Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक्शन-टीएल बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी एवं पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

August 31, 2026

रतलाम में फिर चड्डी-बनियान गैंग का आतंक, 25 मिनट में सूना मकान खंगाला, नकदी-जेवर ले उड़े, पास के घर में भी चोरी,मैगी बनाकर भी खाई…सीसीटीवी में चड्डी-बनियान पहने चार संदिग्ध कैद

August 29, 2026

रतलाम : जावरा आईए पुलिस की बड़ी सफलता, खाई में झाड़ियों के बीच छिपाई गईं चोरी की 4 बाइक बरामद…आरोपियों की तलाश जारी

August 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम में फिर चड्डी-बनियान गैंग का आतंक, 25 मिनट में सूना मकान खंगाला, नकदी-जेवर ले उड़े, पास के घर में भी चोरी,मैगी बनाकर भी खाई…सीसीटीवी में चड्डी-बनियान पहने चार संदिग्ध कैद
रतलाम

रतलाम में फिर चड्डी-बनियान गैंग का आतंक, 25 मिनट में सूना मकान खंगाला, नकदी-जेवर ले उड़े, पास के घर में भी चोरी,मैगी बनाकर भी खाई…सीसीटीवी में चड्डी-बनियान पहने चार संदिग्ध कैद

EditorBy EditorAugust 29, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम में फिर चड्डी-बनियान गैंग का आतंक, 25 मिनट में सूना मकान खंगाला, नकदी-जेवर ले उड़े, पास के घर में भी चोरी,मैगी बनाकर भी खाई…सीसीटीवी में चड्डी-बनियान पहने चार संदिग्ध कैद
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 29 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर के आईए थाना अंतर्गत आसाराम नगर में गुरुवार रात चड्डी-बनियान गैंग ने दो सूने मकानों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। चोरों ने कृषि विभाग के भूमि संरक्षण सर्वे अधिकारी के घर में महज करीब 25 मिनट में पूरा सामान खंगाल दिया और 60 हजार रुपए से अधिक नकदी के साथ सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। इसके बाद पड़ोसी के सूने मकान में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
वारदात का सबसे दिलचस्प पहलू यह रहा कि चोर कृषि अधिकारी के घर से एक शर्ट भी उठा ले गए। यही शर्ट बाद में दूसरे मकान में मिली। शर्ट में पेन भी लगा हुआ था, जिससे पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है।

रात 3.45 बजे घुसे, 4.10 बजे निकल गए

कृषि अधिकारी जगदीश गणावा के अनुसार, गुरुवार रात करीब 3.45 बजे चार चोर उनके मकान में दाखिल हुए और करीब 4.10 बजे बाहर निकल गए। पड़ोसी के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में चार संदिग्ध नजर आए हैं। फुटेज में एक व्यक्ति बाहर निगरानी करता दिखाई दे रहा है, जबकि तीन चोर घर के भीतर दाखिल हुए।
गणावा के ससुर मांगीलाल डामर मोहन नगर में रहते हैं। परिवार में गमी होने के कारण गणावा की पत्नी मुक्ता गणावा, जो शिक्षिका हैं, बेटा जलज और बेटी वंशिका वहां गए हुए थे। रात करीब 9.30 बजे पत्नी और बच्चों ने डर लगने की बात कही, जिसके बाद गणावा भी ससुर के घर चले गए।शुक्रवार सुबह करीब 8.30 बजे जब वे वापस अपने घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।

अलमारी से पलंग पेटी तक सब खंगाला

चोरों ने घर में अलमारी, पलंग पेटी, डिब्बों सहित लगभग हर सामान को खंगाल डाला। घर में रखी कच्ची मैगी भी बिखरी मिली। इससे आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने वारदात के दौरान घर में मैगी भी खाई होगी।
चोर घर से 60 हजार रुपए से अधिक नकदी, करीब 350 ग्राम चांदी की पायल, 12 ग्राम सोने की चेन, 3 ग्राम की सोने की अंगूठी और काफी मात्रा में चिल्लर ले गए। इसके अलावा एक शर्ट भी चोरी हुई, जिसमें पेन लगा हुआ था।

रक्षाबंधन मनाने गए थे, लौटे तो घर में चोरी

पड़ोस में रहने वाले शिवनारायण शर्मा का परिवार भी चोरी का शिकार हुआ। शर्मा परिवार के साथ 26 अगस्त की रात रक्षाबंधन मनाने बिजयनगर (राजस्थान) गए थे।शुक्रवार सुबह पड़ोस की एक महिला ने फोन कर घर में चोरी होने की सूचना दी। परिवार रात करीब 8.30 बजे वापस लौटा तो घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला। जांच करने पर सोने का मंगलसूत्र गायब मिला।चोर यहां एक डंडा और शर्ट छोड़ गए थे। पुलिस के अनुसार, यह वही शर्ट है जिसे चोर कृषि अधिकारी के घर से चुराकर ले गए थे।

सीसीटीवी में चड्डी-बनियान पहने चार संदिग्ध

कृषि अधिकारी के पड़ोसी दिलीप उपाध्याय के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में चार संदिग्ध चड्डी-बनियान पहने नजर आए हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस इसे चड्डी-बनियान गैंग की वारदात मानकर जांच कर रही है।सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस सुबह दोनों मकानों पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लिए हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी है।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम : जावरा आईए पुलिस की बड़ी सफलता, खाई में झाड़ियों के बीच छिपाई गईं चोरी की 4 बाइक बरामद…आरोपियों की तलाश जारी
Next Article रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक्शन-टीएल बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी एवं पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस
Editor

Related Posts

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक्शन-टीएल बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी एवं पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

August 31, 2026

रतलाम : जावरा आईए पुलिस की बड़ी सफलता, खाई में झाड़ियों के बीच छिपाई गईं चोरी की 4 बाइक बरामद…आरोपियों की तलाश जारी

August 28, 2026

रतलाम: चोरों ने तीन सूने घरों को बनाया निशाना:- अमृत सागर कॉलोनी में 6 लाख से ज्यादा की चोरी, बाजना और शहर में दो और घरों में भी वारदात

August 28, 2026

रतलाम:त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए मिलावटखोरी के विरुद्ध होगी प्रभावी कार्रवाई…खाद्य पदार्थों की जांच के लिए चार दल गठित

August 27, 2026

रतलाम: पुलिस की बड़ी कार्रवाई- आलोट में एमडी ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाला 110 किलो से अधिक केमिकल जब्त..दो ड्रम में मिला 2-ब्रोमो-4 मिथाईल प्रोपीफिनेन, एनसीबी इंदौर के साथ संयुक्त कार्रवाई

August 26, 2026

रतलाम: भाजपा का रक्षाबंधन महोत्सव,बहनों ने भाजपा जिलाध्यक्ष को राखी बांधकर लिया रक्षा का वचन

August 26, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक्शन-टीएल बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी एवं पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम 31 अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया की अध्यक्षता में सोमवार को साप्ताहिक अंतर विभागीय…

रतलाम में फिर चड्डी-बनियान गैंग का आतंक, 25 मिनट में सूना मकान खंगाला, नकदी-जेवर ले उड़े, पास के घर में भी चोरी,मैगी बनाकर भी खाई…सीसीटीवी में चड्डी-बनियान पहने चार संदिग्ध कैद

August 29, 2026

रतलाम : जावरा आईए पुलिस की बड़ी सफलता, खाई में झाड़ियों के बीच छिपाई गईं चोरी की 4 बाइक बरामद…आरोपियों की तलाश जारी

August 28, 2026
Top Trending

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक्शन-टीएल बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी एवं पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम 31 अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया की अध्यक्षता में सोमवार को…

रतलाम में फिर चड्डी-बनियान गैंग का आतंक, 25 मिनट में सूना मकान खंगाला, नकदी-जेवर ले उड़े, पास के घर में भी चोरी,मैगी बनाकर भी खाई…सीसीटीवी में चड्डी-बनियान पहने चार संदिग्ध कैद

By EditorAugust 29, 2026

रतलाम, 29 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर के आईए थाना अंतर्गत आसाराम नगर में…

रतलाम : जावरा आईए पुलिस की बड़ी सफलता, खाई में झाड़ियों के बीच छिपाई गईं चोरी की 4 बाइक बरामद…आरोपियों की तलाश जारी

By EditorAugust 28, 2026

रतलाम/जावरा(खबरबाबा. कॉम)। थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामलों…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.