Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने खंगालीं पुरानी पंजीयां, 1956-57 के नक्शों से लेकर नामांतरण रिकॉर्ड तक बारीकी से देखा… तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, 70 साल पुराने नक्शों और पंजीयों को सुरक्षित रखने के निर्देश

August 31, 2026

रतलाम में सड़क हादसों में मौतें 28.57 प्रतिशत बढ़ीं, डीआईजी निमिष अग्रवाल द्वारा हाईवे से जुड़े 6 थानों को नोटिस..जुलाई तक 171 लोगों की जान गई, हादसे भी 21.53 प्रतिशत बढ़े..

August 31, 2026

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक्शन-टीएल बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी एवं पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम में सड़क हादसों में मौतें 28.57 प्रतिशत बढ़ीं, डीआईजी निमिष अग्रवाल द्वारा हाईवे से जुड़े 6 थानों को नोटिस..जुलाई तक 171 लोगों की जान गई, हादसे भी 21.53 प्रतिशत बढ़े..
रतलाम

रतलाम में सड़क हादसों में मौतें 28.57 प्रतिशत बढ़ीं, डीआईजी निमिष अग्रवाल द्वारा हाईवे से जुड़े 6 थानों को नोटिस..जुलाई तक 171 लोगों की जान गई, हादसे भी 21.53 प्रतिशत बढ़े..

EditorBy EditorAugust 31, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम में सड़क हादसों में मौतें 28.57 प्रतिशत बढ़ीं, डीआईजी निमिष अग्रवाल द्वारा हाईवे से जुड़े 6 थानों को नोटिस..जुलाई तक 171 लोगों की जान गई, हादसे भी 21.53 प्रतिशत बढ़े..
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। जिले में सड़क दुर्घटनाओं और खासकर हादसों में हो रही मौतों की संख्या में तुलनात्मक रूप से काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जुलाई 2026 तक के आंकड़ों की पिछले वर्ष की समान अवधि से तुलना में जिले में सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या 133 से बढ़कर 171 हो गई है। यानी 38 अधिक मौतें हुईं और मृत्युदर में 28.57 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। वाहन दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या पर रतलाम रेंज के डीआईजी निमिष अग्रवाल ने चिंता जताते हुए जिले के 6 थानों को नोटिस जारी कर जहां जवाब मांगा है, वहीं वाहन दुर्घटनाओं को रोकने और नियंत्रित करने के लिए विशेष प्रयास के निर्देश भी दिए हैं।

आंकड़ों में दुर्घटनाओं और मौतों में अप्रत्याशित वृद्धि वाले हाईवे से जुड़े छह थानों को लेकर डीआईजी द्वारा नोटिस जारी किए गए हैं। संबंधित थाना प्रभारियों को दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नियमित वाहन चेकिंग, हाईवे पर सतत निगरानी और विशेष अभियान चलाने तथा दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में जुलाई तक दुर्घटनाओं की संख्या भी 757 से बढ़कर 920 हो गई है, जो 21.53 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं घायलों की संख्या 864 से बढ़कर 1052 हो गई है।

इन छह थानों में सबसे ज्यादा  मौतें

आंकड़ों के मुताबिक नामली थाना क्षेत्र में जुलाई तक पिछले वर्ष 6 लोगों की दुर्घटनाओं में मौत हुई थी, जबकि इस वर्ष यह आंकड़ा बढ़कर 17 हो गया। यानी जिले में सबसे अधिक 183.33 प्रतिशत की वृद्धि हुई। दुर्घटनाएं भी 29 से बढ़कर 50 हो गईं।
बिलपांक थाना क्षेत्र में मृतकों की संख्या 12 से बढ़कर 24 हो गई, यानी 100 प्रतिशत वृद्धि। दुर्घटनाएं भी 53 से बढ़कर 69 हुईं।
औद्योगिक क्षेत्र जावरा थाना में पिछले वर्ष 16 मौतों के मुकाबले इस वर्ष 22 मौतें हुईं। यहां मृतकों में 37.50 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि दुर्घटनाएं 54 से बढ़कर 76 हो गईं।
रिंगनोद थाना क्षेत्र में मृतकों की संख्या 9 से बढ़कर 13 हुई, यानी 44.44 प्रतिशत वृद्धि। दुर्घटनाएं 25 से बढ़कर 38 हुईं।
आलोट थाना में मौतों का आंकड़ा 5 से बढ़कर 10 हो गया, यानी 100 प्रतिशत वृद्धि। यहां दुर्घटनाएं भी 28 से बढ़कर 46 हो गईं।
ताल थाना क्षेत्र में दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या 6 से बढ़कर 13 हो गई, यानी लगभग 117 प्रतिशत की वृद्धि। जिले में दुसरे नम्बर पर। दुर्घटनाएं भी 32 से बढ़कर 48 हुईं।

जिले का समग्र आंकड़ा भी चिंताजनक

जुलाई 2025 तक जिले के 20 थाना क्षेत्रों में कुल 757 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज हुई थीं, जिनमें 133 लोगों की मौत और 864 लोग घायल हुए थे। जुलाई 2026 तक दुर्घटनाओं की संख्या बढ़कर 920, मृतकों की संख्या 171 और घायलों की संख्या 1052 हो गई।

एक साल में बढ़ोतरी

दुर्घटनाएं – 757 से 920 (21.53% वृद्धि)
मृतक- 133 से 171 (28.57% वृद्धि)
घायल-864 से 1052 (21.76% वृद्धि)
यह स्थिति इसलिए भी गंभीर है क्योंकि जिले से गुजरने वाले प्रमुख हाईवे और एक्सप्रेसवे पर हाल के महीनों में कई गंभीर हादसे सामने आए हैं। अगस्त में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शिवगढ़ थाना क्षेत्र में हुए हादसे में चार लोगों की मौत और पांच लोग घायल हुए थे।वहीं जिला सड़क सुरक्षा समिति की हालिया बैठक में भी जिले के ब्लैक स्पॉट, अवैध कट, स्पीड ब्रेकर और सड़क सुरक्षा से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की गई थी। अब डीआईजी के नोटिस के बाद इन छह थाना क्षेत्रों में पुलिस की चेकिंग और निगरानी कितनी प्रभावी होती है और आने वाले महीनों में दुर्घटनाओं व मौतों के आंकड़े किस तरह बदलते हैं, इस पर नजर रहेगी।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक्शन-टीएल बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी एवं पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस
Next Article रतलाम: जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने खंगालीं पुरानी पंजीयां, 1956-57 के नक्शों से लेकर नामांतरण रिकॉर्ड तक बारीकी से देखा… तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, 70 साल पुराने नक्शों और पंजीयों को सुरक्षित रखने के निर्देश
Editor

Related Posts

रतलाम: जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने खंगालीं पुरानी पंजीयां, 1956-57 के नक्शों से लेकर नामांतरण रिकॉर्ड तक बारीकी से देखा… तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, 70 साल पुराने नक्शों और पंजीयों को सुरक्षित रखने के निर्देश

August 31, 2026

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक्शन-टीएल बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी एवं पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

August 31, 2026

रतलाम में फिर चड्डी-बनियान गैंग का आतंक, 25 मिनट में सूना मकान खंगाला, नकदी-जेवर ले उड़े, पास के घर में भी चोरी,मैगी बनाकर भी खाई…सीसीटीवी में चड्डी-बनियान पहने चार संदिग्ध कैद

August 29, 2026

रतलाम : जावरा आईए पुलिस की बड़ी सफलता, खाई में झाड़ियों के बीच छिपाई गईं चोरी की 4 बाइक बरामद…आरोपियों की तलाश जारी

August 28, 2026

रतलाम: चोरों ने तीन सूने घरों को बनाया निशाना:- अमृत सागर कॉलोनी में 6 लाख से ज्यादा की चोरी, बाजना और शहर में दो और घरों में भी वारदात

August 28, 2026

रतलाम:त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए मिलावटखोरी के विरुद्ध होगी प्रभावी कार्रवाई…खाद्य पदार्थों की जांच के लिए चार दल गठित

August 27, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने खंगालीं पुरानी पंजीयां, 1956-57 के नक्शों से लेकर नामांतरण रिकॉर्ड तक बारीकी से देखा… तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, 70 साल पुराने नक्शों और पंजीयों को सुरक्षित रखने के निर्देश

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। तहसील कार्यालय में पुराने राजस्व रिकॉर्ड का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर…

रतलाम में सड़क हादसों में मौतें 28.57 प्रतिशत बढ़ीं, डीआईजी निमिष अग्रवाल द्वारा हाईवे से जुड़े 6 थानों को नोटिस..जुलाई तक 171 लोगों की जान गई, हादसे भी 21.53 प्रतिशत बढ़े..

August 31, 2026

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक्शन-टीएल बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी एवं पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम: जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने खंगालीं पुरानी पंजीयां, 1956-57 के नक्शों से लेकर नामांतरण रिकॉर्ड तक बारीकी से देखा… तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, 70 साल पुराने नक्शों और पंजीयों को सुरक्षित रखने के निर्देश

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। तहसील कार्यालय में पुराने राजस्व रिकॉर्ड का निरीक्षण…

रतलाम में सड़क हादसों में मौतें 28.57 प्रतिशत बढ़ीं, डीआईजी निमिष अग्रवाल द्वारा हाईवे से जुड़े 6 थानों को नोटिस..जुलाई तक 171 लोगों की जान गई, हादसे भी 21.53 प्रतिशत बढ़े..

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। जिले में सड़क दुर्घटनाओं और खासकर हादसों में…

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक्शन-टीएल बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी एवं पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम 31 अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया की अध्यक्षता में सोमवार को…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.