Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

September 4, 2026

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

September 4, 2026

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

September 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग
रतलाम

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

EditorBy EditorSeptember 4, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने प्रदेश में सरकार गठन के पौने तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद विभिन्न महत्वपूर्ण समितियों, निगम-मंडलों, प्राधिकरणों एवं सहकारी क्षेत्र सहित अन्य संस्थाओं में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां नहीं होने पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने शासन और संगठन से शेष रिक्त पदों पर निष्ठावान एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं का शीघ्र मनोनयन करने की मांग की है।

कार्यकर्ता ही भाजपा की जीत का आधार: कोठारी

श्री कोठारी ने जारी बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की हर जीत का वास्तविक आधार उसका निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता है। कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर संगठन को मजबूत करता है और चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में सरकार बनने के बाद कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान के साथ जिम्मेदारी और अवसर मिलना भी आवश्यक है।
पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि अक्सर देखने में आता है कि सरकार बनने के बाद बड़े पदों पर नियुक्तियां अपेक्षाकृत जल्द हो जाती हैं, लेकिन जब छोटे और जमीनी स्तर पर लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने की बात आती है, तो निर्णय और विचार-विमर्श में काफी समय लग जाता है।
उन्होंने कहा कि एल्डरमैन और विकास प्राधिकरणों में हाल ही में हुई नियुक्तियों में भी कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए लगभग एक वर्ष के आसपास का ही समय मिल पाएगा। यदि इन नियुक्तियों की प्रक्रिया सरकार गठन के कुछ समय बाद ही पूरी कर दी जाती, तो कार्यकर्ताओं को जनता के बीच काम करने, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और अपनी प्रशासनिक क्षमता साबित करने के लिए पर्याप्त समय मिलता।

शेष पदों पर जल्द हो मनोनयन

श्री कोठारी ने शासन और संगठन का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए कहा कि अभी भी अनेक समितियों, निगम-मंडलों, प्राधिकरणों और अन्य संस्थाओं में पद रिक्त हैं। इन पदों पर लंबे समय से पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं को अवसर दिया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के मनोबल, सम्मान और संगठन के प्रति उनके समर्पण को बनाए रखने के लिए शेष सभी नियुक्तियां बिना किसी अनावश्यक विलंब के पूरी की जाएं। इससे कार्यकर्ताओं को जनता की सेवा का अवसर मिलेगा और शासन की योजनाओं एवं पार्टी की नीतियों को प्रभावी रूप से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र
Editor

Related Posts

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

September 4, 2026

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

September 4, 2026

रतलाम: 300 साल पुराने द्वारकाधीश मंदिर में विराजे हैं कान्हा,रात में साधु के पास चले जाते थे भगवान…भोग नहीं मिला तो पेड़े खाने हलवाई की दुकान पहुंच गए… रतलाम में प्रचलित हैं कान्हाजी की ये अनोखी कथाएं

September 4, 2026

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

September 3, 2026

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

September 3, 2026

रतलाम : सैलाना के भेरुघाटा में दो युवकों की मौत, एक घायल…घायल का कहना-हमला हुआ, पुलिस ने बताया – प्रारंभिक जांच में एक्सीडेंट का मामला

September 3, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृह मंत्री हिम्मत…

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

September 4, 2026

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

September 4, 2026
Top Trending

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व…

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)।रतलाम जन चेतना परिषद द्वारा संचालित दिव्यांग विद्यालय के…

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। शहर में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.