Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन द्वारा मनरेगा के निष्फल कार्यों और वित्तीय अनियमितताओं पर बड़ी कार्रवाई, 771 मामलों में 35.83 लाख रुपये की वसूली

September 10, 2026

रतलाम में निवेश की संभावनाओं को लेकर लंदन की वित्तीय सलाहकार रतलाम की मयूरी चोरडिया ने मंत्री चेतन्य काश्यप से की चर्चा

September 10, 2026

रतलाम में पीछा करने, छेड़खानी और तेजाब फेंकने की धमकी देने वाले आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस, मुख्य बाजार से ले गई घटनास्थल

September 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन द्वारा मनरेगा के निष्फल कार्यों और वित्तीय अनियमितताओं पर बड़ी कार्रवाई, 771 मामलों में 35.83 लाख रुपये की वसूली
रतलाम

रतलाम: जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन द्वारा मनरेगा के निष्फल कार्यों और वित्तीय अनियमितताओं पर बड़ी कार्रवाई, 771 मामलों में 35.83 लाख रुपये की वसूली

EditorBy EditorSeptember 10, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन द्वारा मनरेगा के निष्फल कार्यों और वित्तीय अनियमितताओं पर बड़ी कार्रवाई, 771 मामलों में 35.83 लाख रुपये की वसूली
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 10 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। मनरेगा योजना में निष्फल व्यय और वित्तीय अनियमितताओं पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री वैशाली जैन ने सख्त कार्रवाई की है। जिले की सभी 6 जनपद पंचायतों में जांच के बाद 771 निष्फल व्यय कार्यों और अन्य अनियमितताओं के मामलों में कुल 35 लाख 83 हजार 542 रुपये की वसूली की गई है।
जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनरेगा योजना के तहत ऐसे कार्यों को चिह्नित किया गया था, जिन पर शासकीय राशि खर्च होने के बावजूद अपेक्षित परिणाम नहीं मिले। इसके बाद संबंधित मामलों में कार्रवाई करते हुए राशि की रिकवरी सुनिश्चित की गई।
सबसे अधिक वसूली जनपद पंचायत रतलाम में हुई है।यहां 211 निष्फल व्यय कार्यों से 13 लाख 51 हजार 673 रुपये तथा अन्य मदों से 25 हजार 166 रुपये मिलाकर कुल 13 लाख 76 हजार 839 रुपये की वसूली की गई।
अन्य जनपद पंचायतों में भी बड़ी कार्रवाई की गई। जावरा में कुल 5 लाख 85 हजार 638 रुपये, बाजना में 5 लाख 46 हजार 747 रुपये, आलोट में 4 लाख 2 हजार 247 रुपये, पिपलौदा में 3 लाख 71 हजार 271 रुपये तथा सैलाना में 3 लाख 800 रुपये की राशि वसूल की गई।
जिले में निष्फल व्यय के 771 मामलों से 32 लाख 96 हजार 77 रुपये तथा अन्य वित्तीय अनियमितताओं के मद में 2 लाख 87 हजार 465 रुपये की रिकवरी की गई है।
सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन ने कहा कि मनरेगा योजना में पारदर्शिता और शासकीय धन का सही उपयोग जिला पंचायत की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी योजना में लापरवाही, निष्फल व्यय या किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त प्रशासनिक व कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम में निवेश की संभावनाओं को लेकर लंदन की वित्तीय सलाहकार रतलाम की मयूरी चोरडिया ने मंत्री चेतन्य काश्यप से की चर्चा
Editor

Related Posts

रतलाम में निवेश की संभावनाओं को लेकर लंदन की वित्तीय सलाहकार रतलाम की मयूरी चोरडिया ने मंत्री चेतन्य काश्यप से की चर्चा

September 10, 2026

रतलाम में पीछा करने, छेड़खानी और तेजाब फेंकने की धमकी देने वाले आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस, मुख्य बाजार से ले गई घटनास्थल

September 10, 2026

रतलाम: सीएम की 5 करोड़ की घोषणा के 14 महीने बाद भी नहीं बदली नेहरू स्टेडियम की सूरत, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल

September 10, 2026

रतलाम: जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयास से सिविल हॉस्पिटल जावरा में ढाई करोड़ रुपए की लागत से दो मॉड्यूलर ओटी की स्वीकृति मिली..जावरा में मिलेंगी जिला स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं

September 10, 2026

रतलाम रेलवे ग्राउंड पर शारीरिक दक्षता परीक्षा में फिर पकड़ाए ‘मुन्नाभाई’: दूसरे के नाम पर दौड़ लगाने पहुंचे दो युवक धराए, तीन आरोपी जीआरपी के हवाले

September 9, 2026

रतलाम: श्री पूर्व मुखी हनुमान मंदिर डोंगरे नगर की व्यवस्थापक समिति का गठन

September 9, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन द्वारा मनरेगा के निष्फल कार्यों और वित्तीय अनियमितताओं पर बड़ी कार्रवाई, 771 मामलों में 35.83 लाख रुपये की वसूली

By EditorSeptember 10, 2026

रतलाम, 10 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। मनरेगा योजना में निष्फल व्यय और वित्तीय अनियमितताओं पर जिला पंचायत…

रतलाम में निवेश की संभावनाओं को लेकर लंदन की वित्तीय सलाहकार रतलाम की मयूरी चोरडिया ने मंत्री चेतन्य काश्यप से की चर्चा

September 10, 2026

रतलाम में पीछा करने, छेड़खानी और तेजाब फेंकने की धमकी देने वाले आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस, मुख्य बाजार से ले गई घटनास्थल

September 10, 2026
Top Trending

रतलाम: जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन द्वारा मनरेगा के निष्फल कार्यों और वित्तीय अनियमितताओं पर बड़ी कार्रवाई, 771 मामलों में 35.83 लाख रुपये की वसूली

By EditorSeptember 10, 2026

रतलाम, 10 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। मनरेगा योजना में निष्फल व्यय और वित्तीय अनियमितताओं…

रतलाम में निवेश की संभावनाओं को लेकर लंदन की वित्तीय सलाहकार रतलाम की मयूरी चोरडिया ने मंत्री चेतन्य काश्यप से की चर्चा

By EditorSeptember 10, 2026

रतलाम,10 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। लंदन में 15 वर्षों से चार्टर्ड अकाउंटेंट, एडवाइजर एवं…

रतलाम में पीछा करने, छेड़खानी और तेजाब फेंकने की धमकी देने वाले आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस, मुख्य बाजार से ले गई घटनास्थल

By EditorSeptember 10, 2026

रतलाम, 10 सितम्बर (खबरबाबा.कॉम)। माणक चौक थाना क्षेत्र में एक युवती का…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.