Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: जावरा के ग्राम सिंदूरकिया में युवक की नृशंस हत्या ,आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शव रखकर दिया धरना

August 4, 2026

रतलाम: पेपरलेस होगा कलेक्टोरेट का कामकाज, नवागत कलेक्टर अजय कटेसरिया ने पद संभालते ही ई-ऑफिस लागू करने के आदेश जारी किए.. पत्रकारों से चर्चा में दी जानकारी

August 4, 2026

रतलाम में NSUI का आंदोलन, मंत्री निवास घेरने निकले, पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर रोका, वाटर कैनन चलाया, जमकर हुई नारेबाजी

August 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: पेपरलेस होगा कलेक्टोरेट का कामकाज, नवागत कलेक्टर अजय कटेसरिया ने पद संभालते ही ई-ऑफिस लागू करने के आदेश जारी किए.. पत्रकारों से चर्चा में दी जानकारी
रतलाम

रतलाम: पेपरलेस होगा कलेक्टोरेट का कामकाज, नवागत कलेक्टर अजय कटेसरिया ने पद संभालते ही ई-ऑफिस लागू करने के आदेश जारी किए.. पत्रकारों से चर्चा में दी जानकारी

EditorBy EditorAugust 4, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: पेपरलेस होगा कलेक्टोरेट का कामकाज, नवागत कलेक्टर अजय कटेसरिया ने पद संभालते ही ई-ऑफिस लागू करने के आदेश जारी किए.. पत्रकारों से चर्चा में दी जानकारी
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम,4अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। जिले के नवागत कलेक्टर अजय कटेसरिया ने कहा कि कलेक्ट्रेट से जुड़े विभागों का कामकाज पेपरलेस होगा। ईऑफिस उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने आज से ही इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं। इमरजेंसी फाइल को छोड़कर सारी फाइले ऑनलाइन ही उनके पास आएगी।
पदभार ग्रहण करने के बाद मंगलवार शाम को नवागत कलेक्टर अजय कटेसरिया ने कलेक्टोरेट सभाग्राम में पत्रकारों से चर्चा करते हुए यह बात कही।

ऑनलाइन काम से आएगी पारदर्शिता

नवागत कलेक्टर अजय कटेसरिया ने कहा कि उन्होंने आज से ही ईऑफिस प्रणाली लागू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। सारी फाइलें भी उनके पास ऑनलाइन ही आएगी। इमरजेंसी फाइल के मामले में भी अधिकारी को तत्काल का कारण बताना होगा। उन्होंने बताया कि पेपरलेस ऑफिस चलाने से फाइलों को चलाने में जो समय जाया होता है, उसकी बचत होगी और व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी, साथ‌‌ ही कोई भी अधिकारी, कर्मचारी यदि फाइल को अनावश्यक रोकेगा तो उसका भी पता चल जाएगा

शासन की योजनाओं को लागू कराना दायित्व

पत्रकारों से चर्चा करते हुए नवागत कलेक्टर ने कहा कि प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और राज्य प्रशासन के निर्णयों को लागू करना कलेक्टर का मुख्य दायित्व है।प्रशासन के आधिकारिक क्षेत्र के कार्यों को समय सीमा में पूरा किया जाएगा।

दोपहर में किया पदभार ग्रहण

भारतीय प्रशासनिक सेवा 2012 बैच के आईएएस अधिकारी अजय कटेसरिया ने मंगलवार को रतलाम जिले के नवागत कलेक्टर के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। कलेक्टर कार्यालय पहुंचने पर जिला एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कलेक्टर श्री कटेसरिया इससे पूर्व मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव तथा कर्मचारी चयन मंडल, मध्यप्रदेश, भोपाल के संचालक के पद पर पदस्थ थे। इसके पूर्व वे सतना जिले में कलेक्टर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
पदभार ग्रहण करने के उपरांत अधिकारियों ने उन्हें जिले की प्रशासनिक व्यवस्थाओं, विकास कार्यों एवं विभिन्न विभागों की गतिविधियों से संबंधित प्रारंभिक जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री कटेसरिया ने जिला कोषालय, रतलाम का प्रभार भी ग्रहण किया। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी द्वारा उन्हें कोषालय की कार्यप्रणाली एवं वित्तीय व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। पदभार ग्रहण के दौरान पूर्व कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम में NSUI का आंदोलन, मंत्री निवास घेरने निकले, पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर रोका, वाटर कैनन चलाया, जमकर हुई नारेबाजी
Next Article रतलाम: जावरा के ग्राम सिंदूरकिया में युवक की नृशंस हत्या ,आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शव रखकर दिया धरना
Editor

Related Posts

रतलाम: जावरा के ग्राम सिंदूरकिया में युवक की नृशंस हत्या ,आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शव रखकर दिया धरना

August 4, 2026

रतलाम में NSUI का आंदोलन, मंत्री निवास घेरने निकले, पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर रोका, वाटर कैनन चलाया, जमकर हुई नारेबाजी

August 4, 2026

रतलाम: फोरलेन पर दंपति से डकैती करने वाले सात दोषियों को 10-10 साल की सजा, दो वर्ष पुराने बहुचर्चित मामले में कोर्ट का फैसला…पीड़ित दंपति को जुर्माने की राशि में से एक लाख रुपये प्रतिकर देने के निर्देश

August 4, 2026

शिक्षाविद् डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता के सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह का आयोजन, वक्ताओं ने सेवाकाल की उपलब्धियों को बताया

August 4, 2026

रतलाम: कॉलेज रोड पर ठेला हटाने को लेकर हंगामा- फल विक्रेता ने लगाए निगमकर्मियों पर ठेला पलटाने के आरोप, वाहन के आगे लेटा ठेला संचालक, कांग्रेस का सड़क पर प्रदर्शन…

August 3, 2026

दशकों का इंतजार खत्म: अशोक नगर की नई सड़क के सम्मान में नागरिकों द्वारा चौराहे का नाम ‘महापौर पटेल साहब चौराहा’

August 3, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: जावरा के ग्राम सिंदूरकिया में युवक की नृशंस हत्या ,आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शव रखकर दिया धरना

By EditorAugust 4, 2026

रतलाम, 4 अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। जावरा के बड़ावदा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंदूरकिया में युवक साहिल…

रतलाम: पेपरलेस होगा कलेक्टोरेट का कामकाज, नवागत कलेक्टर अजय कटेसरिया ने पद संभालते ही ई-ऑफिस लागू करने के आदेश जारी किए.. पत्रकारों से चर्चा में दी जानकारी

August 4, 2026

रतलाम में NSUI का आंदोलन, मंत्री निवास घेरने निकले, पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर रोका, वाटर कैनन चलाया, जमकर हुई नारेबाजी

August 4, 2026
Top Trending

रतलाम: जावरा के ग्राम सिंदूरकिया में युवक की नृशंस हत्या ,आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शव रखकर दिया धरना

By EditorAugust 4, 2026

रतलाम, 4 अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। जावरा के बड़ावदा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंदूरकिया…

रतलाम: पेपरलेस होगा कलेक्टोरेट का कामकाज, नवागत कलेक्टर अजय कटेसरिया ने पद संभालते ही ई-ऑफिस लागू करने के आदेश जारी किए.. पत्रकारों से चर्चा में दी जानकारी

By EditorAugust 4, 2026

रतलाम,4अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। जिले के नवागत कलेक्टर अजय कटेसरिया ने कहा कि कलेक्ट्रेट…

रतलाम में NSUI का आंदोलन, मंत्री निवास घेरने निकले, पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर रोका, वाटर कैनन चलाया, जमकर हुई नारेबाजी

By EditorAugust 4, 2026

रतलाम,4अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। शहर में NSUI द्वारा छात्रों को विभिन्न मांगो को लेकर…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.