Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: अभी तक सिर्फ 45 प्रतिशत ही भर पाया धौलावड़ डेम..कलेक्टर ने कहा-पेयजल के लिए सुरक्षित रखना जरूरी,दिए यह निर्देश

September 21, 2026

रतलाम: एक रात में तीन सूने मकानों के ताले टूटे, लाखों के जेवर-नकदी ले उड़े चोर… 2 संदिग्ध चोर CCTV में कैद,एक कैमरे पर पत्थर फेंकते नजर आया

September 21, 2026

रतलाम: पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा द्वारा स्वामी गोविंद देवगिरी जी महाराज को रतलाम आने का निमंत्रण,मार्च के बाद रतलाम आने पर दी सहमति

September 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: एक रात में तीन सूने मकानों के ताले टूटे, लाखों के जेवर-नकदी ले उड़े चोर… 2 संदिग्ध चोर CCTV में कैद,एक कैमरे पर पत्थर फेंकते नजर आया
रतलाम

रतलाम: एक रात में तीन सूने मकानों के ताले टूटे, लाखों के जेवर-नकदी ले उड़े चोर… 2 संदिग्ध चोर CCTV में कैद,एक कैमरे पर पत्थर फेंकते नजर आया

EditorBy EditorSeptember 21, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: एक रात में तीन सूने मकानों के ताले टूटे, लाखों के जेवर-नकदी ले उड़े चोर… 2 संदिग्ध चोर CCTV में कैद,एक कैमरे पर पत्थर फेंकते नजर आया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 21 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। शहर में चोरों ने एक बार फिर सूने मकानों को निशाना बनाया है। औद्योगिक थाना क्षेत्र के बिरियाखेड़ी में रविवार रात चोरों ने एक साथ तीन मकानों के ताले तोड़ दिए। चोर दो मकानों से लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और करीब 3.30 लाख रुपए की नकदी ले गए, जबकि तीसरे मकान के मालिक के बाहर होने के कारण वहां से चोरी गए सामान का पता उनके लौटने के बाद ही चल सकेगा।
चोरी की वारदात क्षेत्र में रहने वाले अनवर हुसैन, नोसेर खान और इमरान रंगरेज के मकानों में हुई। सूचना मिलने पर औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों में दो संदिग्ध चोर कैद हुए हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस उनकी पहचान और तलाश में जुटी है।

बेटे की तबीयत खराब थी, अस्पताल में था परिवार, घर से डेढ़ लाख नकद और जेवर चोरी

अनवर हुसैन ने बताया कि उनका 20 वर्षीय बेटा बीमार है। रविवार रात बेटे को लेकर वह परिवार सहित जिला अस्पताल गए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके सूने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर दाखिल हो गए।सुबह पड़ोसी ने घर के ताले टूटे होने की सूचना दी। अनवर घर पहुंचे तो अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। अलमारी का ताला तोड़कर चोर उसमें रखी नकदी और जेवरात ले गए।
अनवर के अनुसार चोरी गए सामान में 6 जोड़ी चांदी की पायल, सोने के 6 मोती, करीब 200 ग्राम का चांदी का ब्रेसलेट, 150 ग्राम की चांदी की चेन, करीब 3 ग्राम सोने का मंगलसूत्र, चांदी की 6 अंगूठियां, 5 छल्ले, सोने की 2 लौंग और करीब 2-2 ग्राम की चार सोने की अंगूठियां सहित करीब डेढ़ लाख रुपए की नकदी शामिल है।अनवर लोडिंग वाहन चलाते हैं। उन्होंने बताया कि करीब छह महीने बाद उनकी बेटी की शादी है। शादी की तैयारियों के लिए उन्होंने रकम जुटाकर घर में रखी थी, जिसे चोर ले गए। बेटी की शादी के लिए रखी रकम चोरी होने से परिवार सदमे में है।

गांव गया था परिवार, लौटे तो टूटा मिला ताला

दूसरी चोरी नोसेर खान के घर हुई। उनके नानाजी का निधन होने के कारण नोसेर अपने परिवार के साथ पिछले तीन दिनों से जावरा के पास डोडियाना गांव गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके सूने मकान को निशाना बनाया।
सुबह पड़ोसी ने घर के ताले टूटे होने की सूचना दी। नोसेर घर पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से सोने की दो अंगूठियां, करीब 1300 ग्राम वजनी चांदी की 8 जोड़ी पायल, करीब 12 ग्राम का सोने का मंगलसूत्र पेंडेंट सहित, चांदी की 6 अंगूठियां, बच्चों के चार जोड़ी कंगन, बच्चे की चेन, कान के दो जोड़ी टॉप्स, नाक की दो जोड़ी लौंग, चांदी की दो जोड़ी बिछिया और करीब 1.80 लाख रुपए नकद ले गए।नोसेर भी लोडिंग वाहन चलाते हैं।

तीसरे मकान मालिक के लौटने पर पता चलेगा चोरी का नुकसान

इसी क्षेत्र में रहने वाले इमरान रंगरेज इलाज के सिलसिले में बड़ौदा गए हुए थे। उनके मकान को भी चोरों ने निशाना बनाया है। चोरी की सूचना मिलने के बाद इमरान बड़ौदा से रतलाम के लिए रवाना हो गए हैं। उनके लौटने के बाद ही पता चलेगा कि घर से कितना सामान और नकदी चोरी हुई है।

CCTV में कैद हुए दो चोर, कैमरे पर पत्थर भी फेंका

चोरी की वारदात के बाद सामने आए CCTV फुटेज में दो संदिग्ध चोर दिखाई दे रहे हैं। दोनों चड्डी-टीशर्ट पहने नजर आ रहे हैं। एक स्थान पर चोर CCTV कैमरे को देखता है और फिर पत्थर उठाकर कैमरे की तरफ फेंकता हुआ भी दिखाई दे रहा है।
पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे और चोर किस रास्ते से क्षेत्र में पहुंचे तथा वारदात के बाद किस दिशा में फरार हुए।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा द्वारा स्वामी गोविंद देवगिरी जी महाराज को रतलाम आने का निमंत्रण,मार्च के बाद रतलाम आने पर दी सहमति
Next Article रतलाम: अभी तक सिर्फ 45 प्रतिशत ही भर पाया धौलावड़ डेम..कलेक्टर ने कहा-पेयजल के लिए सुरक्षित रखना जरूरी,दिए यह निर्देश
Editor

Related Posts

रतलाम: अभी तक सिर्फ 45 प्रतिशत ही भर पाया धौलावड़ डेम..कलेक्टर ने कहा-पेयजल के लिए सुरक्षित रखना जरूरी,दिए यह निर्देश

September 21, 2026

रतलाम: पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा द्वारा स्वामी गोविंद देवगिरी जी महाराज को रतलाम आने का निमंत्रण,मार्च के बाद रतलाम आने पर दी सहमति

September 20, 2026

रतलाम: स्पीड ब्रेकर पर उछली कार, डिवाइडर से टकराकर पलटी और हुआ जोरदार ब्लास्ट… समय रहते बाहर निकले कार सवार पांच युवक, बड़ा हादसा टला

September 20, 2026

रतलाम के विद्यार्थियों का अपने ही शहर के मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर बनने का सपना साकार…एमबीबीएस में प्रवेश के पहले दिन अभ्यास की टीम ने माता-पिता के साथ कॉलेज पहुंचे विद्यार्थियों का किया सम्मान

September 19, 2026

रतलाम के गणेश उत्सव पंडालों में दिलाया गया स्वदेशी अपनाने का संकल्प…सकल हिंदू समाज ने स्वदेशी वस्तुओं और भारतीय जीवनशैली को अपनाने का किया आह्वान

September 19, 2026

रतलाम: विदेश से रतलाम आए युवक से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 55 लाख की साइबर ठगी, 15 लाख फ्रीज…फर्जी पुलिस और ATS अधिकारी बनकर डराया, 20 लाख की अतिरिक्त ठगी होने से पुलिस ने रोकी

September 19, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: अभी तक सिर्फ 45 प्रतिशत ही भर पाया धौलावड़ डेम..कलेक्टर ने कहा-पेयजल के लिए सुरक्षित रखना जरूरी,दिए यह निर्देश

By EditorSeptember 21, 2026

रतलाम 21 सितम्बर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में निर्देश…

रतलाम: एक रात में तीन सूने मकानों के ताले टूटे, लाखों के जेवर-नकदी ले उड़े चोर… 2 संदिग्ध चोर CCTV में कैद,एक कैमरे पर पत्थर फेंकते नजर आया

September 21, 2026

रतलाम: पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा द्वारा स्वामी गोविंद देवगिरी जी महाराज को रतलाम आने का निमंत्रण,मार्च के बाद रतलाम आने पर दी सहमति

September 20, 2026
Top Trending

रतलाम: अभी तक सिर्फ 45 प्रतिशत ही भर पाया धौलावड़ डेम..कलेक्टर ने कहा-पेयजल के लिए सुरक्षित रखना जरूरी,दिए यह निर्देश

By EditorSeptember 21, 2026

रतलाम 21 सितम्बर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा…

रतलाम: एक रात में तीन सूने मकानों के ताले टूटे, लाखों के जेवर-नकदी ले उड़े चोर… 2 संदिग्ध चोर CCTV में कैद,एक कैमरे पर पत्थर फेंकते नजर आया

By EditorSeptember 21, 2026

रतलाम, 21 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। शहर में चोरों ने एक बार फिर सूने…

रतलाम: पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा द्वारा स्वामी गोविंद देवगिरी जी महाराज को रतलाम आने का निमंत्रण,मार्च के बाद रतलाम आने पर दी सहमति

By EditorSeptember 20, 2026

रतलाम, 20सितम्बर(खबरबाबा. कॉम)। भारत माता मंदिर, हरिद्वार के संस्थापक ब्रह्मलीन 1008 स्वामी…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.