Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम जिले में कैल्शियम कार्बाइड के अनधिकृत भंडारण, विक्रय तथा कार्बाइड गन सहित अवैध पटाखों के उपयोग पर प्रतिबंध

October 10, 2026

रतलाम: रॉयल कॉलेज में नवप्रवेशित फार्मेसी विद्यार्थियों का फूलों और गीतों से हुआ भव्य स्वागत… चेयरमैन प्रमोद गुगालिया ने दिए सफलता के मूलमंत्र

October 10, 2026

चावल के दानों पर राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान लिखकर 11 वर्षीय जिष्णु दवे ने रचा नया कीर्तिमान…मात्र 86 चावल के दानों पर संपूर्ण ‘वन्दे मातरम्’ तथा 25 दानों पर ‘जन गण मन’ लिखकर प्रदर्शित की अद्भुत सूक्ष्म लेखन प्रतिभा

October 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: रॉयल कॉलेज में नवप्रवेशित फार्मेसी विद्यार्थियों का फूलों और गीतों से हुआ भव्य स्वागत… चेयरमैन प्रमोद गुगालिया ने दिए सफलता के मूलमंत्र
रतलाम

रतलाम: रॉयल कॉलेज में नवप्रवेशित फार्मेसी विद्यार्थियों का फूलों और गीतों से हुआ भव्य स्वागत… चेयरमैन प्रमोद गुगालिया ने दिए सफलता के मूलमंत्र

EditorBy EditorOctober 10, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: रॉयल कॉलेज में नवप्रवेशित फार्मेसी विद्यार्थियों का फूलों और गीतों से हुआ भव्य स्वागत… चेयरमैन प्रमोद गुगालिया ने दिए सफलता के मूलमंत्र
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 10अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। रॉयल कॉलेज में फार्मेसी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में भव्य ‘फ्रेशर्स पार्टी’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नव आगंतुक छात्र-छात्राओं के फूलों और सुमधुर स्वागत गीतों से गर्मजोशी भरे सत्कार के साथ हुई।

समारोह की अध्यक्षता रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज (रॉयल कॉलेज) के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया ने की ।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में चिकित्सक डॉ. नेहा सराफ, साइकोलॉजिस्ट एवं शिक्षाविद डॉ. वेणु शर्मा, शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय (रतलाम) की सहायक प्राध्यापक डॉ. आशा राजपुरोहित, तथा वर्चुअस वैली इंटरनेशनल स्कूल एवं किड्जी स्कूल की प्रधान अध्यापिका श्रीमती प्रियंका पांडेय उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा सोलो डांस, ग्रुप डांस, ड्रामा, रैंप वॉक आदि मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया और पूरे सभागार में उत्साह का माहौल बना दिया

चेयरमैन प्रमोद गुगालिया ने दिए सफलता के मंत्र

समारोह की अध्यक्षता कर रहे चेयरमैन प्रमोद गुगालिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित तीन महत्वपूर्ण मूलमंत्र दिए।
1.स्टे क्यूरियस( जिज्ञासा बनाए रखें) -हमेशा हर विषय के प्रति अपनी जिज्ञासा जीवित रखें। जो भी चीज़ें आपको सीखने को मिलें, उनके प्रति प्रश्न पूछिए और उसका संतोषजनक समाधान पाकर ही संतुष्टि रखिए।
2.इम्ब्रेस फेलियर (असफलता को स्वीकार करें और आगे बढ़ें)-असफलता से कभी न डरें। यदि कभी असफल होते हैं, तो उससे घबराने के बजाय पूरी मेहनत और नई ऊर्जा के साथ वापस उठें और अपने मार्ग को प्रशस्त करते हुए आगे बढ़ें।
3.मेंटेन बैलेंस ऑफ लाइफ (जीवन में संतुलन रखें)- विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक कार्यों, खेलकूद और परिवार—इन सभी के बीच हमेशा एक बेहतरीन संतुलन बनाकर रखना चाहिए। केवल एक कार्य से काम नहीं चलता।पूरी ज़िंदगी में सर्वांगीण संतुलन बनाए रखने से ही निश्चित रूप से सफलता अर्जित होती है।

विद्यार्थियों का एजुकेशनल टूर

जब संस्था प्रमुख व चेयरमैन प्रमोद गुगालिया ने आगामी दिनों में रॉयल कॉलेज के विद्यार्थियों को कर्नाटक और गोवा टूर पर ले जाने की घोषणा की, तो पूरा हॉल छात्र-छात्राओं की जोरदार तालियों से गूंज उठा!
कार्यक्रम में कॉलेज के डायरेक्टर, सभी विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे। आयोजन के समापन पर कॉलेज प्रशासक प्रोफेसर दिनेश राजपुरोहित ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान जूरी सदस्यों द्वारा विद्यार्थियों को मिस्टर एवं मिस फ्रेशर तथा विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। मंच का संचालन थीम आधारित गतिविधियों पर देवांश सोनी, निहाल वर्मा, सलीना खान, नमिता पटीवाला, निगार खान, मेघा जटिया, यशस्वी जोशी, वंशिका बैरागी आदि विद्यार्थियों ने किया।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleचावल के दानों पर राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान लिखकर 11 वर्षीय जिष्णु दवे ने रचा नया कीर्तिमान…मात्र 86 चावल के दानों पर संपूर्ण ‘वन्दे मातरम्’ तथा 25 दानों पर ‘जन गण मन’ लिखकर प्रदर्शित की अद्भुत सूक्ष्म लेखन प्रतिभा
Next Article रतलाम जिले में कैल्शियम कार्बाइड के अनधिकृत भंडारण, विक्रय तथा कार्बाइड गन सहित अवैध पटाखों के उपयोग पर प्रतिबंध
Editor

Related Posts

रतलाम जिले में कैल्शियम कार्बाइड के अनधिकृत भंडारण, विक्रय तथा कार्बाइड गन सहित अवैध पटाखों के उपयोग पर प्रतिबंध

October 10, 2026

चावल के दानों पर राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान लिखकर 11 वर्षीय जिष्णु दवे ने रचा नया कीर्तिमान…मात्र 86 चावल के दानों पर संपूर्ण ‘वन्दे मातरम्’ तथा 25 दानों पर ‘जन गण मन’ लिखकर प्रदर्शित की अद्भुत सूक्ष्म लेखन प्रतिभा

October 10, 2026

राष्ट्रीय मठ मंदिर संघ ने उठाई मांग-मंदिरों की जमीन से हटाओ अवैध कब्जे, मंदिरो की बने अलग -अलग सूची – प्रेसवार्ता कर कहा अतिक्रमण नहीं हटे तो संघ खुद आएगा मैदान मे

October 9, 2026

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाई “वी विल डू इट” की भव्य आकृति

October 9, 2026

रतलाम: शासकीय कार्यों में लापरवाही पर 10 और पटवारियों को दीर्घ शास्ति के आरोप-पत्र जारी…स्वामित्व योजना, फार्मर रजिस्ट्री एवं अन्य निर्धारित कार्यों में लापरवाही को लेकर कार्रवाई

October 9, 2026

रतलाम: 18 साल से पुलिस की पकड़ से बाहर चड्डी-बनियान गैंग के चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी से पहले बांधते थे मन्नत का धागा…बेटे पर मुखबिरी के आरोप में गांव में लगी 50 लाख की पेनल्टी चुकाने के लिए भी चोरी करने का दावा

October 9, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम जिले में कैल्शियम कार्बाइड के अनधिकृत भंडारण, विक्रय तथा कार्बाइड गन सहित अवैध पटाखों के उपयोग पर प्रतिबंध

By EditorOctober 10, 2026

रतलाम 10 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी बृजेन्द्र रावत ने भारतीय नागरिक…

रतलाम: रॉयल कॉलेज में नवप्रवेशित फार्मेसी विद्यार्थियों का फूलों और गीतों से हुआ भव्य स्वागत… चेयरमैन प्रमोद गुगालिया ने दिए सफलता के मूलमंत्र

October 10, 2026

चावल के दानों पर राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान लिखकर 11 वर्षीय जिष्णु दवे ने रचा नया कीर्तिमान…मात्र 86 चावल के दानों पर संपूर्ण ‘वन्दे मातरम्’ तथा 25 दानों पर ‘जन गण मन’ लिखकर प्रदर्शित की अद्भुत सूक्ष्म लेखन प्रतिभा

October 10, 2026
Top Trending

रतलाम जिले में कैल्शियम कार्बाइड के अनधिकृत भंडारण, विक्रय तथा कार्बाइड गन सहित अवैध पटाखों के उपयोग पर प्रतिबंध

By EditorOctober 10, 2026

रतलाम 10 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी बृजेन्द्र रावत…

रतलाम: रॉयल कॉलेज में नवप्रवेशित फार्मेसी विद्यार्थियों का फूलों और गीतों से हुआ भव्य स्वागत… चेयरमैन प्रमोद गुगालिया ने दिए सफलता के मूलमंत्र

By EditorOctober 10, 2026

रतलाम, 10अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। रॉयल कॉलेज में फार्मेसी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के…

चावल के दानों पर राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान लिखकर 11 वर्षीय जिष्णु दवे ने रचा नया कीर्तिमान…मात्र 86 चावल के दानों पर संपूर्ण ‘वन्दे मातरम्’ तथा 25 दानों पर ‘जन गण मन’ लिखकर प्रदर्शित की अद्भुत सूक्ष्म लेखन प्रतिभा

By EditorOctober 10, 2026

रतलाम,10अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। कक्षा छठी में अध्ययनरत 11 वर्षीय बाल कलाकार जिष्णु दवे…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.