Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई, 1.5 किलो गांजा और बाइक सहित 3 गिरफ्तार

August 11, 2026

रतलाम: शॉपिंग मॉल की तिजोरी खोलकर 5 लाख से अधिक की नगदी पर हाथ साफ, स्टेशन रोड थाना पुलिस ने असिस्टेंट स्टोर मैनेजर के खिलाफ किया प्रकरण दर्ज

August 11, 2026

रतलाम: भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कल 12 अगस्त को शहर में निकलेगी विशाल तिरंगा वाहन रैली… युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री भी होंगे शामिल

August 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: शॉपिंग मॉल की तिजोरी खोलकर 5 लाख से अधिक की नगदी पर हाथ साफ, स्टेशन रोड थाना पुलिस ने असिस्टेंट स्टोर मैनेजर के खिलाफ किया प्रकरण दर्ज
रतलाम

रतलाम: शॉपिंग मॉल की तिजोरी खोलकर 5 लाख से अधिक की नगदी पर हाथ साफ, स्टेशन रोड थाना पुलिस ने असिस्टेंट स्टोर मैनेजर के खिलाफ किया प्रकरण दर्ज

EditorBy EditorAugust 11, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: शॉपिंग मॉल की तिजोरी खोलकर 5 लाख से अधिक की नगदी पर हाथ साफ, स्टेशन रोड थाना पुलिस ने असिस्टेंट स्टोर मैनेजर के खिलाफ किया प्रकरण दर्ज
Oplus_16777216
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम,11अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। शहर के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत सैलाना बस स्टैंड स्थित एक शापिंग मॉल में अमानत में ख़यानत का मामला सामने आया है। मार्ट के असिस्टेंट स्टोर मैनेजर पर कैश रूम की तिजोरी का ताला खोलकर 5,35,000 रुपये की नकदी लेने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने स्टोर मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, फरियादी कमलेश पखाले (स्टोर मैनेजर) ने बताया कि वे अप्रैल 2026 से मार्ट में कार्यरत हैं। गत 09 अगस्त को उनकी और असिस्टेंट स्टोर मैनेजर संतोष कुमार पाठक (निवासी दिल्ली, हाल मुकाम शास्त्री नगर, रतलाम) की ड्यूटी दोपहर 2 से मार्ट बंद होने तक थी।
रात को मार्ट में सामान से भरा एक ट्रक आया था, जिसे उतरवाने का जिम्मा संतोष कुमार पाठक और बीओएच इंचार्ज करण सिसोदिया को सौंपा गया था। रात करीब 1:30 बजे स्टोर मैनेजर कमलेश पखाले, कैश रूम की चाबी असिस्टेंट स्टोर मैनेजर संतोष कुमार पाठक को सौंपकर अपने घर चले गए थे।
अगले दिन सोमवार 10 अगस्त को सुबह करीब 10 बजे जब डिपार्टमेंट मैनेजर पंकज शेर ने कैश काउंटर पर जाकर तिजोरी खोली, तो उसमें रखे 5,35,000 रुपये गायब मिले। उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना स्टोर मैनेजर को दी।
गायब मिली सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल बंद
घटना की जानकारी मिलने के बाद जब स्टोर प्रबंधन ने मार्ट के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, तो पाया कि रात 2:30 से 3:00 बजे के बीच की रिकॉर्डिंग गायब थी। इसके बाद जब असिस्टेंट स्टोर मैनेजर संतोष कुमार पाठक से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उसके दोनों मोबाइल नंबर बंद मिले। प्रबंधन ने जब उसके शास्त्री नगर स्थित किराए के कमरे पर जाकर देखा, तो वह वहां से भी नदारद पाया गया।
शिकायत के आधार पर थाना स्टेशन रोड पुलिस ने आरोपी असिस्टेंट स्टोर मैनेजर संतोष कुमार पाठक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316 (5) (अमानत में खयानत) के तहत असल कायमी कर ली है।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कल 12 अगस्त को शहर में निकलेगी विशाल तिरंगा वाहन रैली… युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री भी होंगे शामिल
Next Article रतलाम पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई, 1.5 किलो गांजा और बाइक सहित 3 गिरफ्तार
Editor

Related Posts

रतलाम पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई, 1.5 किलो गांजा और बाइक सहित 3 गिरफ्तार

August 11, 2026

रतलाम: भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कल 12 अगस्त को शहर में निकलेगी विशाल तिरंगा वाहन रैली… युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री भी होंगे शामिल

August 11, 2026

रतलाम: सावन‌ में झमाझम -शहर में पिछले 24 घंटे में 2 इंच बारिश,जिले में औसतन 1.57 इंच बारिश दर्ज, सीजन की बारिश सामान्य से 5.82 इंच कम… देखिए बारिश के पूरे आंकड़े

August 11, 2026

रतलाम: जावरा में नकबजनी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार-2.25 लाख के सोने-चांदी के आभूषण और 12 हजार रुपए नकद बरामद

August 11, 2026

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक और फैसला-राजस्व, खनिज, फौजदारी सहित विभिन्न प्रकरणों के समय पर निराकरण के लिए कलेक्टर न्यायालय में नियमित रूप से होगी सुनवाई

August 10, 2026

रतलाम: पत्रकार शरद जोशी की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन ,समाज के हर वर्ग ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

August 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई, 1.5 किलो गांजा और बाइक सहित 3 गिरफ्तार

By EditorAugust 11, 2026

रतलाम ,11अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। रतलाम-बांसवाड़ा रोड पर केसरपुरा फंटे के पास पुलिस ने मुखबिर की सूचना…

रतलाम: शॉपिंग मॉल की तिजोरी खोलकर 5 लाख से अधिक की नगदी पर हाथ साफ, स्टेशन रोड थाना पुलिस ने असिस्टेंट स्टोर मैनेजर के खिलाफ किया प्रकरण दर्ज

August 11, 2026

रतलाम: भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कल 12 अगस्त को शहर में निकलेगी विशाल तिरंगा वाहन रैली… युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री भी होंगे शामिल

August 11, 2026
Top Trending

रतलाम पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई, 1.5 किलो गांजा और बाइक सहित 3 गिरफ्तार

By EditorAugust 11, 2026

रतलाम ,11अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। रतलाम-बांसवाड़ा रोड पर केसरपुरा फंटे के पास पुलिस ने…

रतलाम: शॉपिंग मॉल की तिजोरी खोलकर 5 लाख से अधिक की नगदी पर हाथ साफ, स्टेशन रोड थाना पुलिस ने असिस्टेंट स्टोर मैनेजर के खिलाफ किया प्रकरण दर्ज

By EditorAugust 11, 2026

रतलाम,11अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। शहर के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत सैलाना बस स्टैंड…

रतलाम: भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कल 12 अगस्त को शहर में निकलेगी विशाल तिरंगा वाहन रैली… युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री भी होंगे शामिल

By EditorAugust 11, 2026

रतलाम,11अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.