अपराध नियंत्रण के निर्देश…कानून व्यवस्था की समीक्षा, पुलिस सामुदायिक भवन ‘निकुंज’ का किया शुभारंभ
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 4 जून(खबरबाबा. कॉम)। उज्जैन जोन के पुलिस महानिरीक्षक राकेश गुप्ता ने गुरुवार को रतलाम जिले के दौरे के दौरान अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं परिणाममूलक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए महिला सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण और मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई पर विशेष जोर दिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन स्थित नवनिर्मित पुलिस सामुदायिक भवन निकुंज’ का भी शुभारंभ किया।

नवीन पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित समीक्षा बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेंज निमिष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार सहित जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी मौजूद रहे।
बैठक में आईजी गुप्ता ने जिले में दर्ज अपराधों, लंबित प्रकरणों, संपत्ति संबंधी अपराधों, महिला एवं बाल अपराधों, मादक पदार्थ तस्करी के मामलों, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, वारंट तामील तथा कानून व्यवस्था की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने गंभीर अपराधों के त्वरित निराकरण, फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और जनसहभागिता आधारित पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

पुलिस परिवारों और आमजन को मिलेगी आधुनिक सुविधा

दौरे के दौरान आईजी राकेश गुप्ता ने पुलिस लाइन रतलाम में नवनिर्मित पुलिस सामुदायिक भवन ‘निकुंज’ का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर डीआईजी निमिष अग्रवाल, एसपी अमित कुमार, एएसपी विवेक कुमार, रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत, सूबेदार मोनिका सिंह ठाकुर, सूबेदार अनोखीलाल परमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने बताया कि सामुदायिक भवन के शुरू होने से पुलिस परिवारों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए आधुनिक और सुव्यवस्थित परिसर उपलब्ध होगा। भवन में पर्याप्त पार्किंग, बैठक एवं विभिन्न आयोजनों के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित की गई हैं।
इस अवसर पर आईजी गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार की सुविधाएं पुलिस परिवारों के कल्याण और सामाजिक समन्वय को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने इसे पुलिस कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए इसकी सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने भवन के बेहतर संचालन और अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने का संकल्प भी लिया। रतलाम पुलिस द्वारा पुलिस कर्मियों के कल्याण, आधुनिक पुलिसिंग और जनहित से जुड़े नवाचारों की दिशा में लगातार कार्य किए जाने की बात भी कही गई।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसमान नागरिक संहिता समिति की रतलाम में बैठक:यूसीसी पर जनता से मांगी राय, जनप्रतिनिधियों,कानूनविदों, प्रबुद्ध नागरिकों ने रखे सुझाव…
Next Article रतलाम: सस्ते प्लाईवुड का झांसा देकर व्यापारी से 10.75 लाख की ठगी, पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज…फोन पर विश्वास में लिया, साथी ने लिए रुपए
Editor

Related Posts

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026

रतलाम: जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने खंगालीं पुरानी पंजीयां, 1956-57 के नक्शों से लेकर नामांतरण रिकॉर्ड तक बारीकी से देखा… तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, 70 साल पुराने नक्शों और पंजीयों को सुरक्षित रखने के निर्देश

August 31, 2026

रतलाम में सड़क हादसों में मौतें 28.57 प्रतिशत बढ़ीं, डीआईजी निमिष अग्रवाल द्वारा हाईवे से जुड़े 6 थानों को नोटिस..जुलाई तक 171 लोगों की जान गई, हादसे भी 21.53 प्रतिशत बढ़े..

August 31, 2026

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक्शन-टीएल बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी एवं पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

August 31, 2026

रतलाम में फिर चड्डी-बनियान गैंग का आतंक, 25 मिनट में सूना मकान खंगाला, नकदी-जेवर ले उड़े, पास के घर में भी चोरी,मैगी बनाकर भी खाई…सीसीटीवी में चड्डी-बनियान पहने चार संदिग्ध कैद

August 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी…

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026

रतलाम: जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने खंगालीं पुरानी पंजीयां, 1956-57 के नक्शों से लेकर नामांतरण रिकॉर्ड तक बारीकी से देखा… तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, 70 साल पुराने नक्शों और पंजीयों को सुरक्षित रखने के निर्देश

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अवैध मादक…

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर और जिले में लगातार बढ़ रही चोरी…

रतलाम: जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने खंगालीं पुरानी पंजीयां, 1956-57 के नक्शों से लेकर नामांतरण रिकॉर्ड तक बारीकी से देखा… तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, 70 साल पुराने नक्शों और पंजीयों को सुरक्षित रखने के निर्देश

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। तहसील कार्यालय में पुराने राजस्व रिकॉर्ड का निरीक्षण…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.