Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: हाउसिंग बोर्ड के नोटिस से परेशान भूखंडधारियों को फिलहाल राहत…व्यावसायिक उपयोग वाले मामलों में कार्रवाई आगामी आदेश तक स्थगित, नियमितीकरण की संभावना पर विचार के लिए समिति गठित

October 3, 2026

रतलाम: स्वामित्व योजना में रजिस्ट्री कार्य के बहिष्कार को लेकर जिला पटवारी संघ की आपात बैठक…नोटिस जारी किए जाने के विरोध में सोमवार से चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय

October 2, 2026

रतलाम : जिला जेल में बंदियों ने विधि-विधान से किया तर्पण,घर से दूर बंदियों ने जेल परिसर में ही किया श्राद्ध कर्म, जेल प्रशासन ने कराई विशेष व्यवस्था

October 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: हाउसिंग बोर्ड के नोटिस से परेशान भूखंडधारियों को फिलहाल राहत…व्यावसायिक उपयोग वाले मामलों में कार्रवाई आगामी आदेश तक स्थगित, नियमितीकरण की संभावना पर विचार के लिए समिति गठित
रतलाम

रतलाम: हाउसिंग बोर्ड के नोटिस से परेशान भूखंडधारियों को फिलहाल राहत…व्यावसायिक उपयोग वाले मामलों में कार्रवाई आगामी आदेश तक स्थगित, नियमितीकरण की संभावना पर विचार के लिए समिति गठित

EditorBy EditorOctober 3, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: हाउसिंग बोर्ड के नोटिस से परेशान भूखंडधारियों को फिलहाल राहत…व्यावसायिक उपयोग वाले मामलों में कार्रवाई आगामी आदेश तक स्थगित, नियमितीकरण की संभावना पर विचार के लिए समिति गठित
Oplus_16777216
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 2 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनियों में आवासीय भूखंडों पर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने वाले भूखंडधारियों के लिए फिलहाल राहत की खबर है। मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने ऐसे मामलों में चल रही कार्रवाई को आगामी आदेश तक स्थगित रखने के निर्देश दिए हैं, जहां भू-उपयोग परिवर्तन या नगर विकास योजना के तहत उपयोग परिवर्तन के माध्यम से व्यावसायिक उपयोग को नियमित किया जा सकता है।
दरअसल, रतलाम की अलकापुरी, जवाहर नगर, दीनदयाल नगर, टाटानगर, गंगासागर, रत्नपुरी और विनोबा नगर सहित हाउसिंग बोर्ड की विभिन्न कॉलोनियों में आवासीय उपयोग के लिए आवंटित भूखंडों पर लंबे समय से व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इसको लेकर मंडल की ओर से पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे।
जून और अगस्त में नोटिस जारी होने के बाद हाल ही में तीसरी बार भी कई भूखंडधारियों को नोटिस दिए गए थे। इनमें निर्धारित अवधि में व्यावसायिक गतिविधियां बंद नहीं करने पर लीज शर्तों के उल्लंघन के तहत कार्रवाई और लीज निरस्त किए जाने की चेतावनी दी गई थी। इससे लंबे समय से कारोबार कर रहे भूखंडधारियों में चिंता की स्थिति बनी हुई थी।

नियमितीकरण की संभावना वाले मामलों पर होगा विचार

अब मंडल मुख्यालय से जारी नए आदेश ने इस मामले में नई स्थिति पैदा कर दी है। आयुक्त गौतम सिंह ने संपदा अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मंडल की संपत्तियों के निर्धारित उपयोग से पृथक, विशेषकर व्यावसायिक उपयोग से जुड़े लीज शर्तों के उल्लंघन के मामलों में फिलहाल प्रचलित कार्रवाई को आगामी आदेश तक स्थगित रखा जाए।
आदेश में कहा गया है कि मध्यप्रदेश नजूल भूमि निर्वर्तन निर्देश में विहित प्रावधानों की तर्ज पर उन मामलों पर विचार किया जाएगा, जहां नवीन भू-उपयोग अथवा नगर विकास योजना के अंतर्गत उपयोग परिवर्तन को नियमित किया जा सकता है।

समिति करेगी प्रक्रिया की सिफारिश

इन मामलों के नियमितीकरण को लेकर सुझाव और प्रक्रिया की सिफारिश करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है। समिति यह देखेगी कि किन परिस्थितियों और किस प्रक्रिया के तहत ऐसे मामलों को नियमित किया जा सकता है।
हालांकि, इसे व्यावसायिक उपयोग को स्वतः वैध करने का आदेश नहीं माना जा रहा है। फिलहाल राहत उन मामलों में है, जिनमें उपयोग परिवर्तन अथवा नियमितीकरण की संभावना मौजूद है। अंतिम निर्णय समिति की सिफारिश और मंडल के आगामी आदेश के बाद ही स्पष्ट होगा।

हजारों भूखंडधारियों पर पड़ सकता है असर

रतलाम में हाउसिंग बोर्ड की विभिन्न कॉलोनियों में बड़ी संख्या में आवासीय भूखंडों का लंबे समय से व्यावसायिक उपयोग हो रहा है। ऐसे में नए आदेश का असर बड़ी संख्या में भूखंडधारियों पर पड़ने की संभावना है।
फिलहाल हाउसिंग बोर्ड के नोटिस से परेशान लोगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि नियमितीकरण की संभावना वाले मामलों में तत्काल कार्रवाई पर रोक लग गई है। अब उनकी नजर समिति की सिफारिश और मंडल के अगले आदेश पर रहेगी।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: स्वामित्व योजना में रजिस्ट्री कार्य के बहिष्कार को लेकर जिला पटवारी संघ की आपात बैठक…नोटिस जारी किए जाने के विरोध में सोमवार से चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय
Editor

Related Posts

रतलाम: स्वामित्व योजना में रजिस्ट्री कार्य के बहिष्कार को लेकर जिला पटवारी संघ की आपात बैठक…नोटिस जारी किए जाने के विरोध में सोमवार से चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय

October 2, 2026

रतलाम : जिला जेल में बंदियों ने विधि-विधान से किया तर्पण,घर से दूर बंदियों ने जेल परिसर में ही किया श्राद्ध कर्म, जेल प्रशासन ने कराई विशेष व्यवस्था

October 2, 2026

रतलाम: के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के दो पुलिसकर्मियों का चयन,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी का सम्मान

October 1, 2026

रतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी…दो दिन पहले डीएसपी पदोन्नत अधिकारियों को किया गया था रिलीव, अब थाना प्रभारियों की नई जमावट

October 1, 2026

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

October 1, 2026

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का सदस्यता अभियान प्रारंभ

October 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: हाउसिंग बोर्ड के नोटिस से परेशान भूखंडधारियों को फिलहाल राहत…व्यावसायिक उपयोग वाले मामलों में कार्रवाई आगामी आदेश तक स्थगित, नियमितीकरण की संभावना पर विचार के लिए समिति गठित

By EditorOctober 3, 2026

रतलाम, 2 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनियों में आवासीय भूखंडों पर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित…

रतलाम: स्वामित्व योजना में रजिस्ट्री कार्य के बहिष्कार को लेकर जिला पटवारी संघ की आपात बैठक…नोटिस जारी किए जाने के विरोध में सोमवार से चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय

October 2, 2026

रतलाम : जिला जेल में बंदियों ने विधि-विधान से किया तर्पण,घर से दूर बंदियों ने जेल परिसर में ही किया श्राद्ध कर्म, जेल प्रशासन ने कराई विशेष व्यवस्था

October 2, 2026
Top Trending

रतलाम: हाउसिंग बोर्ड के नोटिस से परेशान भूखंडधारियों को फिलहाल राहत…व्यावसायिक उपयोग वाले मामलों में कार्रवाई आगामी आदेश तक स्थगित, नियमितीकरण की संभावना पर विचार के लिए समिति गठित

By EditorOctober 3, 2026

रतलाम, 2 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनियों में आवासीय भूखंडों पर…

रतलाम: स्वामित्व योजना में रजिस्ट्री कार्य के बहिष्कार को लेकर जिला पटवारी संघ की आपात बैठक…नोटिस जारी किए जाने के विरोध में सोमवार से चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय

By EditorOctober 2, 2026

रतलाम,2अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। स्वामित्व योजना के अंतर्गत रजिस्ट्री संबंधी कार्य में पटवारियों को…

रतलाम : जिला जेल में बंदियों ने विधि-विधान से किया तर्पण,घर से दूर बंदियों ने जेल परिसर में ही किया श्राद्ध कर्म, जेल प्रशासन ने कराई विशेष व्यवस्था

By EditorOctober 2, 2026

रतलाम, 02 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पितृ पक्ष में जब लोग अपने पूर्वजों…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.