रतलाम, 29सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा प्रदेशभर में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रदान किए जाने वाले “पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क” (DG’s Commendation Roll & Disc) के लिए रतलाम जिले से जुड़े चार पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का चयन किया गया है। नवंबर 2025 माह के उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर प्रदेश के कुल 100 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित किया गया है।
पुलिस राजपत्र आदेश क्रमांक 105/2002 दिनांक 21 मई 2002 में निहित प्रावधानों के तहत यह चयन किया गया है। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा द्वारा जारी आदेश में रतलाम से संबद्ध चार पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नाम शामिल हैं।
रतलाम से इन चार का चयन
1. श्री राकेश कुमार पेन्द्रो, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रतलाम — तत्कालीन एएसपी, जिला बालाघाट।
2. श्री सत्येन्द्र घनघोरिया, नगर पुलिस अधीक्षक, रतलाम।
3. सुश्री नीलम बघेल, तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), अनुभाग सैलाना, जिला रतलाम — वर्तमान पदस्थापना जिला आगर-मालवा।
4. श्री मनमोहन शर्मा, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक क्रमांक, साइबर सेल रतलाम।
एसपी अमित कुमार ने दी बधाई
एसपी अमित कुमार ने पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क के लिए चयनित सभी चारों अधिकारियों एवं कर्मचारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि यह सम्मान अधिकारियों एवं कर्मचारी की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यशैली का प्रतिफल है तथा रतलाम पुलिस परिवार के लिए गौरव का विषय है। इस प्रकार के सम्मान से पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का और अधिक बेहतर ढंग से निर्वहन करने की प्रेरणा मिलती है।