रतलाम,19सितम्बर(खबरबाबा. कॉम)। शिवाजी चौक मित्र मंडल, रतलाम द्वारा गणेशोत्सव के तहत आज 19 सितंबर शनिवार को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। गणेशोत्सव के 22वें वर्ष के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक पंडित रोहित शर्मा अपनी प्रस्तुति देंगे।
आयोजकों के अनुसार भजन संध्या का आयोजन रात 8 बजे से कस्तूरबा नगर, गली नंबर 6, रतलाम में होगा। कार्यक्रम को लेकर मंडल द्वारा विशेष तैयारियां की गई हैं। गणेशोत्सव के दौरान आयोजित इस भजन संध्या में श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में पहुंचने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में जिला भाजपा कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
शिवाजी चौक मित्र मंडल के अभिषेक भट्ट और पीयूष गौड़ ने शहरवासियों से भजन संध्या में शामिल होकर भगवान गणेश की आराधना और भक्ति संगीत का आनंद लेने की अपील की है।
आयोजक: शिवाजी चौक मित्र मंडल, रतलाम
स्थान: कस्तूरबा नगर, गली नंबर 6, रतलाम
दिनांक: 19 सितंबर 2026, शनिवार
समय: रात 8 बजे से
मुख्य भजन गायक: पंडित रोहित शर्मा