Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: स्वामित्व योजना में पटवारियों के दायित्व स्पष्ट करने की मांग, पदोन्नति की विसंगति दूर करने की भी उठाई आवाज

September 28, 2026

रतलाम: लूट की वारदात..दराते खरीदने के बहाने युवक को सुनसान जगह ले गए बदमाश, सोने की बालियां और चांदी की अंगूठी लूटी.. जांच के लिए मौके पर पहुंचे एसपी अमित कुमार

September 28, 2026

रतलाम: कलेक्टर के निर्देश -जिला अस्पताल निर्माण कार्य की हाउसिंग बोर्ड गहन निगरानी करे,किराए के भवनों में संचालित आंगनवाड़ियों की सूची उपलब्ध कराने को कहा

September 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: लूट की वारदात..दराते खरीदने के बहाने युवक को सुनसान जगह ले गए बदमाश, सोने की बालियां और चांदी की अंगूठी लूटी.. जांच के लिए मौके पर पहुंचे एसपी अमित कुमार
रतलाम

रतलाम: लूट की वारदात..दराते खरीदने के बहाने युवक को सुनसान जगह ले गए बदमाश, सोने की बालियां और चांदी की अंगूठी लूटी.. जांच के लिए मौके पर पहुंचे एसपी अमित कुमार

EditorBy EditorSeptember 28, 2026Updated:September 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: लूट की वारदात..दराते खरीदने के बहाने युवक को सुनसान जगह ले गए बदमाश, सोने की बालियां और चांदी की अंगूठी लूटी.. जांच के लिए मौके पर पहुंचे एसपी अमित कुमार
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 28 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। सैलाना में दराते खरीदने के बहाने दो लोग एक युवक को सुनसान स्थान पर ले गए और उसके कानों में पहनी सोने की बालियां तथा हाथ की चांदी की अंगूठी निकाल ली। बदमाशों की धमकी से घबराया युवक मौके से भागकर अपनी मां के पास पहुंचा। बाद में थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत की। घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी अमित कुमार स्वयं सैलाना पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया।

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार पिपलौदा निवासी विष्णु नाम का युवक लोहे के दराते बेचने का काम करता है। 27 सितंबर को सुबह करीब 9 बजे वह अपनी माताजी के साथ दराते बेचने सैलाना गया था। दोपहर करीब 12.30 बजे दोनों बस स्टैंड पर दराते बेच रहे थे। इसी दौरान दो युवक उसके पास पहुंचे और दराते खरीदने की बात कही।
विष्णु ने एक दराते की कीमत 120 रुपये बताई। युवकों ने कहा कि उनके अन्य साथी बोदिना फंटे पर हैं और उन्हें 15 से 20 दराते चाहिए। बातचीत के बाद 110 रुपये प्रति नग के हिसाब से सौदा तय हुआ। इसके बाद विष्णु चार दराते लेकर दोनों युवकों के साथ बोदिना फंटे की ओर चला गया।
युवकों ने बताया कि उनकी गाड़ी राठौर ढाबे के पास खड़ी है। करीब 1.30 बजे जब वे राठौर ढाबे के पास पहुंचे तो आरोप है कि एक युवक ने पीछे से विष्णु के दोनों हाथ पकड़ लिए, जबकि दूसरे ने उसके कानों में पहनी पुरानी सोने की दोनों बालियां और हाथ की अंगुली में पहनी चांदी की अंगूठी निकाल ली। इसके बाद दोनों ने उसे डराया-धमकाया।
घटना से घबराया विष्णु चारों दराते वहीं छोड़कर वापस बस स्टैंड पहुंचा और अपनी मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद उसने पिता को फोन कर जानकारी दी और बाद में सैलाना थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादी ने सोने की दोनों बालियों और चांदी की अंगूठी की कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जांच के लिए सैलाना पहुंचे एसपी

घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी अमित कुमार स्वयं आज सैलाना पहुंचे और पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने मौके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी देखें। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी अमित कुमार ने सैलाना पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: कलेक्टर के निर्देश -जिला अस्पताल निर्माण कार्य की हाउसिंग बोर्ड गहन निगरानी करे,किराए के भवनों में संचालित आंगनवाड़ियों की सूची उपलब्ध कराने को कहा
Next Article रतलाम: स्वामित्व योजना में पटवारियों के दायित्व स्पष्ट करने की मांग, पदोन्नति की विसंगति दूर करने की भी उठाई आवाज
Editor

Related Posts

रतलाम: स्वामित्व योजना में पटवारियों के दायित्व स्पष्ट करने की मांग, पदोन्नति की विसंगति दूर करने की भी उठाई आवाज

September 28, 2026

रतलाम: कलेक्टर के निर्देश -जिला अस्पताल निर्माण कार्य की हाउसिंग बोर्ड गहन निगरानी करे,किराए के भवनों में संचालित आंगनवाड़ियों की सूची उपलब्ध कराने को कहा

September 28, 2026

रतलाम: पुलिस सायरन सुनकर भागे चोर, गश्त टीम के निकलते ही लौटे और तोड़ दिया सूने मकान का ताला… राजबाग में सूने मकान को बनाया निशाना

September 28, 2026

रतलाम: व्यापारी से करोड़ो की ठगी का मामला, पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

September 28, 2026

रतलाम: मूक पशु-पक्षियों की सेवा को मिला स्थायी ठिकाना, जीव मैत्री परिवार के चिकित्सालय का शुभारंभ हुआ

September 27, 2026

रतलाम: शिक्षक की भूमिका अक्षर ज्ञान तक सीमित नहीं, समाज निर्माण में भी महत्वपूर्ण : डॉ. सोनाली नरगुंदे.. श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

September 27, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: स्वामित्व योजना में पटवारियों के दायित्व स्पष्ट करने की मांग, पदोन्नति की विसंगति दूर करने की भी उठाई आवाज

By EditorSeptember 28, 2026

रतलाम, 28 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। मध्यप्रदेश पटवारी संघ द्वारा प्रदेशव्यापी विरोध एवं ज्ञापन श्रृंखला के तहत…

रतलाम: लूट की वारदात..दराते खरीदने के बहाने युवक को सुनसान जगह ले गए बदमाश, सोने की बालियां और चांदी की अंगूठी लूटी.. जांच के लिए मौके पर पहुंचे एसपी अमित कुमार

September 28, 2026

रतलाम: कलेक्टर के निर्देश -जिला अस्पताल निर्माण कार्य की हाउसिंग बोर्ड गहन निगरानी करे,किराए के भवनों में संचालित आंगनवाड़ियों की सूची उपलब्ध कराने को कहा

September 28, 2026
Top Trending

रतलाम: स्वामित्व योजना में पटवारियों के दायित्व स्पष्ट करने की मांग, पदोन्नति की विसंगति दूर करने की भी उठाई आवाज

By EditorSeptember 28, 2026

रतलाम, 28 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। मध्यप्रदेश पटवारी संघ द्वारा प्रदेशव्यापी विरोध एवं ज्ञापन…

रतलाम: लूट की वारदात..दराते खरीदने के बहाने युवक को सुनसान जगह ले गए बदमाश, सोने की बालियां और चांदी की अंगूठी लूटी.. जांच के लिए मौके पर पहुंचे एसपी अमित कुमार

By EditorSeptember 28, 2026

रतलाम, 28 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। सैलाना में दराते खरीदने के बहाने दो लोग…

रतलाम: कलेक्टर के निर्देश -जिला अस्पताल निर्माण कार्य की हाउसिंग बोर्ड गहन निगरानी करे,किराए के भवनों में संचालित आंगनवाड़ियों की सूची उपलब्ध कराने को कहा

By EditorSeptember 28, 2026

रतलाम 28 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतरविभागीय…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.