Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

चावल के दानों पर राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान लिखकर 11 वर्षीय जिष्णु दवे ने रचा नया कीर्तिमान…मात्र 86 चावल के दानों पर संपूर्ण ‘वन्दे मातरम्’ तथा 25 दानों पर ‘जन गण मन’ लिखकर प्रदर्शित की अद्भुत सूक्ष्म लेखन प्रतिभा

October 10, 2026

राष्ट्रीय मठ मंदिर संघ ने उठाई मांग-मंदिरों की जमीन से हटाओ अवैध कब्जे, मंदिरो की बने अलग -अलग सूची – प्रेसवार्ता कर कहा अतिक्रमण नहीं हटे तो संघ खुद आएगा मैदान मे

October 9, 2026

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाई “वी विल डू इट” की भव्य आकृति

October 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » चावल के दानों पर राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान लिखकर 11 वर्षीय जिष्णु दवे ने रचा नया कीर्तिमान…मात्र 86 चावल के दानों पर संपूर्ण ‘वन्दे मातरम्’ तथा 25 दानों पर ‘जन गण मन’ लिखकर प्रदर्शित की अद्भुत सूक्ष्म लेखन प्रतिभा
रतलाम

चावल के दानों पर राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान लिखकर 11 वर्षीय जिष्णु दवे ने रचा नया कीर्तिमान…मात्र 86 चावल के दानों पर संपूर्ण ‘वन्दे मातरम्’ तथा 25 दानों पर ‘जन गण मन’ लिखकर प्रदर्शित की अद्भुत सूक्ष्म लेखन प्रतिभा

EditorBy EditorOctober 10, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
चावल के दानों पर राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान लिखकर 11 वर्षीय जिष्णु दवे ने रचा नया कीर्तिमान…मात्र 86 चावल के दानों पर संपूर्ण ‘वन्दे मातरम्’ तथा 25 दानों पर ‘जन गण मन’ लिखकर प्रदर्शित की अद्भुत सूक्ष्म लेखन प्रतिभा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम,10अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। कक्षा छठी में अध्ययनरत 11 वर्षीय बाल कलाकार जिष्णु दवे ने अपनी असाधारण सूक्ष्म लेखन प्रतिभा, एकाग्रता, धैर्य एवं निरंतर अभ्यास के बल पर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जिष्णु ने चावल के मात्र 86 दानों पर संपूर्ण राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ तथा मात्र 25 चावल के दानों पर राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ लिखकर अपनी अद्भुत कलात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया है।

जिष्णु दवे ने इस सूक्ष्म लेखन कार्य को पूरा करने के लिए लगभग 15 दिनों तक निरंतर अभ्यास और मेहनत की। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इससे पूर्व एक वयस्क द्वारा 92 चावल के दानों पर ‘वन्दे मातरम्’ लिखने का रिकॉर्ड प्रस्तुत किया गया था। जिष्णु ने संपूर्ण राष्ट्रगीत को मात्र 86 दानों पर लिखकर इससे कम दानों में लेखन की उल्लेखनीय उपलब्धि प्रस्तुत की है। वहीं, राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ को केवल 25 चावल के दानों पर अंकित करना भी उनकी सूक्ष्म दृष्टि, रचनात्मकता और असाधारण एकाग्रता को दर्शाता है।

चार रिकॉर्ड संस्थाओं से मिला सम्मान एवं प्रमाण-पत्र

जिष्णु दवे की इस उपलब्धि से संबंधित दस्तावेज, वीडियो एवं अन्य आवश्यक प्रमाण विभिन्न रिकॉर्ड संस्थाओं के समक्ष प्रस्तुत किए गए हैं। लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, यूएसए बुक ऑफ वर्ड रिकॉर्ड्स एवं अमेजिंग बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स सहित विभिन्न संस्थाओं से उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मान एवं प्रमाण-पत्र प्राप्त हुए हैं। संबंधित संस्थाओं द्वारा उपलब्धियों के प्रमाणीकरण की प्रक्रिया उनके निर्धारित नियमों के अनुसार की गई है।
अमेजिंग बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के जूरी सदस्य शैलेंद्र सिंह सिसोदिया ने स्वयं उपस्थित होकर जिष्णु दवे द्वारा चावल के सूक्ष्म दानों पर राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ एवं राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ लिखने की प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। उन्होंने अपनी उपस्थिति में इस कार्य को देखकर आवश्यक परीक्षण एवं प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी की तथा उपलब्धि के संबंध में प्रमाणिकता प्रस्तुत की।
कुछ अन्य रिकॉर्ड संस्थाओं में भी जिष्णु की उपलब्धियों को दर्ज कराने के लिए उनके आधिकारिक नियमों एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप आवेदन, स्वतंत्र साक्षियों के प्रमाण, वीडियो साक्ष्य, दस्तावेज एवं अन्य आवश्यक प्रमाण प्रस्तुत करने की कार्यवाही जारी है। संबंधित संस्थाओं की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उनके निर्णय एवं प्रमाण-पत्र प्राप्त होंगे।

पूर्व में भी हासिल कर चुके हैं उल्लेखनीय उपलब्धियां

जिष्णु दवे इससे पूर्व भी विभिन्न रचनात्मक एवं कलात्मक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। वर्ष 2025 में उन्होंने लगातार 365 दिनों तक प्रतिदिन एक नई एवं अलग पेंटिंग बनाकर एक वर्ष में 365 पेंटिंग तैयार करने का उल्लेखनीय कार्य किया था। इसके अतिरिक्त, उन्होंने विभिन्न प्रकार के अति दुर्लभ रुद्राक्षों का संग्रह भी किया है। उनकी इन उपलब्धियों के लिए भी विभिन्न रिकॉर्ड संस्थाओं से सम्मान एवं प्रमाण-पत्र प्राप्त हुए हैं।जिष्णु की उपलब्धियां यह दर्शाती हैं कि उचित मार्गदर्शन, निरंतर अभ्यास और प्रोत्साहन मिलने पर बाल प्रतिभाएं कम उम्र में भी असाधारण रचनात्मक कार्य कर सकती हैं।

पिता का रहा महत्वपूर्ण योगदान

इस उपलब्धि के पीछे जिष्णु दवे के पिता ज्योतिषाचार्य संजय दवे का मार्गदर्शन एवं सहयोग महत्वपूर्ण रहा है। अभ्यास के दौरान जिष्णु ने धैर्य, अनुशासन एवं एकाग्रता के साथ अपने लक्ष्य को पूरा किया।
जिष्णु दवे की असाधारण सूक्ष्म लेखन प्रतिभा, पूर्व उपलब्धियों एवं बहुमुखी रचनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार सम्मान के लिए नामांकन एवं अनुशंसा दिलाने की दिशा में कार्यवाही की जा रही है। इसके लिए विद्यालय की अनुशंसा, उपलब्धियों के प्रमाण-पत्र, वीडियो साक्ष्य, स्वतंत्र गवाहों के प्रमाण एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज संकलित किए जा रहे हैं।

विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह

जिष्णु दवे की उपलब्धि के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के रतलाम जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय उपस्थित रहे। साथ ही नगर निगम जल प्रदाय विभाग से भगत भदौरिया, भारतीय जनता पार्टी के रतलाम जिला मंत्री अनुज शर्मा एवं मुखर्जी मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने जिष्णु की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleराष्ट्रीय मठ मंदिर संघ ने उठाई मांग-मंदिरों की जमीन से हटाओ अवैध कब्जे, मंदिरो की बने अलग -अलग सूची – प्रेसवार्ता कर कहा अतिक्रमण नहीं हटे तो संघ खुद आएगा मैदान मे
Editor

Related Posts

राष्ट्रीय मठ मंदिर संघ ने उठाई मांग-मंदिरों की जमीन से हटाओ अवैध कब्जे, मंदिरो की बने अलग -अलग सूची – प्रेसवार्ता कर कहा अतिक्रमण नहीं हटे तो संघ खुद आएगा मैदान मे

October 9, 2026

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाई “वी विल डू इट” की भव्य आकृति

October 9, 2026

रतलाम: शासकीय कार्यों में लापरवाही पर 10 और पटवारियों को दीर्घ शास्ति के आरोप-पत्र जारी…स्वामित्व योजना, फार्मर रजिस्ट्री एवं अन्य निर्धारित कार्यों में लापरवाही को लेकर कार्रवाई

October 9, 2026

रतलाम: 18 साल से पुलिस की पकड़ से बाहर चड्डी-बनियान गैंग के चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी से पहले बांधते थे मन्नत का धागा…बेटे पर मुखबिरी के आरोप में गांव में लगी 50 लाख की पेनल्टी चुकाने के लिए भी चोरी करने का दावा

October 9, 2026

रतलाम में पटवारियों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी, रिश्वत के तीन मामलों में पटवारी निलंबित, अभियोजन स्वीकृति के बाद कलेक्टर का एक्शन

October 9, 2026

रतलाम: शासकीय कार्यों में लापरवाही पर एक और परिवीक्षाधीन पटवारी को पद से पृथक किया, 53 पटवारियों को अंतिम चेतावनी जारी… कलेक्टर ने कहा- लापरवाही जारी रहने पर होगी सेवा समाप्ति की कार्रवाई,रिक्त पदों पर पात्र आवेदकों को अनुकंपा नियुक्ति देने की कार्रवाई के निर्देश

October 9, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

चावल के दानों पर राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान लिखकर 11 वर्षीय जिष्णु दवे ने रचा नया कीर्तिमान…मात्र 86 चावल के दानों पर संपूर्ण ‘वन्दे मातरम्’ तथा 25 दानों पर ‘जन गण मन’ लिखकर प्रदर्शित की अद्भुत सूक्ष्म लेखन प्रतिभा

By EditorOctober 10, 2026

रतलाम,10अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। कक्षा छठी में अध्ययनरत 11 वर्षीय बाल कलाकार जिष्णु दवे ने अपनी असाधारण…

राष्ट्रीय मठ मंदिर संघ ने उठाई मांग-मंदिरों की जमीन से हटाओ अवैध कब्जे, मंदिरो की बने अलग -अलग सूची – प्रेसवार्ता कर कहा अतिक्रमण नहीं हटे तो संघ खुद आएगा मैदान मे

October 9, 2026

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाई “वी विल डू इट” की भव्य आकृति

October 9, 2026
Top Trending

चावल के दानों पर राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान लिखकर 11 वर्षीय जिष्णु दवे ने रचा नया कीर्तिमान…मात्र 86 चावल के दानों पर संपूर्ण ‘वन्दे मातरम्’ तथा 25 दानों पर ‘जन गण मन’ लिखकर प्रदर्शित की अद्भुत सूक्ष्म लेखन प्रतिभा

By EditorOctober 10, 2026

रतलाम,10अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। कक्षा छठी में अध्ययनरत 11 वर्षीय बाल कलाकार जिष्णु दवे…

राष्ट्रीय मठ मंदिर संघ ने उठाई मांग-मंदिरों की जमीन से हटाओ अवैध कब्जे, मंदिरो की बने अलग -अलग सूची – प्रेसवार्ता कर कहा अतिक्रमण नहीं हटे तो संघ खुद आएगा मैदान मे

By EditorOctober 9, 2026

रतलाम, 9अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिरों की जमीन को अवैध…

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाई “वी विल डू इट” की भव्य आकृति

By EditorOctober 9, 2026

रतलाम, 9 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.