रतलाम,26दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। शहर के चांदनी चौक में स्थित आजाद चौक के गोल घेरे में गुरुवार से फिर वाहनों की पार्किंग शुरू कराई जाएगी। इसे लेकर पुलिस प्रशासन ने नगर निगम के साथ व्यापारियों से चर्चा भी की है।
शहर के सराफा बाजार(चांदनी चौक) में बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस ने फिर से कवायद शुरू की है। पुलिस अब बाजार में आने वाले दो पहिया वाहन चालकों के वाहन आजाद चौक के गोल घेरे में खड़े कराएगी। रात के समय यहां पर पार्किंग में किसी प्रकार की परेशानी ना हो उसके लिए लाइट की व्यवस्था को लेकर नगर निगम से चर्चा की गई है। आजाद चौक में फैली अव्यवस्थाओं मैं सुधार को लेकर पुलिस के कहने पर निगम ने मामला न्यायालय में विचाराधीन होने की बात कही है जिस पर पुलिस ने अभिभाषक से राय लेकर उसके अनुसार जो भी सही हो उसके अनुरूप काम करने की बात कही है।
Trending
- रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
- रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
