Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम में पटवारियों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी, रिश्वत के तीन मामलों में पटवारी निलंबित, अभियोजन स्वीकृति के बाद कलेक्टर का एक्शन

October 9, 2026

रतलाम: शासकीय कार्यों में लापरवाही पर एक और परिवीक्षाधीन पटवारी को पद से पृथक किया, 53 पटवारियों को अंतिम चेतावनी जारी… कलेक्टर ने कहा- लापरवाही जारी रहने पर होगी सेवा समाप्ति की कार्रवाई,रिक्त पदों पर पात्र आवेदकों को अनुकंपा नियुक्ति देने की कार्रवाई के निर्देश

October 9, 2026

रतलाम: कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयास से सिंथेटिक हॉकी एस्ट्रोटर्फ के 13.09 करोड़ स्वीकृत…शहर के बंजली में बनेगा

October 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: शासकीय कार्यों में लापरवाही पर एक और परिवीक्षाधीन पटवारी को पद से पृथक किया, 53 पटवारियों को अंतिम चेतावनी जारी… कलेक्टर ने कहा- लापरवाही जारी रहने पर होगी सेवा समाप्ति की कार्रवाई,रिक्त पदों पर पात्र आवेदकों को अनुकंपा नियुक्ति देने की कार्रवाई के निर्देश
रतलाम

रतलाम: शासकीय कार्यों में लापरवाही पर एक और परिवीक्षाधीन पटवारी को पद से पृथक किया, 53 पटवारियों को अंतिम चेतावनी जारी… कलेक्टर ने कहा- लापरवाही जारी रहने पर होगी सेवा समाप्ति की कार्रवाई,रिक्त पदों पर पात्र आवेदकों को अनुकंपा नियुक्ति देने की कार्रवाई के निर्देश

EditorBy EditorOctober 9, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: शासकीय कार्यों में लापरवाही पर एक और परिवीक्षाधीन पटवारी को पद से पृथक किया, 53 पटवारियों को अंतिम चेतावनी जारी… कलेक्टर ने कहा- लापरवाही जारी रहने पर होगी सेवा समाप्ति की कार्रवाई,रिक्त पदों पर पात्र आवेदकों को अनुकंपा नियुक्ति देने की कार्रवाई के निर्देश
Oplus_16777216
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम 9 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर तहसील पिपलोदा में पदस्थ परिवीक्षाधीन पटवारी रजनीश राज रैगा की परिवीक्षा समाप्त करते हुए उन्हें पद से पृथक किया है। श्री रैगा की नियुक्ति अनुकंपा के आधार पर हुई थी। इससे पूर्व स्वामित्व योजना के कार्यों में लापरवाही के आधार पर चार पटवारियों को बर्खास्त किया गया था।
सैलाना के 16, आलोट के 22 तथा जावरा के 15 परिवीक्षाधीन पटवारियों सहित कुल 53 पटवारियों को अंतिम चेतावनी पत्र जारी कर कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाने का अवसर दिया गया है। जिला जनसंपर्क द्वारा जारी जानकारी में प्रशासन द्वारा कहा गया है कि यह अवसर संबंधित कर्मचारियों के लिए अपने दायित्वों के प्रति गंभीरता दिखाने, कमियों को दूर करने और सेवाभाव के साथ कार्य करने का अंतिम मौका है। शासकीय सेवा कर्मचारी और उसके परिवार की आजीविका तथा भविष्य से जुड़ी होती है। वहीं उस सेवा पर अनेक नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान और योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए निर्भर रहते हैं। इसी संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ संबंधित पटवारियों से अपेक्षा की गई है कि वे चेतावनी को गंभीरता से लें और अपने कार्य में तत्काल सुधार सुनिश्चित करें। सुधार नहीं होने पर इनकी सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

नौकरी के महत्व का एहसास, लेकिन जनसेवा के दायित्वों की अनदेखी स्वीकार्य नहीं: कलेक्टर

कलेक्टर श्री कटेसरिया ने कहा कि वे संवेदनशीलता के साथ समझते हैं कि नौकरी प्राप्त करना कठिन होता है और उससे कर्मचारी तथा उसके परिवार की अनेक आशाएँ जुड़ी होती हैं। लेकिन शासकीय सेवा के साथ जनता के प्रति जिम्मेदारी और राज्य शासन के निर्देशों का पालन करने का दायित्व भी जुड़ा है। इसलिए शासन के आदेशों की अवहेलना और सौंपे गए कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती।
श्री कटेसरिया ने कहा कि परिवीक्षा अवधि अपनी कार्यक्षमता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा प्रदर्शित करने का अवसर होती है। यदि कोई शासकीय सेवक इसी अवधि में स्वेच्छाचारिता बरतता है और अपने दायित्वों के प्रति गंभीरता नहीं दिखाता, तो उससे आगामी 30–35 वर्षों तक जिम्मेदार सेवा की अपेक्षा करना उचित नहीं होगा। ऐसे मामलों में प्रारंभिक स्तर पर ही सेवा समाप्ति का निर्णय लेना आवश्यक है।

रिक्त पदों पर पात्र आवेदकों को अनुकंपा नियुक्ति देने की कार्रवाई के निर्देश

कलेक्टर श्री कटेसरिया ने जिले में लंबित अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों में कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सेवा से पृथक किए गए पटवारियों के रिक्त पदों पर अनुकंपा नियुक्ति के पात्र आवेदकों को नियुक्ति देने की प्रक्रिया नियमानुसार आगे बढ़ाई जाए, ताकि आश्रित परिवारों को सहारा मिल सके और रिक्त पदों पर आवश्यक सेवाएँ सुनिश्चित की जा सकें।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयास से सिंथेटिक हॉकी एस्ट्रोटर्फ के 13.09 करोड़ स्वीकृत…शहर के बंजली में बनेगा
Next Article रतलाम में पटवारियों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी, रिश्वत के तीन मामलों में पटवारी निलंबित, अभियोजन स्वीकृति के बाद कलेक्टर का एक्शन
Editor

Related Posts

रतलाम में पटवारियों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी, रिश्वत के तीन मामलों में पटवारी निलंबित, अभियोजन स्वीकृति के बाद कलेक्टर का एक्शन

October 9, 2026

रतलाम: कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयास से सिंथेटिक हॉकी एस्ट्रोटर्फ के 13.09 करोड़ स्वीकृत…शहर के बंजली में बनेगा

October 9, 2026

रतलाम में प्रशासन का बड़ा एक्शन: 12 पटवारियों को दीर्घ शास्ति के आरोप-पत्र, स्वामित्व योजना और फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर कार्रवाई…मुख्य सचिव की वीसी के बाद कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक्शन, विभागीय जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

October 8, 2026

रतलाम: अपराध बढ़े तो कारण तलाशें, सुधार की ठोस कार्ययोजना बनाएं, एसपी अमित कुमार द्वारा अपराध समीक्षा बैठक में थाना प्रभारियों को निर्देश… चोरी, मादक पदार्थ, वारंटी और आदतन अपराधियों पर कार्रवाई तेज करने को कहा

October 8, 2026

अल्पवर्षा: रतलाम में सिंचाई से लेकर पेयजल तक प्रशासन अलर्ट…20 तालाबों से पलेवा के साथ एक पानी, 23 बैराज से पलेवा के साथ तीन पानी मिलेगा; 50 प्रतिशत से कम जलभराव वाले तालाबों से सिंचाई पर रोक, पंचायतवार पेयजल व्यवस्था की होगी समीक्षा

October 8, 2026

रतलाम: सफाई मित्रों का सम्मान, स्वच्छता के प्रति कृतज्ञता का भाव…श्री साईं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज में हुआ आयोजन

October 8, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम में पटवारियों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी, रिश्वत के तीन मामलों में पटवारी निलंबित, अभियोजन स्वीकृति के बाद कलेक्टर का एक्शन

By EditorOctober 9, 2026

स्वामित्व योजना में लापरवाही पर 12 पटवारियों को दीर्घ शास्ति के आरोप-पत्र, 5 परिवीक्षाधीन पटवारियों…

रतलाम: शासकीय कार्यों में लापरवाही पर एक और परिवीक्षाधीन पटवारी को पद से पृथक किया, 53 पटवारियों को अंतिम चेतावनी जारी… कलेक्टर ने कहा- लापरवाही जारी रहने पर होगी सेवा समाप्ति की कार्रवाई,रिक्त पदों पर पात्र आवेदकों को अनुकंपा नियुक्ति देने की कार्रवाई के निर्देश

October 9, 2026

रतलाम: कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयास से सिंथेटिक हॉकी एस्ट्रोटर्फ के 13.09 करोड़ स्वीकृत…शहर के बंजली में बनेगा

October 9, 2026
Top Trending

रतलाम में पटवारियों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी, रिश्वत के तीन मामलों में पटवारी निलंबित, अभियोजन स्वीकृति के बाद कलेक्टर का एक्शन

By EditorOctober 9, 2026

स्वामित्व योजना में लापरवाही पर 12 पटवारियों को दीर्घ शास्ति के आरोप-पत्र,…

रतलाम: शासकीय कार्यों में लापरवाही पर एक और परिवीक्षाधीन पटवारी को पद से पृथक किया, 53 पटवारियों को अंतिम चेतावनी जारी… कलेक्टर ने कहा- लापरवाही जारी रहने पर होगी सेवा समाप्ति की कार्रवाई,रिक्त पदों पर पात्र आवेदकों को अनुकंपा नियुक्ति देने की कार्रवाई के निर्देश

By EditorOctober 9, 2026

रतलाम 9 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने शासकीय कार्यों में लापरवाही…

रतलाम: कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयास से सिंथेटिक हॉकी एस्ट्रोटर्फ के 13.09 करोड़ स्वीकृत…शहर के बंजली में बनेगा

By EditorOctober 9, 2026

रतलाम, 09 अक्टुबर(खबरबाबा. कॉम)। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने कैबिनेट मंत्री…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.