Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम के गणेश उत्सव पंडालों में दिलाया गया स्वदेशी अपनाने का संकल्प…सकल हिंदू समाज ने स्वदेशी वस्तुओं और भारतीय जीवनशैली को अपनाने का किया आह्वान

September 19, 2026

रतलाम: विदेश से रतलाम आए युवक से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 55 लाख की साइबर ठगी, 15 लाख फ्रीज…फर्जी पुलिस और ATS अधिकारी बनकर डराया, 20 लाख की अतिरिक्त ठगी होने से पुलिस ने रोकी

September 19, 2026

रतलाम: पुलिसकर्मियों के स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन की पहल…पुलिस लाइन में निःशुल्क योग एवं प्राणायाम शिविर का शुभारंभ

September 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: विदेश से रतलाम आए युवक से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 55 लाख की साइबर ठगी, 15 लाख फ्रीज…फर्जी पुलिस और ATS अधिकारी बनकर डराया, 20 लाख की अतिरिक्त ठगी होने से पुलिस ने रोकी
रतलाम

रतलाम: विदेश से रतलाम आए युवक से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 55 लाख की साइबर ठगी, 15 लाख फ्रीज…फर्जी पुलिस और ATS अधिकारी बनकर डराया, 20 लाख की अतिरिक्त ठगी होने से पुलिस ने रोकी

EditorBy EditorSeptember 19, 2026Updated:September 19, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: विदेश से रतलाम आए युवक से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 55 लाख की साइबर ठगी, 15 लाख फ्रीज…फर्जी पुलिस और ATS अधिकारी बनकर डराया, 20 लाख की अतिरिक्त ठगी होने से पुलिस ने रोकी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 19 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)।डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगी का एक और गंभीर मामला रतलाम में सामने आया है। साइबर ठगों ने कुवैत में मोटर पार्ट्स का व्यवसाय करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस, एटीएस के नाम पर डराकर दो दिनों में 55 लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए। ठगों ने वीडियो कॉल के जरिए पुलिस अधिकारी बनकर पीड़ित को लगातार निगरानी में रखा और फर्जी आपराधिक प्रकरण में फंसाने की धमकी दी।
मामले में रतलाम साइबर सेल और माणकचौक पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ठगी की राशि में से 15 लाख रुपये फ्रीज करवाने में सफलता मिली है। वहीं ठगों के कहने पर पीड़ित द्वारा और 20 लाख रुपये ट्रांसफर करने की तैयारी की जा रही थी, जिसे समय रहते पुलिस और परिजनों की समझाइश से रोक दिया गया।

कोलाबा पुलिस इंस्पेक्टर बनकर शुरू किया ठगी का खेल

पुलिस के अनुसार पीड़ित 15 सितंबर को रतलाम में था, तभी उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को महाराष्ट्र के कोलाबा का पुलिस इंस्पेक्टर बताया और पीड़ित के मोबाइल नंबर, व्यवसाय तथा भारत में रहने संबंधी जानकारी पूछी।
इसके बाद ठगों ने एक अन्य मोबाइल नंबर का जिक्र करते हुए दावा किया कि यह नंबर पीड़ित के नाम पर जारी हुआ है और इससे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के एजेंट से संपर्क किया गया है। इस दावे के जरिए पीड़ित को गंभीर आपराधिक मामले में फंसने का डर दिखाया गया।
कुछ समय बाद अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन और व्हाट्सएप वीडियो कॉल आने लगे। ठगों ने खुद को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और एटीएस अधिकारी बताया। उन्होंने पीड़ित से आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य व्यक्तिगत जानकारी भी हासिल कर ली और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की बात कही।

पुलिस की वर्दी में वीडियो कॉल, हथियारों के फोटो दिखाकर बनाया दबाव

ठगों ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल के दौरान पुलिस की वर्दी में दिखाई देने वाले व्यक्तियों को दिखाया। खुद को एटीएस अधिकारी बताते हुए उन्होंने हथियारों से संबंधित फोटो और अन्य दस्तावेज भी भेजे तथा उनमें मौजूद लोगों की पहचान करने के लिए कहा।
इसके बाद ठगों ने सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के लेटरहेड जैसे दिखने वाले फर्जी दस्तावेज भेजकर पीड़ित को विश्वास दिलाने का प्रयास किया कि उसके खिलाफ गंभीर मामला दर्ज है। इसके बाद बैंक खाते में जमा राशि के सत्यापन के नाम पर रुपये ट्रांसफर करने के निर्देश दिए गए।

दो दिन में 55 लाख रुपये ट्रांसफर

ठगों के लगातार दबाव और कार्रवाई के डर से पीड़ित ने 17 सितंबर को 35 लाख रुपये और 18 सितंबर को 20 लाख रुपये, यानी कुल 55 लाख रुपये, RTGS के माध्यम से ठगों द्वारा बताए गए अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए।पीड़ित को ठगों ने भरोसा दिलाया था कि राशि का सत्यापन होने के बाद उसे वापस कर दिया जाएगा।

पत्नी ने संपर्क किया तो खुला मामला, 20 लाख और जाने से बचे

ठगी का खुलासा उस समय हुआ, जब पीड़ित के परिवार ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया। फोन का जवाब नहीं मिलने पर उसकी पत्नी ने रतलाम में मौजूद रिश्तेदारों से संपर्क किया। बाद में जब परिजनों की पीड़ित से बात हुई तो वह घबराया हुआ था और बड़ी राशि ट्रांसफर करने की तैयारी में था।
परिजनों ने तत्काल रतलाम साइबर सेल से संपर्क किया। उस समय ठगों के कहने पर पीड़ित 20 लाख रुपये और ट्रांसफर करने वाला था।साइबर सेल के प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी और परिजनों ने तत्काल पीड़ित को समझाया और राशि ट्रांसफर करने से रोक दिया।
इसके बाद साइबर सेल और माणकचौक पुलिस ने पीड़ित की काउंसलिंग की और उसे बताया कि वह साइबर ठगों के ‘डिजिटल अरेस्ट’ के झांसे में आ गया है।

NCRP पोर्टल से 15 लाख रुपये फ्रीज

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पंद्रो के मार्गदर्शन में साइबर सेल और थाना माणकचौक पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।
माणकचौक थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक जीवन बारिया और टीम ने तकनीकी जांच शुरू की। NCRP पोर्टल के माध्यम से संबंधित बैंकिंग चैनल में त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 लाख रुपये फ्रीज करवाए गए।मामले में E-FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब ठगी में शामिल आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी और शेष राशि की रिकवरी के लिए तकनीकी जांच कर रही है।

पुलिस की अपील—फोन पर ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी कोई व्यवस्था नहीं

रतलाम पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कोई भी पुलिस अधिकारी, CBI, ED, NCB, TRAI, ATS अथवा सुप्रीम कोर्ट के नाम पर फोन या वीडियो कॉल करके किसी व्यक्ति को ‘डिजिटल अरेस्ट’ नहीं कर सकता।
यदि कोई व्यक्ति फोन या वीडियो कॉल पर पुलिस अधिकारी बनकर गिरफ्तारी, एफआईआर, मनी लॉन्ड्रिंग, ड्रग्स, सिम कार्ड अथवा किसी अन्य आपराधिक मामले का भय दिखाकर रुपये ट्रांसफर करने को कहे तो सतर्क रहें। घबराकर किसी भी खाते में राशि ट्रांसफर न करें।ऐसी स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें अथवा नजदीकी पुलिस थाने या साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: पुलिसकर्मियों के स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन की पहल…पुलिस लाइन में निःशुल्क योग एवं प्राणायाम शिविर का शुभारंभ
Next Article रतलाम के गणेश उत्सव पंडालों में दिलाया गया स्वदेशी अपनाने का संकल्प…सकल हिंदू समाज ने स्वदेशी वस्तुओं और भारतीय जीवनशैली को अपनाने का किया आह्वान
Editor

Related Posts

रतलाम के गणेश उत्सव पंडालों में दिलाया गया स्वदेशी अपनाने का संकल्प…सकल हिंदू समाज ने स्वदेशी वस्तुओं और भारतीय जीवनशैली को अपनाने का किया आह्वान

September 19, 2026

रतलाम: शिवाजी चौक मित्र मंडल का 22वां गणेशोत्सव-आज होगी भव्य भजन संध्या..रात 8 बजे कस्तूरबा नगर में होगी भक्ति,भजन गायक पंडित रोहित शर्मा देंगे प्रस्तुति

September 19, 2026

रतलाम: समाजसेवी आनंदीलाल मूणत पंचतत्व में विलीन…भाजपा नेताओं, चिकित्सकों,उद्योगपति, व्यवसायी, पत्रकारों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

September 18, 2026

दूसरे के कंधों पर चढ़कर शिखर नहीं पाया जा सकता – अदिति मिश्रा…शासकीय कन्या स्नातकोतर महाविद्यालय में ‘हिंदी दिवस’ के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

September 18, 2026

रतलाम: जावरा में MD ड्रग्स के साथ तीन युवक गिरफ्तार…6.70 लाख की MD ड्रग्स और 7 लाख की कार जब्त, एक आरोपी फरार

September 18, 2026

रतलाम: त्योहारों पर रात में सड़कों पर उतरे एसपी अमित कुमार, शहर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा…अस्थाई पुलिस चौकियों का निरीक्षण, गणेश पंडालों में वॉलेंटियर्स की व्यवस्था देखी,गश्त और चीता पार्टियों को भी किया चेक

September 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम के गणेश उत्सव पंडालों में दिलाया गया स्वदेशी अपनाने का संकल्प…सकल हिंदू समाज ने स्वदेशी वस्तुओं और भारतीय जीवनशैली को अपनाने का किया आह्वान

By EditorSeptember 19, 2026

रतलाम, 19सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। सकल हिंदू समाज द्वारा गणेश उत्सव की 11 दिवसीय कार्ययोजना के…

रतलाम: विदेश से रतलाम आए युवक से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 55 लाख की साइबर ठगी, 15 लाख फ्रीज…फर्जी पुलिस और ATS अधिकारी बनकर डराया, 20 लाख की अतिरिक्त ठगी होने से पुलिस ने रोकी

September 19, 2026

रतलाम: पुलिसकर्मियों के स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन की पहल…पुलिस लाइन में निःशुल्क योग एवं प्राणायाम शिविर का शुभारंभ

September 19, 2026
Top Trending

रतलाम के गणेश उत्सव पंडालों में दिलाया गया स्वदेशी अपनाने का संकल्प…सकल हिंदू समाज ने स्वदेशी वस्तुओं और भारतीय जीवनशैली को अपनाने का किया आह्वान

By EditorSeptember 19, 2026

रतलाम, 19सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। सकल हिंदू समाज द्वारा गणेश उत्सव की 11…

रतलाम: विदेश से रतलाम आए युवक से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 55 लाख की साइबर ठगी, 15 लाख फ्रीज…फर्जी पुलिस और ATS अधिकारी बनकर डराया, 20 लाख की अतिरिक्त ठगी होने से पुलिस ने रोकी

By EditorSeptember 19, 2026

रतलाम, 19 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)।डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगी का एक…

रतलाम: पुलिसकर्मियों के स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन की पहल…पुलिस लाइन में निःशुल्क योग एवं प्राणायाम शिविर का शुभारंभ

By EditorSeptember 19, 2026

रतलाम, 19सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों के शारीरिक एवं मानसिक…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.