Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंह में आयोजित हुआ शिविर, कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं..कलेक्टर ने सेल्समैन की सेवाएं समाप्त करने के दिए निर्देश..

August 14, 2026

कीचड़ में तब्दील हुआ रास्ता, ग्रामीणों की राह हुई मुश्किल,जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट के नेतृत्व में कलेक्टर को पत्र लिखकर पक्के मार्ग की गुहार

August 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंह में आयोजित हुआ शिविर, कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं..कलेक्टर ने सेल्समैन की सेवाएं समाप्त करने के दिए निर्देश..
रतलाम

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंह में आयोजित हुआ शिविर, कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं..कलेक्टर ने सेल्समैन की सेवाएं समाप्त करने के दिए निर्देश..

EditorBy EditorAugust 14, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंह में आयोजित हुआ शिविर, कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं..कलेक्टर ने सेल्समैन की सेवाएं समाप्त करने के दिए निर्देश..
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम 14 अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को ग्राम रानीसिंह में जन-विश्वास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कलेक्टर अजय कटेसरिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन सहित जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा उनके निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

शिविर को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री कटेसरिया ने कहा कि जन-विश्वास अभियान प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुंचाकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने कहा कि अभियान की मूल भावना को समझते हुए प्रत्येक अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें और प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने शिविर के दौरान गांव में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था, पोषण आहार वितरण, आंगनबाड़ी खुलने का समय तथा ग्रामीणों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय की स्थिति, विद्यार्थियों की संख्या, उनकी उपस्थिति, दूर-दराज से आने वाले बच्चों तथा शिक्षण व्यवस्था के संबंध में भी ग्रामीणों से चर्चा की।
जनसंवाद एवं जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने गांव की विभिन्न समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया। ग्रामीणों ने गांव के मार्गों की समस्या, रावटी को विकासखंड बनाए जाने की मांग तथा मलवासी रेलवे अंडरपास में बारिश के दौरान पानी भरने की समस्या रखी। इस पर कलेक्टर ने संबंधित विभागों से समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों ने राशन दुकान के अनियमित संचालन की शिकायत करते हुए बताया कि दुकान पूरे महीने में केवल दो-तीन दिन ही खुलती है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लिया तथा संबंधित सेल्समैन की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दिए।
शिविर में पशु चिकित्सक की नियुक्ति, खाद की उपलब्धता, भूमि अतिक्रमण, स्व-सहायता समूह की महिलाओं के उत्पादों की बिक्री हेतु दुकान उपलब्ध कराने तथा राजस्व विभाग से मिलने वाले जाति, मूल निवासी एवं आय प्रमाण-पत्र समय पर उपलब्ध कराने संबंधी समस्याएं भी उठाई गईं। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि नागरिक सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
शिविर के दौरान आयोजित उद्यमी संवाद में युवा उद्यमियों कपिल गुर्जर, सुरेंद्र सिंह राठौर एवं दिनेश गुर्जर ने अपने-अपने उद्यमों की जानकारी साझा की। उन्होंने कंस्ट्रक्शन कार्य, फूड प्रोसेसिंग, एसीसी ब्लॉक निर्माण तथा किराना व्यवसाय जैसे क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों से उपस्थित लोगों को अवगत कराया। वहीं स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने भी अपनी गतिविधियों एवं आजीविका संबंधी कार्यों की जानकारी दी।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, सैलाना एसडीएम सुनील जायसवाल, जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी, जनपद अध्यक्ष, जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य, जनप्रतिनिधि, ग्राम सरपंच तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकीचड़ में तब्दील हुआ रास्ता, ग्रामीणों की राह हुई मुश्किल,जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट के नेतृत्व में कलेक्टर को पत्र लिखकर पक्के मार्ग की गुहार
Next Article जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…
Editor

Related Posts

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

कीचड़ में तब्दील हुआ रास्ता, ग्रामीणों की राह हुई मुश्किल,जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट के नेतृत्व में कलेक्टर को पत्र लिखकर पक्के मार्ग की गुहार

August 14, 2026

रतलाम: सर्राफा व्यापारी से लूट की वारदात में नया खुलासा -व्यापारी के दोस्त से करीब 300 ग्राम सोना बरामद, घटना के बाद दोस्त को बुलाकर सौंपा था सोना… पुलिस मामले की जांच में जुटी

August 14, 2026

रतलाम: बड़नगर से आ रहे रतलाम के सर्राफा व्यापारी से बस में लूट, स्वर्ण आभूषणो से भरा बैग ले गए बदमाश.. एसपी अमित कुमार पहुंचे मौके पर,सर्चिंग जारी

August 13, 2026

रतलाम: हर घर तिरंगा अभियान के तहत रतलाम में निकली विशाल तिरंगा रैली..कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों और आमजन ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

August 13, 2026

रतलाम: होटल में मौत से पहले और दुकान में क्या लिखकर छोड़ गए सराफा व्यापारी रवि मोठिया? दो सुसाइड नोट मिलने की जानकारी,जांच के लिए होगा विशेष टीम का गठन

August 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

By EditorAugust 14, 2026

रतलाम 14 अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। रतलाम जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया…

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंह में आयोजित हुआ शिविर, कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं..कलेक्टर ने सेल्समैन की सेवाएं समाप्त करने के दिए निर्देश..

August 14, 2026

कीचड़ में तब्दील हुआ रास्ता, ग्रामीणों की राह हुई मुश्किल,जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट के नेतृत्व में कलेक्टर को पत्र लिखकर पक्के मार्ग की गुहार

August 14, 2026
Top Trending

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

By EditorAugust 14, 2026

रतलाम 14 अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। रतलाम जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास…

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंह में आयोजित हुआ शिविर, कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं..कलेक्टर ने सेल्समैन की सेवाएं समाप्त करने के दिए निर्देश..

By EditorAugust 14, 2026

रतलाम 14 अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को ग्राम…

कीचड़ में तब्दील हुआ रास्ता, ग्रामीणों की राह हुई मुश्किल,जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट के नेतृत्व में कलेक्टर को पत्र लिखकर पक्के मार्ग की गुहार

By EditorAugust 14, 2026

रतलाम,14अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। रतलाम जिले के ग्रामीण अंचलों में सड़कों की खस्ताहाल स्थिति…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.