रतलाम, 3जुलाई (खबरबाबा. कॉम)। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, रतलाम द्वारा विद्यार्थियों के लिए सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवनरक्षक तकनीकों की जानकारी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना था।
