Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंत्री चेतन्य काश्यप के निवास पहुंचे…माताजी स्व. तेजकुंवरबाई काश्यप को पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की

October 13, 2026

रतलाम: कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन,नगर निगम के मोक्ष रथ से निकली अंतिम यात्रा

October 12, 2026

रतलाम : बिजली खंभे पर फॉल्ट सुधार रहे आउटसोर्स कर्मचारी की मौत, 1 घायल.. शव रखकर किया गया प्रदर्शन,घंटों तक चला हंगामा, मुआवजे की मांग

October 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंत्री चेतन्य काश्यप के निवास पहुंचे…माताजी स्व. तेजकुंवरबाई काश्यप को पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की
रतलाम

रतलाम: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंत्री चेतन्य काश्यप के निवास पहुंचे…माताजी स्व. तेजकुंवरबाई काश्यप को पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की

EditorBy EditorOctober 13, 2026Updated:October 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंत्री चेतन्य काश्यप के निवास पहुंचे…माताजी स्व. तेजकुंवरबाई काश्यप को पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम 13 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज रतलाम आकर मध्यप्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी, धर्मपरायण एवं समाजसेवी स्वर्गीय श्रीमती तेजकुंवरबाई काश्यप के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रतलाम स्थित विसाजी मेंशन, स्टेशन रोड पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती तेजकुंवरबाई काश्यप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वर्गीय श्रीमती तेजकुंवरबाई काश्यप के जीवन का स्मरण करते हुए कहा कि उन्हें भी माताजी का स्नेह सदैव मिलता रहा। उन्होंने कुक्षी जैसे छोटे स्थान से अपनी जीवन यात्रा प्रारंभ की। पति के निधन के बाद उन्होंने अपनी छोटी-छोटी संतानों को संभाला और उन्हें संस्कारों के साथ आगे बढ़ाया। उन्होंने दूरदृष्टि के साथ अपने पुत्रों को कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी और परिवार को सुदृढ़ आधार प्रदान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संतान ही अमरता की निशानी है। स्वर्गीय श्रीमती तेजकुंवरबाई काश्यप ने अपने उत्तराधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपकर उनकी कार्ययात्रा को आगे बढ़ते हुए देखा। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन जरूरतमंद परिवारों के पुनर्वास, स्वावलंबन और संस्कार निर्माण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि तेजकुंवरबाई के नाम में ही तेज समाहित था और उनका तेज सदैव सबके कल्याण के लिए रहा। उन्होंने उनके जीवन की यात्रा को निकट से देखा है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत पुण्यात्मा को शत-शत नमन करते हुए परमात्मा के श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस दौरान अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के मंत्री नागर सिंह चौहान ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप उपाध्याय ने किया। इस दौरान परिवार सदस्यों में सिद्धार्थ काश्यप, श्रवण काश्यप, सारांश काश्यप, श्रीमती भावना शैलेन्द्र मानावत, नगर पालिका निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, महापौर प्रहलाद पटेल सहित राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक संगठन के पदाधिकारी प्रशासनिक अधिकारियों में कमिश्नर आशीष सिंह, एडीजी राकेश गुप्ता, कलेक्टर अजय कटेसरया, डीआईजी निमिष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सहित अन्य जिलाधिकारी मौजूद थे।

हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों एंव वरिष्ठ अधिकारियों ने की अगवानी

इस अवसर पर बंजली स्थित हेलीपैड पर
जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य प्रदीप उपाध्याय, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, महापौर प्रहलाद पटेल, RDA अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, सहित जनप्रतिनिधि एवं कमिश्नर आशीष सिंह, एडीजी राकेश गुप्ता, कलेक्टर अजय कटेसरिया, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन,नगर निगम के मोक्ष रथ से निकली अंतिम यात्रा
Editor

Related Posts

रतलाम: कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन,नगर निगम के मोक्ष रथ से निकली अंतिम यात्रा

October 12, 2026

रतलाम : बिजली खंभे पर फॉल्ट सुधार रहे आउटसोर्स कर्मचारी की मौत, 1 घायल.. शव रखकर किया गया प्रदर्शन,घंटों तक चला हंगामा, मुआवजे की मांग

October 12, 2026

रतलाम: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर कारोबारी से 55 लाख की ठगी मामले में हैदराबाद और कर्नाटक से तीन आरोपी गिरफ्तार…पुलिस अधिकारी बनकर डराया था

October 12, 2026

रतलाम: शराब के लिए रुपए नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, 5 युवक घायल…बाजना बस स्टैंड पर आधी रात को हुआ विवाद, बीच-बचाव करने आए युवकों पर भी किए वार

October 12, 2026

चोरी की बाइक से जहरीली शराब की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, वाहन चोर गैंग का खुलासा,तीन आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख रुपये की 6 मोटरसाइकिलें बरामद…पूछताछ में 16 बाइक और एक लोडिंग वाहन समेत 17 वाहन चोरी की वारदातें कबूलीं

October 11, 2026

रतलाम: धर्मपरायण एवं समाजसेवी श्रीमती तेजकुंवरबाई काश्यप का निधन-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को मातृशोक, अंतिम यात्रा 12 अक्टूबर को प्रातः 10ः30 बजे रतलाम स्थित निवास से निकलेगी

October 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंत्री चेतन्य काश्यप के निवास पहुंचे…माताजी स्व. तेजकुंवरबाई काश्यप को पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की

By EditorOctober 13, 2026

रतलाम 13 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज रतलाम आकर मध्यप्रदेश शासन के…

रतलाम: कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन,नगर निगम के मोक्ष रथ से निकली अंतिम यात्रा

October 12, 2026

रतलाम : बिजली खंभे पर फॉल्ट सुधार रहे आउटसोर्स कर्मचारी की मौत, 1 घायल.. शव रखकर किया गया प्रदर्शन,घंटों तक चला हंगामा, मुआवजे की मांग

October 12, 2026
Top Trending

रतलाम: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंत्री चेतन्य काश्यप के निवास पहुंचे…माताजी स्व. तेजकुंवरबाई काश्यप को पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की

By EditorOctober 13, 2026

रतलाम 13 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज रतलाम आकर…

रतलाम: कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन,नगर निगम के मोक्ष रथ से निकली अंतिम यात्रा

By EditorOctober 12, 2026

रतलाम, 12 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप…

रतलाम : बिजली खंभे पर फॉल्ट सुधार रहे आउटसोर्स कर्मचारी की मौत, 1 घायल.. शव रखकर किया गया प्रदर्शन,घंटों तक चला हंगामा, मुआवजे की मांग

By EditorOctober 12, 2026

रतलाम, 12अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। जिले के गांव धराड़ में बिजली पोल पर…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.