रतलाम(खबरबाबा.कॉम)।बाजना से रतलाम की ओर आ रही यात्रियों से भरी बस बुधवार शाम करीब 6 बजे माही पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें 5 महिलाएं घायल हैं । बाकी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है , ।किसी को कोई गंभीर चोट नहीं है। हादसे का शिकार हुई नीजि यात्री बस भगवती ( टांक ) बस सर्विस की बताई गई है । उक्त घटना थाना शिवगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत आती है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँच गया था । हादसे के बाद से बस चालक फरार हो गया । बताया जाता है कि बस तेज रफ्तार से आ रही थी , जो अनियंत्रित हो गयी थी । हादसे में चंपाबाई , तुलसी बाई , बर्षा , लक्ष्मी , रेखा घायल हुए है । घायलों का उपचार शिवगढ़ के अस्पताल में चल रहा है ।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.