Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक और फैसला-राजस्व, खनिज, फौजदारी सहित विभिन्न प्रकरणों के समय पर निराकरण के लिए कलेक्टर न्यायालय में नियमित रूप से होगी सुनवाई

August 10, 2026

रतलाम: पत्रकार शरद जोशी की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन ,समाज के हर वर्ग ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

August 10, 2026

रतलाम कलेक्टर के निर्देश -बाजना में 14 अगस्त को मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान, समस्याओं के निराकरण के लिए लगेगा जिला प्रशासन का पूरा अमला… स्वास्थ्य, राजस्व, समग्र, आधार और आयुष्मान से जुड़े मामलों का मौके पर होगा समाधान

August 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: पत्रकार शरद जोशी की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन ,समाज के हर वर्ग ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
रतलाम

रतलाम: पत्रकार शरद जोशी की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन ,समाज के हर वर्ग ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

EditorBy EditorAugust 10, 2026Updated:August 10, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: पत्रकार शरद जोशी की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन ,समाज के हर वर्ग ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 10 अगस्त(खबरबाबा. कॉम)।वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी की पार्थिव देह सोमवार को अंतिम संस्कार के साथ पंचतत्व में विलीन हो गई। अंतिम यात्रा उनके निवास पैलेस रोड़ से निकलकर त्रिवेणी मुक्तिधाम पहुंची। जोशी के ज्येष्ठ पुत्र अभिजीत जोशी और ने मुखाग्नि दी। श्री जोशी की अंतिम यात्रा में समाज के विभिन्न वर्गों के नागरिक, पत्रकार, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और उनके शुभचिंतक बड़ी संख्या में शामिल हुए। रतलाम में पत्रकारिता के पर्याय के रूप में उनको जाना जाता रहा। शरद जोशी के निधन से रतलाम की पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है।
पचास से ज्यादा वर्षों तक पत्रकारिता से जुड़े रहे जोशी ने अपनी निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़ी खबरों के कारण समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।वे समाचारों को केवल घटनाओं तक सीमित रखने के बजाय सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता देने के लिए जाने जाते थे।
त्रिवेणी मुक्ति धाम पर आयोजित शोक सभा में सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक और जनसेवा से जुड़े संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावपूर्ण विदाई दी। पत्रकार शरद जोशी का व्यक्तित्व सहज, सरल और मिलनसार था। वें अपनी बात और सिद्धांत पर अडिग रहने वाले पत्रकार थे।
अंतिम संस्कार में मौजूद लोगों ने कहा कि शरद जोशी की पत्रकारिता, उनकी सादगी और समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता लंबे समय तक स्मरण की जाती रहेगी। उनके निधन से परिवार, पत्रकारिता जगत और उनसे जुड़े सामाजिक-धार्मिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। शोक सभा में औदीच्य ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष आचार्य जी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडे, केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की और से रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल , रेडक्रास चेयरमैन प्रितेश गादिया,मणीलाल जैन, वरिष्ठ पत्रकार राजेश मूणत,रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की और से डॉ रत्नदीप निगम, संपादक शक्ति सिंह परमार ,पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी की और से विकास कोठारी ,जावरा पत्रकार संघ की और से सुजान कोचट्टा तथा जिला कांग्रेस कमेटी की और से महेंद्र कटारिया आदि ने अपने विचार रखे। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के शोक संदेश का वाचन संस्था के संभागीय अध्यक्ष राजेश जैन ने किया। सभा का संचालन वरिष्ठ अभिभाषक सुनील पारीख ने किया।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार राजेश मूणत,ऋषि कुमार शर्मा ,रमेश टांक , गोविंद उपाध्याय , दिनेश दवे,भेरूलाल टांक, तुषार कोठारी, नरेंद्र जोशी , प्रियेश कोठारी ,सौरभ कोठारी , सुजीत उपाध्याय , सुधीर जैन ,नीरज शुक्ला,यश शर्मा(बंटी) ,आरिफ कुरैशी, संजय कोठारी , जितेंद्र सोलंकी, हेमंत भट्ट ,देवकीनंदन पंचोली ,एस एस सोलंकी , चंद्रशेखर सोलंकी , स्वदेश शर्मा ,तौफ़ीक़ पठान ,के के शर्मा , अर्पित चौबे,राजू केलवा,निलेश बाफना,दुर्गेश पंवार , रवि सिसोदिया ,देवेंद्र लिंबोदिया , प्रदीप नागोरा, सिकंदर पटेल , विपिन त्रिवेदी , जावरा से पत्रकार जगदीश राठौर, विजय राठौर , राजकुमार पीपाड़ा, पारस छाजेड , सैलाना से मनोज भंडारी, महेश सोलंकी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे ।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम कलेक्टर के निर्देश -बाजना में 14 अगस्त को मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान, समस्याओं के निराकरण के लिए लगेगा जिला प्रशासन का पूरा अमला… स्वास्थ्य, राजस्व, समग्र, आधार और आयुष्मान से जुड़े मामलों का मौके पर होगा समाधान
Next Article रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक और फैसला-राजस्व, खनिज, फौजदारी सहित विभिन्न प्रकरणों के समय पर निराकरण के लिए कलेक्टर न्यायालय में नियमित रूप से होगी सुनवाई
Editor

Related Posts

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक और फैसला-राजस्व, खनिज, फौजदारी सहित विभिन्न प्रकरणों के समय पर निराकरण के लिए कलेक्टर न्यायालय में नियमित रूप से होगी सुनवाई

August 10, 2026

रतलाम कलेक्टर के निर्देश -बाजना में 14 अगस्त को मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान, समस्याओं के निराकरण के लिए लगेगा जिला प्रशासन का पूरा अमला… स्वास्थ्य, राजस्व, समग्र, आधार और आयुष्मान से जुड़े मामलों का मौके पर होगा समाधान

August 10, 2026

रतलाम: वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर,कल सुबह निकलेगी अंतिम यात्रा

August 9, 2026

रतलाम कलेक्टर के निर्देश:”जनविश्वास कार्यक्रम”-हर शुक्रवार अधिकारी पहुंचेंगे जनता के बीच,मैदान में होगा जन संवाद, जनसुनवाई और समस्याओं का त्वरित समाधान…मात्र औपचारिकता निभाने पर होगी कार्रवाई

August 9, 2026

रतलाम:5 साल से लंबित राजस्व प्रकरणों पर कलेक्टर कटेसरिया का सख्त एक्शन…दो तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस, समय-सीमा में जांच प्रतिवेदन नहीं देने पर जताई नाराजगी

August 9, 2026

रतलाम में बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में सेंध: गार्ड से मारपीट कर 7 बाल अपचारी भागे, 6 नामली से अभिरक्षा में लिए गए…एसपी अमित कुमार मौके पर पहुंचे

August 9, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक और फैसला-राजस्व, खनिज, फौजदारी सहित विभिन्न प्रकरणों के समय पर निराकरण के लिए कलेक्टर न्यायालय में नियमित रूप से होगी सुनवाई

By EditorAugust 10, 2026

रतलाम 10 अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा लगातार व्यवस्था में सुधार के लिए फैसले…

रतलाम: पत्रकार शरद जोशी की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन ,समाज के हर वर्ग ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

August 10, 2026

रतलाम कलेक्टर के निर्देश -बाजना में 14 अगस्त को मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान, समस्याओं के निराकरण के लिए लगेगा जिला प्रशासन का पूरा अमला… स्वास्थ्य, राजस्व, समग्र, आधार और आयुष्मान से जुड़े मामलों का मौके पर होगा समाधान

August 10, 2026
Top Trending

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक और फैसला-राजस्व, खनिज, फौजदारी सहित विभिन्न प्रकरणों के समय पर निराकरण के लिए कलेक्टर न्यायालय में नियमित रूप से होगी सुनवाई

By EditorAugust 10, 2026

रतलाम 10 अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा लगातार व्यवस्था में सुधार…

रतलाम: पत्रकार शरद जोशी की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन ,समाज के हर वर्ग ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

By EditorAugust 10, 2026

रतलाम, 10 अगस्त(खबरबाबा. कॉम)।वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी की पार्थिव देह सोमवार को…

रतलाम कलेक्टर के निर्देश -बाजना में 14 अगस्त को मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान, समस्याओं के निराकरण के लिए लगेगा जिला प्रशासन का पूरा अमला… स्वास्थ्य, राजस्व, समग्र, आधार और आयुष्मान से जुड़े मामलों का मौके पर होगा समाधान

By EditorAugust 10, 2026

रतलाम, 10 अगस्त (खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आगामी 14…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.